विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6 नवंबर राशिफल: आज धनतेरस पर बन रहे हैं खास ज्योतिषीय योग, शुक्र वक्री से 3 राशियों पर होगी धन वर्षा

Published: Fri, 06 Nov 2026 05:00 AM (IST)

शुक्रवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। कार्तिक कृष्ण द्वादशी सुबह 10:31 बजे तक है, इसके बाद त्रयोदशी लग जाएगी, ...और पढ़ें

धनतेरस 6 नवंबर राशिफल: शुक्र वक्री से कई राशियों को मिलेगा धन लाभ

धनतेरस 6 नवंबर राशिफल: शुक्र वक्री से कई राशियों को मिलेगा धन लाभ

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। चंद्रदेव पूरे दिन कन्या राशि में हैं और नक्षत्र हस्त है। विष्कुंभ योग दिन भर रहेगा। वक्री शुक्रदेव रात में तुला से लौटकर फिर कन्या में आ गए हैं, जहां वे चंद्रदेव के साथ हैं। तुला में नीच के सूर्यदेव के साथ वक्री बुधदेव अस्त हैं। गुरुदेव सिंह में, मंगलदेव कर्क में और शनिदेव मीन में उल्टी चाल से चल रहे हैं।

धनतेरस का दिन ज्यादातर राशियों के लिए कमाई और खरीदारी का संयोग लेकर आया है। वृश्चिक को नए ग्राहकों और बाहरी संपर्कों से ज्यादा आमदनी होगी, धनु को जमीन मकान से जुड़ा अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है और मकर पर किस्मत का हाथ रहेगा।

वृषभ के प्रेम जीवन में रौनक आएगी, सिंह की बचत बढ़ेगी, मिथुन का काम और कमाई दोनों बढ़ेंगे। कन्या के अटके काम चल पड़ेंगे और मीन को सहयोगियों से फायदा मिलेगा। दूसरी ओर मेष को किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से, कुंभ को जल्दबाजी में गलती से और तुला को त्योहारी खर्च से बचना होगा। कर्क वाले भागदौड़ में चोट से सावधान रहें।

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

पॉजिटिव:  प्रतियोगिता में आप दूसरों से आगे निकलेंगे। काम का बोझ ज्यादा होगा, पर आप उसे संभाल लेंगे। धनतेरस पर खर्च के साथ फायदे की खबर भी मन खुश करेगी।

नेगेटिव:  किसी की सुनी सुनाई बात पर भरोसा करके आप गलत नतीजा निकाल सकते हैं। दफ्तर में कोई पीठ पीछे बुराई करे, तो पूरी बात जाने बिना किसी पर इल्जाम न लगाएं।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  रिश्ते की निजी बातें दोस्तों या रिश्तेदारों से शेयर करना बंद करें, बाहरी दखल से मुश्किल बढ़ेगी। आपकी बात सही भी हो, तो कहने का लहजा नरम रखें। घर में छोटी बातों को तूल न दें।

आर्थिक स्थिति: त्योहार की खरीद पर खर्च बढ़ेगा। ज्वेलरी लेते समय डिजिटल गोल्ड वाले अनजान ऐप से दूर रहें।

स्वास्थ्य: जल्दबाजी में अपनी अनदेखी न करें। बाजार की भीड़ और जाम में गाड़ी चलाते समय रफ्तार कम रखें और हॉर्न पर गुस्सा न दिखाएं।

करियर और कारोबार: कई काम एक ही समय पर हाथ में होंगे। सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलें। कोई चुनौती दे तो जवाब अपने काम से दें।

उपाय: लक्ष्मी पूजन में साबुत धनिये के बीज रखकर अगले दिन उन्हें गमले में बो दें।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

पॉजिटिव: प्रेम संबंधों में चल रही दूरी कम होगी। किसी करीबी का संदेश या मदद आपका दिल जीत लेगी। कुछ दिनों से जिस काम में उलझन थी, उसमें आगे बढ़ने का रास्ता दिखेगा।

