08 अगस्त राशिफल:रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर, यहां पढ़ें किन राशियों को मिलने वाला है लाभ
चंद्रदेव आज वृषभ राशि में उच्च के होकर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं, जो चंद्रमा की अपनी नक्षत्र भी है, इसलिए उच्च राशि के साथ आज दोहरी शुभता ...और पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: किन राशियों की चमकेगी किस्मत? (AI-Generated Image)
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। चंद्रमा के वृषभ राशि के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही आज का दिन कल से भी ज्यादा शुभ बन गया है, क्योंकि रोहिणी स्वयं चंद्रमा की अपनी नक्षत्र मानी जाती है और उच्च राशि के साथ यह संयोजन खास तौर से फायदेमंद होता है। भावनात्मक समृद्धि, सौंदर्य-बोध (Aesthetic Sense) और स्थिरता आज चरम पर रहेगी। इसलि, नई शुरुआत, रचनात्मक काम और जरूरी फैसलों के लिए दिन बेहद अच्छा है।
मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को खासतौर पर आज बहस, तीखा बोलने और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए। शनिदेव मीन राशि में वक्री गति से आगे बढ़ रहे हैं और अब लग्न पर अकेले रह गए हैं। अगर आप भी सभी राशियों का भविष्य जानना चाहते हैं तो यहां पढ़ें 08 अगस्त का राशिफल।
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: आज पैसों के मामले में राहत और स्थिरता महसूस होगी, सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। घर-परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा, बड़ों का साथ और आशीर्वाद मिलेगा।
नकारात्मक पक्ष: स्वभाव में हल्की बेचैनी या चिड़चिड़ापन रह सकता है। भाई-बहनों या आस-पड़ोस के लोगों से बातचीत में अलर्ट रहें, कोई नया बड़ा काम शुरू करने से पहले एक बार सोच लें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: रिश्तों में गहराई और अपनापन महसूस होगा, पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। हालांकि, बातचीत में तीखापन आने से बचें, शांति से बात करना ही बेहतर रहेगा।
आर्थिक स्थिति: आज बड़े वित्तीय फैसले लेने, निवेश करने या पुराना अटका भुगतान निपटाने के लिए दिन अच्छा है। जल्दबाजी में कोई बड़ा खर्च करने से बचें।
स्वास्थ्य: ऊर्जा में हल्का उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। गले और कंठ का ध्यान रखें। पानी की कमी न हो और ठंडी-मीठी चीजों से परहेज करें।
करियर और कारोबार: कार्यस्थल पर अचानक बदलाव या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, खुद को फ्लेक्सिबल बनाए रखें। मेहनत का पूरा फल मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है, पुराने काम आज निपटाना फायदेमंद रहेगा।
उपाय: आज मंदिर में दूध का एक छोटा पैकेट या सफेद मिठाई अर्पित करें, इससे मन को शांति मिलेगी।
शुभ रंग: सुनहरा पीला | शुभ अंक: 8
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: आज व्यक्तित्व में गरिमा, आकर्षण और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। नई शुरुआत और महत्वपूर्ण फैसलों के लिए दिन बेहद अनुकूल है।
नकारात्मक पक्ष: पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी या बहस से बचना जरूरी होगा। किसी बड़े खर्च से पहले परिवार से सलाह जरूर लें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: रिश्तों में गहराई, स्थिरता और भावनात्मक संतोष महसूस होगा। पार्टनर के साथ कोई नई और सार्थक बातचीत हो सकती है, जो रिश्ते को मजबूत बनाएगी।
आर्थिक स्थिति: वित्तीय मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा, हालांकि बड़े निवेश या खर्च सोच-समझकर ही करें। पुरानी बचत की समीक्षा करना फायदेमंद रहेगा।
स्वास्थ्य: संपूर्ण ऊर्जा बहुत अच्छी रहेगी, मन भी प्रसन्न और स्थिर महसूस होगा। गर्दन और कंधों पर हल्का ध्यान दें।
करियर और कारोबार: संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता निखरेगी, इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन के लिए दिन बहुत अच्छा है। स्वतंत्र पेशेवरों और व्यापारियों को जन-समर्थन और सफलता मिलने के योग हैं।
उपाय: आज सुबह माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाकर दिन की शुरुआत करें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 2
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: आज दिमाग तेज चलेगा और फैसले लेने की क्षमता में बढ़ेगी। लोग आपकी सलाह और तर्क पर भरोसा करेंगे, बौद्धिक कार्यों में सफलता के योग हैं।
