विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

07 अगस्त राशिफल: मिथुन राशि को लगानी होगी खर्चों पर लगाम, वृश्चिक को मिलेगा मेहनत का फल; पढ़ें पूरे दिन का हाल

Updated: Fri, 07 Aug 2026 05:00 AM (IST)

आज चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च स्थिति में है, जिससे यह दिन नए कार्यों और बड़े फैसलों के लिए अत्यंत शुभ है। हालांकि, मंगल और बुध की कमजोर स्थिति के कारण ...और पढ़ें

07 अगस्त राशिफल: चंद्रमा वृषभ में, आज का दिन शुभ; जानें अपनी राशि का हाल

07 अगस्त राशिफल: चंद्रमा वृषभ में, आज का दिन शुभ; जानें अपनी राशि का हाल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। चंद्रमा आज मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं और आज वो अपनी सबसे मजबूत स्थिति में हैं। आज का दिन साल के सबसे अच्छे दिनों में से एक माना जा रहा है। आज आपका मन शांत रहेगा और कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। किसी तरह का दोष आज नहीं दिखाई दे रहा है, अगर आपको कोई नया काम शुरू करना है या कोई बड़ा फैसला लेना है, तो आज का दिन बहुत शुभ है।

वहीं आज बुध की स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है, आपको सलाह दी जाती है कि बड़े फैसले दिल से नहीं, दिमाग से ही लें। मंगल भी मिथुन राशि में अकेले और कमजोर हालत में हैं, इसलिए गुस्से पर काबू रखना जरूरी होगा। गुस्सा आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।

आज चंद्रमा की स्थिति की वजह से आपका मूड अच्छा रहेगा और दिमाग शांत रहेगा। पिछले कुछ दिनों से मन में जो उलझन या भारीपन महसूस हो रहा था, वह आज हल्का लगेगा। बुध अभी कर्क राशि में हैं, इसका मतलब है आपको थोड़ा सोच-समझकर ही बात करने की जरूरत है।

आप आज किसी छोटी बात पर भी इमोशनल हो सकते हैं। गुरु सूर्य के बिल्कुल पास अस्त अवस्था में हैं, इसलिए अच्छी खबरें आएंगी, लेकिन आपको उसके लिए थोड़ा इंतजार भी करना पड़ सकता है। आज पूरे दिन मंगल मिथुन राशि में कमजोर स्थिति में मौजूद हैं, इसलिए बहस-झगड़े और जल्दबाजी में लिए फैसलों से आज खासतौर पर बचकर रहें।

खबरें और भी

चूंकि शनि मीन राशि में उल्टी चाल चल रहे हैं इसलिए आज खुद को लेकर गहराई से सोचने-समझने का वक्त है। कुल मिलाकर, राशियों के जीवन में आज कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन पूरा दिन शुभ फल देगा। अगर आप भी सभी राशियों का भविष्य जानना चाहते हैं तो यहां पढ़ें 07 अगस्त का राशिफल।

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

पॉजिटिव: पैसों को लेकर आज मन में राहत महसूस होगी, चंद्रमा का साथ मिल रहा है तो कॉन्फिडेंस भी अच्छा-खासा बढ़ेगा।

नेगेटिव : भाई-बहन या पड़ोसियों से बात करते वक्त जुबान पर काबू रखें, वरना हल्की सी बात भी बड़ी बहस में बदल सकती है।

प्यार-परिवार: प्यार में आज मिठास और नजदीकी दोनों बढ़ेंगी, बस जोश में आकर पार्टनर की फीलिंग्स को इग्नोर मत कीजिए।

पैसा: कोई बड़ा पैसों वाला फैसला आज जल्दबाजी में मत लीजिए, थोड़ा रुककर सोचें और तभी कोई फैसला लें। 

सेहत: तबीयत आज ठीक-ठाक रहेगी, बस जल्दबाजी में कोई काम करते वक्त चोट लगने से बचें।

करियर: मेहनत का फल मिलेगा जरूर, लेकिन इसमें थोड़ा टाइम लग सकता है। आज के दिन आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

उपाय: सुबह-सुबह तांबे के लोटे से सूरज को जल चढ़ाएं।

शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 9

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

पॉजिटिव: चंद्रमा आज खुद आपकी राशि में आ गए हैं और वो भी उच्च स्थिति में हैं। इसलिए आज का दिन साल के सबसे शुभ दिनों में गिना जाएगा।

नेगेटिव : पैसों के मामले में जल्दबाजी बिल्कुल मत कीजिए, इमोशन नहीं बल्कि दिमाग से सोचकर फैसला लें।

प्यार-परिवार: रिश्तों में आज गहराई और स्थिरता महसूस होगी, बच्चों की तरफ से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

पैसा: बड़े पैसों के फैसले आज ले सकते हैं और अच्छे नतीजे भी मिल सकते हैं, बस जोश में बहककर ज्यादा खर्चा मत कर बैठें।