नेगेटिव: आज भावनाओं में बहकर फैसले लेने का मन होगा। साझेदार के किसी प्रस्ताव पर फौरन हामी न भरें, शर्तें समझने के लिए एक दिन का वक्त मांग लें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: किसी खास से अपने जज्बात कहने को जी चाहेगा। दफ्तर में भी किसी की ओर से दोस्ती का इशारा मिल सकता है। बच्चों की शरारतें घर में रौनक भर देंगी और दोपहर बाद यार दोस्त घर पर जमा हो सकते हैं।

आर्थिक स्थिति:  हालत पहले से बेहतर रहेगी और अटका पैसा मिल सकता है। दूध, जूस, तेल या पेय पदार्थ का कारोबार करने वालों को नए ऑर्डर मिलेंगे, कोई पुराना ग्राहक फिर से जुड़ सकता है।

स्वास्थ्य: कोई बड़ी परेशानी नहीं दिखेगी, पर काम और लगातार चलते विचारों से थकान होगी। शाम को दस मिनट आंखें बंद करके बैठें।

करियर और कारोबार: कारोबारियों के लिए राहत भरा दिन है। धनतेरस पर नया खाता या नई खाता-पुस्तक शुरू करनी हो तो उसी दिन पुराने बकाया की लिस्ट भी बना लें।

उपाय: सुबह स्नान के बाद "ॐ दुर्गायै नमः" मंत्र का श्रद्धा से जाप करें।

शुभ रंग:   लाल | शुभ अंक: 3

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

पॉजिटिव: घर से लेकर कारोबार तक काम और कमाई दोनों बढ़ेंगी। कुछ लोगों को नया सौदा मिलेगा। दफ्तर में दीवाली पार्टी या मिठाई बंटने का माहौल रहेगा और नौकरी की स्थिति बेहतर होगी।

नेगेटिव: अचानक एक्स्ट्रा काम सिर पर आएगा और काम की धुन में सेहत की अनदेखी हो जाएगी। त्योहार के दिन भी लैपटॉप पर देर रात तक बैठना छोड़ें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  बाहर के कामों की भागदौड़ में साथी की किसी इच्छा को टाल सकते हैं। उनकी बात सुनें और अपनी व्यस्तता भी बताएं, बात संभल जाएगी। बच्चे घरेलू कामकाज में मदद करेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम का न्योता मिलेगा।

आर्थिक स्थिति: बचत बनी रहेगी। थोड़ा ही सही, पर धनतेरस पर फायदा जरूर होगा। बर्तन या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदें तो दुकान से पक्का बिल लें, बाद में वारंटी में काम आएगा।

स्वास्थ्य: गैस और अपच की शिकायत रह सकती है। तली नमकीन और खटाई से परहेज रखें और भोजन वक्त पर करें।

करियर और कारोबार: वर्क फ्रॉम होम वालों पर भी बोझ बढ़ेगा। किसी काम में अंदाजे से ज्यादा समय लगेगा, इसलिए डेडलाइन मांगते समय थोड़ी गुंजाइश रखें।

उपाय: पास के मंदिर में झंडा अर्पित करवाएं।

शुभ रंग:  नारंगी | शुभ अंक: 4

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

पॉजिटिव:  नए लोगों से मुलाकात होगी और किसी के साथ आगे चलकर अच्छी जोड़ी बन सकती है। सफर में किसी खास से मिलना हो सकता है। मिलकर काम करने से कुछ अटके काम बन जाएंगे।

नेगेटिव:  एक जगह बैठकर काम करने के बजाय दिन भर दौड़भाग रहेगी, जिससे हाथ पैर दुख सकते हैं या हल्की चोट लग सकती है। 

प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी का कोई प्यारा संदेश या व्यवहार चेहरे पर मुस्कान लाएगा। धनतेरस की शाम दोनों कहीं घूमने निकल सकते हैं। पूजा पाठ और सोशल सर्कल में भी आपकी मौजूदगी रहेगी।

आर्थिक स्थिति:  पढ़ाई, कोई कोर्स या सफर पर खर्च होगा। किसी ट्रेनिंग की फीस भरने से पहले उसकी फीस, रिफंड नियम और सर्टिफिकेट की मान्यता जांच लें।

स्वास्थ्य:  भागदौड़ से शरीर थकेगा। जोखिम वाले कामों से दूर रहें और रात को पैरों की हल्की मालिश करें। यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।