नकारात्मक पक्ष: स्वभाव में उग्रता या बेचैनी झलक सकती है। बहस, तीखी बातचीत या जल्दबाजी में लिए फैसलों से आज खासतौर पर बचना जरूरी है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: आज आप निजी पलों को अहमियत देंगे। पार्टनर से बात करते समय संयम बरतें, वरना छोटी बात बड़े मनमुटाव में बदल सकती है।
आर्थिक स्थिति: पैसों से जुड़े मामलों में तुरंत लाभ की उम्मीद न रखें। खर्च और निवेश में आज जल्दबाजी से पूरी तरह बचें।
स्वास्थ्य: ऊर्जा में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए नींद और आंखों की सेहत का खास ख्याल रखें। सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें और हल्का ध्यान करें।
करियर और कारोबार: कामकाज में आज एकाग्रता की जरूरत होगी, समूह की बजाय अकेले काम करना ज्यादा फलदायी रहेगा। विदेश से जुड़े काम या बाहरी क्लाइंट के मामलों में प्रमोशन के संकेत हैं।
उपाय: आज किसी जरूरतमंद को सफेद चावल या दूध का दान करें।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 11
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: आज व्यक्तित्व में गरिमा और बौद्धिक तेजी दोनों नजर आएंगी। नई शुरुआत के लिए दिन शुभ है।
नकारात्मक पक्ष: निर्णयों में भावुकता आ सकती है, इसलिए तथ्यों की बजाय भावनाओं के आधार पर कोई बड़ा फैसला न लें। नतीजे मिलने में भी देरी संभव है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: व्यक्तित्व में आई गरिमा आकर्षण बढ़ाएगी, लेकिन आज भावुक होने की बजाय स्पष्ट और व्यावहारिक बातचीत रखें।
आर्थिक स्थिति: वित्तीय मामलों में स्पष्टता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराना अटका भुगतान या निवेश का लाभ आज मिल सकता है।
स्वास्थ्य: शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी, मानसिक स्थिरता भी बनी रहेगी। खुद को बिजी रखें ताकि अकेलेपन जैसा भाव हावी न हो।
करियर और कारोबार: नेतृत्व के नए अवसर मिल सकते हैं, पेशेवर छवि मजबूत होगी। बड़े निर्णय तथ्यों के आधार पर लें, भावनाओं के आधार पर नहीं।
उपाय: आज सुबह "ॐ सों सोमाय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: कमाई और इनकम बढ़ने के अच्छे संकेत हैं। आज मन में गहरी शांति रहेगी और खुद को बेहतर समझने का मौका मिलेगा।
नकारात्मक पक्ष: पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें। मन में थोड़ा अकेलापन या खुद पर शक महसूस हो सकता है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: आज दिखावे की जगह सच्चे और गहरे रिश्तों को तवज्जो दें। अपने पार्टनर के साथ शांत और सुकून भरा वक्त बिताएं।
आर्थिक स्थिति: आय बढ़ने के अच्छे चांस हैं, लेकिन फिर भी हड़बड़ी में कोई फैसला न लें। दूसरों की राय से ज्यादा अपनी समझ पर भरोसा रखें।
स्वास्थ्य: शरीर में फुर्ती बनी रहेगी। ध्यान (मेडिटेशन) या पूजा-पाठ करने से काफी फायदा होगा। अगर हल्की कमजोरी लगे तो उसे अनदेखा न करें।
करियर और कारोबार: शांत रहकर पर्दे के पीछे जो मेहनत की है, उसका आज बढ़िया फल मिलेगा। दोस्तों और शुभचिंतकों की मदद से काम आगे बढ़ेगा।
उपाय: तांबे के लोटे में जल लें, उसमें थोड़ा सा लाल चंदन या कुमकुम मिलाएं और सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: कोई नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। दोस्तों और पहचान के लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा, साथ ही बड़े-बुजुर्गों और सीनियर्स की अच्छी सलाह भी मिलेगी।
नकारात्मक पक्ष: अपनी पर्सनैलिटी या लुक्स को लेकर मन में थोड़ा असंतोष महसूस हो सकता है। आज सही फैसला लेने में मन थोड़ा उलझन में रह सकता है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: लाइफपार्टनर या बिजनेस पार्टनर से जुड़े मामलों में आज थोड़ी गंभीरता रहेगी। अपनी तुलना दूसरों से करने से बचें और खुद पर ज्यादा दबाव न डालें।
आर्थिक स्थिति: पैसों के लेन-देन में थोड़ी सावधानी रखना जरूरी है। जल्दबाजी में आज कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला न लें।
स्वास्थ्य: शरीर में एनर्जी अच्छी बनी रहेगी। अपनी आंखों को थोड़ा आराम दें और सोच को पॉजिटिव बनाए रखें।
करियर और कारोबार: काम-काज में हड़बड़ी में कोई बड़ा कदम न उठाएं, पूरी सच्चाई और फैक्ट्स जानकर ही आगे बढ़ें। सीनियर्स की मदद से रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे।
उपाय: आज किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर 625 ग्राम चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 9
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के अच्छे संकेत हैं। किसी का बढ़िया मार्गदर्शन भी मिलेगा।
