विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान पेरेंट्स! पलक झपकते ही झूठ बोल देते हैं इन मूलांकों के बच्चे, बातें छिपाने में भी होते हैं उस्ताद

Published: Thu, 22 Oct 2026 05:23 PM (IST)

कुछ मूलांकों के बच्चे अपने माता-पिता से बातें छिपाने और झूठ बोलने में माहिर होते हैं। इन बच्चों का स्वभाव ...और पढ़ें

इन मूलांकों के बच्चे छिपाते हैं बातें, पेरेंट्स रहें सावधान (Picture Credit: AI Generated)

इन मूलांकों के बच्चे छिपाते हैं बातें, पेरेंट्स रहें सावधान (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 1 के बच्चे अपनी बात मनवाने को झूठ बोलते हैं।

  2. मूलांक 3 के बच्चे गलतियां छिपाने या पाबंदी से बचते हैं।

  3. मूलांक 5 के बच्चे झूठ बोलने और बातें घुमाने में माहिर।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी व्यक्ति का स्वभाव उसके मूलांक पर निर्भर होता है। जहां कुछ मूलांकों के लोग स्वभाव से जिद्दी होते हैं, वहीं कुछ ऐसे होते हैं जो बहुत सीधे होते हैं। जब बात बच्चों की आती है तब सभी पेरेंट्स अपने बच्चे को परफेक्ट देखना चाहते हैं।

वहीं कई बार बच्चों में भी उनकी जन्मतिथि का प्रभाव देखने को मिलता है। कुछ ऐसे मूलांक के बच्चे होते हैं जो अपने माता-पिता से बातें छिपाते हैं और उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं होता है। ये उनके स्वामी ग्रह के प्रभाव की वजह से हो सकता है। अगर आपका बच्चा भी बात-बात पर झूठ बोलता है, तो आप भी उन मूलांकों के बारे में जरूर जान लें, जो झूठ बोलने में और बातें छुपाने में माहिर होते हैं।

मूलांक 1

मूलांक 1 के बच्चे ऐसे होते हैं जो जन्म से ही एक अच्छे नेता माने जाते हैं और घर या बाहर कहीं भी एक अच्छे लीडर की तरह काम करते हैं।

ये वो मूलांक माने जाते हैं जो कई बार पेरेंट्स से भी झूठ बोलते हैं और अपनी बातों की छिपाने में माहिर होते हैं। इस मूलांक के बच्चे किसी भी कीमत पर अपनी बात को मनवाना चाहते हैं, इसी वजह से ये लोग अपनी बातों को सच करने के लिए भी कई बार झूठ बोलते हैं।

हालांकि, ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि इस झूठ की वजह से इनका करियर खराब होता है, लेकिन कई बार ये खुद को प्रूफ करने के लिए भी झूठ बोल जाते हैं। अगर बच्चे का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो बच्चे का मूलांक 1 माना जाता है। ये ऐसे बच्चे होते हैं जो कई बार अपनी कमी छिपाने के लिए भी पेरेंट्स के सामने झूठ बोलते हैं।

मूलांक 3

मूलांक 3 के बच्चे ऐसे माने जाते हैं जो बहुत चंचल स्वभाव के होते हैं। ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि इनमें बात-बात पर झूठ बोलने की आदत होती है, लेकिन ये कई बार अपनी किसी गलती को छुपाने के लिए पेरेंट्स के सामने झूठ बोलते हैं, तो कई बार किसी चीज की पाबंदी के डर से भी बातें छिपाते हैं।

ऐसे बच्चे हमेशा आजाद रहना पसंद करते हैं, इसी वजह से भी ये पेरेंट्स से किसी बात पर झूठ बोल रकते हैं। अगर बच्चे का जन्म किसी भी महीने की 3, 12 या 21 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 3 है और ये उसके स्वभाव की आदतें हो सकती हैं।

मूलांक 5

इस मूलांक के बच्चे ऐसा झूठ बोलते हैं जो कोई आसानी से पकड़ नहीं सकता है। ये बच्चे बातों को घुमाना जानते हैं और बात-बात पर झूठ बोलते हैं।

इनके भीतर एक ऐसा हुनर होता है कि ये किसी भी तरह की कहानी बना लेते हैं। इन्हें अपनी बातों से सामने वाले को अपनी तरफ झुकाना भी आता है और ये हर हाल में अपनी बात मनवा ही लेते हैं। ये ऐसे मूलांक होते हैं जो अपनी झूठी बात को भी बहुत सफाई से पेरेंट्स के सामने रख देते हैं। अगर बच्चे का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 5 होता है।

अगर आपके बच्चे का मूलांक भी इनमें से कोई है, तो आपको बच्चे की झूठ बोलने की आदत से सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- पेरेंट्स ध्यान दें! दोस्ती-यारी के चक्कर में करियर भी दांव पर लगा देते हैं इन 2 मूलांकों के बच्चे

यह भी पढ़ें- उम्र छोटी बातें बड़ी! बचपन से ही समझदार होते हैं इन मूलांकों के बच्चे, मेच्योरिटी में पेरेंट्स को देते हैं मात

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।