करियर और कारोबार: मेहनत से लोगों का ध्यान खींचेंगे। समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा, ऐसे में किसी दोस्त या सहकर्मी की मदद राहत देगी।

उपाय: मां दुर्गा को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 5

सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)

पॉजिटिव:  धनतेरस आपकी तिजोरी भरने वाला दिन साबित हो सकता है। आपके प्रयासों से लाभ के रास्ते खुलेंगे। बॉस आपके समय पर पहुंचने और काम निपटाने से खुश रहेंगे।

नेगेटिव:  कुछ बातों पर अड़ने या गुस्से में तीखा जवाब देने की आदत नुकसान करा सकती है। बैंक या फाइनेंस से जुड़े कामों में भागदौड़ होगी, जरूरी कागज और आधार पैन की कॉपी साथ लेकर निकलें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी से बात करते हुए नरमी रखें, गुस्से की एक बात पूरा दिन खराब कर देगी। प्रेमी के साथ अकेले में कुछ पल बिताने को मिलेंगे। घर के किसी जरूरी फैसले में जीवनसाथी का अनुभव काम आएगा।

आर्थिक स्थिति: कारोबारी छोटे निवेश पर विचार कर सकते हैं। धनतेरस पर सोने चांदी के अलावा किसी अच्छी बचत योजना में भी नियमित पैसा डालने की शुरुआत करें।

स्वास्थ्य: गले और नाक में संक्रमण का खतरा है। धूल और धुएं से बचें, गर्म पानी पिएं और नाक बंद लगे तो गर्म पानी की भाप लें।

करियर और कारोबार: सुबह काम का दबाव रहेगा, पर लगातार कोशिश से सब समय पर निपट जाएगा। आपकी कही बातें दूसरों पर गहरा असर डालेंगी, इसलिए शब्द सोच समझकर चुनें।

उपाय: शाम को घर में पांच दीपक जलाकर मंदिर में रखें।

शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 7

कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)

पॉजिटिव: रुके हुए कामों में फिर से जान आएगी और मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। काम करने के तरीके में सुधार का मौका मिलेगा। बच्चों को बड़ों से जेब खर्च या कोई तोहफा मिल सकता है।

नेगेटिव:  मन में बहुत सारी बातें घूमेंगी और सिर्फ योजना बनाते रहने में वक्त निकल जाएगा। जो काम आज शुरू करना है, उसकी शुरुआत लंच से पहले कर ही डालें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  जीवनसाथी के साथ घर की सजावट और त्योहार की तैयारी में जोश रहेगा। सुबह की भागदौड़ में उनकी बात पर ध्यान कम जाएगा, पर शाम ढलते सब पटरी पर आ जाएगा। बच्चों के साथ खुशियां बांटेंगे।

आर्थिक स्थिति:  दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। अपने लिए कपड़े या पसंद की कोई चीज खरीदेंगे। ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं तो देख लें कि डिलीवरी दीवाली से पहले हो पाएगी या नहीं।

स्वास्थ्य:  ज्यादा सोचने से मन भारी रहेगा। हर काम खुद ही परफेक्ट करने की जिद छोड़ें और रात को पूरी नींद लें।

करियर और कारोबार: कारोबारियों को काम बढ़ाने के नए रास्ते मिलेंगे। नौकरी में अपने काम की रफ्तार बढ़ाने का अच्छा मौका है।

उपाय:  घर के बाहर रंगोली बनाएं और दहलीज पर दीपक जलाएं।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 8

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

पॉजिटिव:  किसी बाहरी व्यक्ति के जरिए नया काम या पुरानी कोशिश को रफ्तार मिलेगी। आपका शांत स्वभाव उलझनों से बचाएगा।

नेगेटिव:   त्योहार की रौनक में खर्चे बेकाबू हो सकते हैं। क्रेडिट कार्ड पर दिखते "फेस्टिव ऑफर" के चक्कर में वो चीजें न खरीदें जिनकी फिलहाल जरूरत नहीं है।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: प्रेमियों के लिए मिलने का अच्छा दिन है। रिश्ते में किसी तीसरे की बातों को ज्यादा वजन न दें। घर में मेहमान आएंगे और तैयारियों में व्यस्तता बढ़ेगी।