सेहत: तबीयत आज बढ़िया रहेगी, एनर्जी भी हाई रहेगी।

करियर: करियर में स्थिरता और कुछ नया शुरू करने, दोनों के लिए आज अच्छा दिन है।

उपाय: दूध, चावल या चीनी जैसी सफेद चीज किसी जरूरतमंद को दे दें।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 1

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

पॉजिटिव: बुध आज आपकी अपनी राशि में मजबूत स्थिति में बैठे हैं, तो दिमाग तेज चलेगा और फैसले सही आएंगे।

नेगेटिव : मंगल भी लग्न पर बैठे हैं लेकिन कमजोर स्थिति में हैं, तो स्वभाव में गुस्सा या जल्दबाजी दिखाने से बचें।

प्यार-परिवार: पार्टनर से बात करते समय थोड़ा संभलकर बोलें, आज कोई छोटी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है।

पैसा: आज के दिन आप अपने खर्चों पर लगाम रखें, बेवजह का इन्वेस्टमेंट अभी टाल दें। अभी समय किसी बड़े निर्णय के लिए ठीक नहीं है। 

सेहत: आज के दिन आपको नींद ठीक से नहीं आएगी और बेचैनी भी हो सकती है। इसलिए आप अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। 

करियर: आज के दिन गुरु का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन रिजल्ट आने में आज आपको थोड़ा वक्त लगेगा।

उपाय: हरी चीजें या मूंग किसी जरूरतमंद को दान करें।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

पॉजिटिव: सूर्य, गुरु और बुध तीनों आज आपके लग्न भाव में बैठे हैं, तो पर्सनैलिटी में गंभीरता और तेजी दोनों दिखेगी। 

नेगेटिव : बुध कमजोर हैं, तो फैसले लेते समय दिल के बजाय दिमाग की सुनें।

प्यार-परिवार: प्यार में आकर्षण बढ़ेगा, बस कोई पर्सनल फैसला जल्दबाजी में न लें।

पैसा: पैसों के मामले में प्रैक्टिकल रहें, गुरु अस्त हैं तो फायदा थोड़ा देर से मिलेगा।

सेहत: आज के दिन आपकी एनर्जी अच्छी रहेगी, खुद को बिजी रखें जिससे अकेलापन महसूस न हो।

करियर: आज आपको लीडरशिप के मौके मिल सकते हैं। आज के दिन बड़े फैसले सोच-समझकर लें।

उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाकर 'ओम नमः शिवाय। मंत्र का जाप करें।

शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 2

सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)

पॉजिटिव: केतु आज आपके लग्न भाव में मौजूद  हैं, तो मन अंदर की तरफ मुड़ेगा और स्पिरिचुअल सोच बढ़ेगी।

नेगेटिव : आज आपकी कमाई में सुधार तो दिख रहा है, बस कोई फैसला जल्दबाजी में न लें।

प्यार-परिवार: फीलिंग्स आज गहरी रहेंगी, दिखावे से दूर रहकर सच्चे पलों को तवज्जो दें।

पैसा: आज के दिन आपकी कमाई अच्छी हो सकती है, बस कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर ही लें।

सेहत: मेडिटेशन या चुप रहना आज आपको खासतौर पर फायदा दे सकता है। 

करियर: चुपचाप किया गया काम आज ज्यादा असर दिखाएगा, दोस्तों का पूरा साथ भी मिलेगा। करियर के संकेत? अभी देखें फ्री कुंडली।

उपाय: तांबे के बर्तन से सूरज को अर्घ्य दें और नहाने के लिए भी इसी बर्तन का इस्तेमाल करें।  

शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 10

कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)

पॉजिटिव: आपकी सोच आज साफ रहेगी, किसी भी विषय में जल्दी में कोई फैसला लेने से बचें। 

नेगेटिव : शुक्र आज कमजोर स्थिति में हैं, तो अपनी लुक या पर्सनैलिटी को लेकर मन में नाराजगी आ सकती है, खुद की आलोचना करने से बचें।

प्यार-परिवार: पार्टनर से जुड़े मामलों में गंभीरता रहेगी, खुद की तुलना दूसरों से मत करें।

पैसा:  पैसों के मामले में सावधानी बनाए रखें, कोई बड़ा रिस्क लेने से बचें। 

सेहत: आंखों और दिमाग को आराम दें, थकान ज्यादा हो सकती है।

करियर: बुध कमजोर हैं, तो फैसले जल्दबाजी में न लें, फैक्ट्स पर टिके रहें।

उपाय: माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।

शुभ रंग:  गुलाबी | शुभ अंक: 6

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

पॉजिटिव: करियर में आज सीनियर्स का साथ मिलेगा, भले ही रिजल्ट देर से दिखे।

नेगेटिव : शुक्र कमजोर हैं, तो मन में कभी-कभी खुद पर शक जैसा भाव आ सकता है, इससे घबराने की जरूरत नहीं।

प्यार-परिवार: दिखावे से दूर रहकर सच्चे और गहरे पल जिएं, अकेलापन लगे तो अपनों से बात कर लें।