आर्थिक स्थिति:  सफर, शॉपिंग और अपनी जरूरतों पर जेब हल्की होगी। बाजार निकलने से पहले लिस्ट और बजट दोनों तय करें, नकद सीमित ही रखें।

स्वास्थ्य: काम और लगातार बातचीत से थकान होगी। मेहमानों की आवभगत में अपना खाना और आराम न भूलें।

करियर और कारोबार: दफ्तर में कुछ बदलाव शुरू में खटकेंगे, पर धीरे धीरे आप उनमें ढल जाएंगे। अपनी समझदारी से परिस्थितियों को संभालेंगे।

उपाय:  शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और आज घर में कपूर लाकर पूजा में जलाएं।

शुभ रंग:  सिल्वर | शुभ अंक: 10

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

पॉजिटिव:  धनतेरस पर कमाई का दायरा बढ़ेगा। बिजनेस में नए ग्राहक जुड़ेंगे और किसी बाहरी संपर्क से ज्यादा आमदनी हो सकती है। किसी काम के लिए सम्मान भी मिल सकता है।

नेगेटिव:  पैसा आते ही उसे यहां वहां खर्च करने का मन होगा। जो एक्स्ट्रा कमाई हुई है, उसका कम से कम एक हिस्सा सीधे किसी लंबी बचत में डालें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी के साथ दीवाली की शॉपिंग करें। बच्चों की खुशियों को लेकर घर में सब एकमत होंगे। छोटी बातों पर परेशान होने के बजाय रिश्ते की अच्छी बातों पर ध्यान दें।  फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

आर्थिक स्थिति:  कमाई सही जगह लगाने का फैसला फायदा देगा। साझेदार के साथ नई योजना पर बात आगे बढ़ेगी।

स्वास्थ्य: खुद को चुस्त महसूस करेंगे, पर लगातार काम और सफर से थकान होगी। रात को देर तक बाजार में घूमने से बचें।

करियर और कारोबार: नौकरी में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। किसी बैठक या दफ्तर की पार्टी में आपकी मौजूदगी लोगों को याद रहेगी। घर वालों की सलाह किसी समस्या का हल निकालेगी।

उपाय:  चांदी का सिक्का या हल्दी की गांठ खरीदें और पूजा में भगवान को लाल फूल अर्पित करें।

शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 9

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

पॉजिटिव: कामकाज में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्रॉपर्टी, मकान या जमीन के कारोबारियों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। लंबे समय से रुकी योजना पर दोपहर बाद काम शुरू करना फायदेमंद रहेगा।

नेगेटिव: आज बड़ा आर्थिक फैसला लेने का मन होगा। शेयर बाजार में बड़ी रकम लगाने से पहले अपनी जोखिम उठाने की ताकत का ईमानदारी से हिसाब लगाएं।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: सिंगल लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं। रिश्ते में हैं तो साथी से मिलने की तड़प बढ़ेगी। घर की सफाई और रसोई के कामों में आपकी भागीदारी घरवालों को खुश करेगी।

आर्थिक स्थिति: कमाई बढ़ेगी, पर कारोबार के लिए सामान खरीदने में भी पैसा लगेगा। त्योहारी माल उतना ही मंगाएं जितना दस दिन में निकल जाए।

स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी, बस काम की आपाधापी असर डाल सकती है। दिन में दो बार थोड़ा रुककर पानी और फल लें।

करियर और कारोबार: नौकरी वालों को नई जिम्मेदारी संभालने का मौका मिलेगा। अपनी योजनाओं को जमीन पर उतारने का सही वक्त है।

उपाय:  शाम को मां लक्ष्मी के सामने बैठकर श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग:   हरा | शुभ अंक: 6

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

पॉजिटिव:   किस्मत साथ देगी और किसी अपने का सहयोग दिन बना देगा। बरसों से लटका कोई काम मुकाम की ओर बढ़ेगा। गोदाम का पुराना माल भी फायदा दे जाएगा।

नेगेटिव: किसी अहम फैसले पर अकेले अंदाजा लगाने के बजाय किसी अनुभवी से राय लें। कहीं जाने का प्रोग्राम बन रहा हो तो त्योहार की भीड़ देखते हुए टिकट और होटल पहले से बुक कर लें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: जिसे चाहते हैं, उससे आज मन की बात कह डालें। जीवनसाथी के साथ किसी मंदिर या शांत जगह जाने का कार्यक्रम बनेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदार से फोन पर बात होगी।

आर्थिक स्थिति:  जेब भरी रहेगी और कारोबार की रफ्तार बढ़ेगी। मुनाफे का हिस्सा कर्मचारियों के दिवाली बोनस के लिए पहले ही अलग कर लें।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। फिटनेस सुधारनी है तो आज से ही सुबह की सैर या योग शुरू करें, दीवाली के बाद का इंतजार न करें।

करियर और कारोबार: बॉस और सहकर्मियों से अच्छी पटेगी। अफसरों से मिले सुझाव काम का तरीका बेहतर करेंगे।

उपाय:  सुबह सूर्यदेव को जल चढ़ाकर उनकी उपासना करें।

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 12

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

पॉजिटिव:  उतार चढ़ाव के बावजूद सूरज ढलने तक कोई बड़ा लाभ हाथ आ सकता है। मुश्किलों को संभालने की ताकत आप में रहेगी। मनचाही खरीदारी भी कर पाएंगे।

नेगेटिव:  किसी काम में देरी या अचानक रुकावट आ सकती है। कारोबार में माल की जांच या बिलिंग में जल्दबाजी न करें, एक छोटी गलती पूरा हिसाब बिगाड़ सकती है।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  किसी की बात या बर्ताव से मन में शक आ सकता है। जीवनसाथी से बात करते हुए संयम रखें और पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ें। घर में त्योहार की रौनक और बच्चों का शोरगुल रहेगा।

आर्थिक स्थिति: मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, पर उसका फल भी मिलेगा। दान पुण्य में मन लगेगा, किसी जरूरतमंद परिवार के बच्चों के लिए मिठाई या दीये ले जाएं।

स्वास्थ्य:  परिवार के किसी अपने की चिंता मन पर बोझ डालेगी। घबराने की जगह डॉक्टर से बात करके अगला कदम तय करें।

करियर और कारोबार: नौकरी में काम की क्वालिटी बनाए रखें। किसी भी रिपोर्ट या काम को जमा करने से पहले एक बार दोबारा जांचें।

उपाय: शनिदेव का पूजन करें और शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें।

शुभ रंग:  बैंगनी | शुभ अंक: 2

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

पॉजिटिव: धनतेरस पर घर में लक्ष्मी का आगमन होगा। प्रतियोगिता में जीत आपके हिस्से आएगी और विरोधी भी शांत रहेंगे। सहयोगियों की सलाह से नए सौदे मिलेंगे।

नेगेटिव:   त्योहार के माहौल में इच्छाएं बढ़ेंगी, पर हर ख्वाहिश आज ही पूरी हो, यह जरूरी नहीं। जो चीज बजट से बाहर है, उसे अगले महीने की लिस्ट में डाल दें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  साथी अपनी बात कहने में झिझक सकता है, उस पर दबाव न डालें, उसे सहज होने दें। बीते दिनों की अनबन भुलाकर अपनों के साथ अच्छा समय बिताएं।

आर्थिक स्थिति:  हालत सामान्य से अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के लिए कोई तोहफा खरीदेंगे। मिठाई लें तो भरोसेमंद दुकान से ही लें, त्योहार पर नकली खोए की शिकायतें बढ़ जाती हैं।

स्वास्थ्य:  बाहर की चीजों से संक्रमण हो सकता है। सड़क किनारे खुले में रखी चीजें खाने से बचें।

करियर और कारोबार:  काम धीरे धीरे आगे बढ़ेगा और पुरानी समस्या में कमी आएगी। किसी के सहयोग से काम को रफ्तार मिलेगी।

उपाय:  केसर खरीदकर घर लाएं और शाम को भगवान के आगे तिल के तेल का दीपक जलाएं।

शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 11

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।