पैसा: कोई पुराना अटका पैसों का मामला आज सुलझ सकता है, बस जल्दबाजी न करें।

सेहत: खानपान और रूटीन पर आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। 

करियर: आज एक दिन वर्कप्लेस में साथियों का सपोर्ट मिलेगा, टीमवर्क आपके लिए अच्छा काम करेगा। 

उपाय: जरूरतमंदों को खाना खिलाएं।

शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 4

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

पॉजिटिव: किस्मत आज आपके साथ है, मेहनत को सही दिशा में लगाया तो नतीजे भी अच्छे मिल सकते हैं।

नेगेटिव : मंगल कमजोर स्थिति में हैं, तो पार्टनरशिप में बहस या जल्दबाजी हो सकती है।

प्यार-परिवार: पार्टनर से जुड़े मामलों में सब्र रखें, तीखी बातचीत से बचें।

पैसा: पैसों का हाल सामान्य रहेगा, बड़ा इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें।

सेहत: रूटीन में आज नई एनर्जी महसूस होगी, नियमित एक्सरसाइज फायदा देगी।

करियर: मेहनत जल्द रंग लाएगी, बस धैर्य रखें।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 8

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

पॉजिटिव: गुरु उच्च राशि में हैं, तो छिपे हुए फायदे वाले काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे, भले ही असर देर से दिखे।

नेगेटिव : गुरु अस्त हैं, तो तुरंत रिजल्ट की उम्मीद मत रखें, थोड़ा टाइम लगेगा।

प्यार-परिवार: बच्चों या प्रेम प्रसंग से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है, मन उत्साहित रहेगा।

पैसा: पैसों में सावधानी बरतें, बड़ा रिस्क अभी न लें।

सेहत: मंगल कमजोर हैं, तो जल्दबाजी में चोट लगने का डर है, संभलकर रहें। यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।

करियर: गहराई से काम करने का आज सही टाइम है, जल्दबाजी मत दिखाएं।

उपाय: पीले कपड़े पहनकर गुरु की पूजा करें।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

पॉजिटिव: घर-परिवार के मामलों में आज नई एनर्जी महसूस होगी।

नेगेटिव : शनि उल्टी चाल में चंद्रमा के साथ पार्टनरशिप वाले घर में बैठे हैं, तो जीवनसाथी से जुड़े पुराने मुद्दे फिर से सामने आ सकते हैं।

प्यार-परिवार: पार्टनर या बिजनेस पार्टनर से कोई गंभीर बात हो सकती है, शांत दिमाग से सुलझाएं।

पैसा: पैसों में सामान्य सावधानी रखें, बड़े फैसले अभी टाल दें।

सेहत: तबीयत सामान्य रहेगी, स्ट्रेस से बचने के लिए थोड़ा आराम जरूरी है।

करियर: करियर में अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा, बस फल में देरी हो सकती है।

उपाय: शनि मंदिर में सरसों तेल का दीया जलाएं।

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 7

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

पॉजिटिव: करियर में आज अच्छी गाइडेंस मिलेगी, लीडरशिप के मौके भी सामने आ सकते हैं।

नेगेटिव : शनि उल्टी चाल में चंद्रमा के साथ सेहत वाले घर में बैठे हैं, तो रूटीन और सेहत पर गंभीरता से ध्यान देना होगा।

प्यार-परिवार: पार्टनर के साथ साफ और प्रैक्टिकल बात करें, गलतफहमी से बचें। मां के साथ संबंध सुधारे।

पैसा: पैसों के मामले में जल्दबाजी बिल्कुल मत कीजिए।

सेहत: कोई भी तकलीफ हो तो उसे हल्के में मत लें, जरूरत लगे तो डॉक्टर से मिल लें।

करियर: प्रोग्रेस सामान्य रहेगी, बड़े फैसले सोच-समझकर लें।

उपाय: काले तिल का दान करें।

शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 11

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

पॉजिटिव: गुरु और बुध दोनों उच्च राशि में साथ बैठे हैं, तो क्रिएटिविटी और सोच में आज निखार आएगा।

नेगेटिव : शनि लग्न पर अकेले उल्टी चाल में हैं, तो खुद को लेकर गहरी सोच बनी रहेगी, बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें।

प्यार-परिवार: रिश्तों में आज खुलापन और नजदीकी दोनों महसूस होंगी, घर की बातचीत में बहस से बचें।

पैसा: गुरु उच्च राशि में हैं, तो पैसों का बेस मजबूत रहेगा, बस फायदा देर से मिलेगा।

सेहत: खुद के लिए नेगेटिव सोचने से बचें, डिसिप्लिन बनाए रखें।

करियर:  क्रिएटिव काम में आज आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे।

उपाय: गंगाजल मिलाकर नहाएं।

शुभ रंग: हल्का बैंगनी | शुभ अंक: 12

यह राशिफल आनंद सागर पाठक, Astropatri.com ने तैयार किया है। आप उन्हें अपना फीडबैक देने के लिए hello@astropatri.com पर लिखें।