नकारात्मक पक्ष: पर्सनल मामलों में मन में शक पैदा हो सकता है। काम का नतीजा मिलने में थोड़ा समय लगेगा, इसलिए सब्र रखें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: आज रिश्तों में ज्यादा गहराई महसूस होगी। दिखावे से बचें और सच्चे रिश्तों को तवज्जो दें। खुद पर शक करने की आदत छोड़ें।
आर्थिक स्थिति: पैसों के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। अगर कोई पुराना फैसला अटका हुआ था तो आज उसे निपटा सकते हैं, बस जल्दबाजी न करें।
स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी। रोजमर्रा के कामकाज में लापरवाही न बरतें। पेट का ख्याल रखें और हल्का खाना खाएं।
करियर और कारोबार: अच्छी सलाह मिलेगी, भले ही उसका असर थोड़ा धीरे दिखे। दोस्तों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें या "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 21 बार जाप करें।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 5
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: आपकी कोशिशों को अच्छा सपोर्ट मिलेगा। लाइफपार्टनर या बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्ता सुकून भरा रहेगा।
नकारात्मक पक्ष: आज रिश्तों में किसी भी तरह की बहस या कड़वाहट से बचना बहुत जरूरी है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: पार्टनर से जुड़े मामलों में सब्र से काम लें, छोटी-छोटी बातों पर बहस न करें। कागजातों और सीक्रेट बातों में सतर्क रहें।
आर्थिक स्थिति: फायदा मिलने में थोड़ा वक्त लगेगा, फिर भी पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। दोस्तों से आर्थिक मदद मिल सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत और रूटीन में एक नई एनर्जी महसूस होगी। पर्याप्त पानी पिएं (हाइड्रेशन) और पूरी नींद लें।
करियर और कारोबार: आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी, फल जरूर मिलेगा बस थोड़ा सब्र रखें। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी लंबी चर्चा में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
उपाय: अपने पास चांदी का सिक्का रखें या किसी मंदिर में ताजे गुलाबी या सफेद फूल चढ़ाएं।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अच्छे योग बन रहे हैं, भले ही उनका फायदा थोड़ा देर से नजर आए।
नकारात्मक पक्ष: जल्दबाजी करने या चोट लगने से बचें। गुप्त या सीक्रेट मामलों में तुरंत नतीजे की उम्मीद न रखें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: बच्चों, प्यार या किसी क्रिएटिव काम से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें और बहस से बचें।
आर्थिक स्थिति: पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन फायदा मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। इसलिए सावधानी बरतें।
स्वास्थ्य: जल्दबाजी या दुर्घटना से खुद को बचाएं। कोई भी शारीरिक काम करते समय सावधानी रखें। यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।
करियर और कारोबार: समझदारी से जुड़ा काम आज बढ़िया रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें।
उपाय: आज पीले कपड़े पहनकर गुरु की पूजा करें और आवारा जानवरों को भोजन खिलाएं।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 12
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: जीवनसाथी के साथ बातचीत अच्छी रहेगी। घर-परिवार के मामलों में एक नई ऊर्जा और ताजगी महसूस होगी।
नकारात्मक पक्ष: पार्टनर से जुड़े पुराने अटके मामलों को सुलझाना जरूरी होगा। भाई-बहनों या आसपास के लोगों से तीखी बातचीत करने से बचें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: पार्टनर के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात हो सकती है। दिमाग शांत रखकर ही बात को सुलझाएं।
आर्थिक स्थिति: पैसों के मामले में सामान्य सावधानी रखें। बड़े-बुजुर्गों से सही मार्गदर्शन मिलेगा, लेकिन उसका असर दिखने में थोड़ा समय लगेगा।
स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी। रोजमर्रा के कामों में सतर्क रहें और शरीर पर ज्यादा दबाव न डालें।
करियर और कारोबार: बड़ों की सलाह से काम आसान होंगे। अपनी प्लानिंग की समीक्षा करना फायदेमंद रहेगा। बिजनेसमैन अपने मौजूदा काम को मजबूत करें।
उपाय: आज शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके अलावा काले तिल या कंबल का दान भी कर सकते हैं।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: सेहत और एनर्जी में सुधार देखने को मिलेगा। भाई-बहनों से जुड़े मामलों में या किसी छोटी यात्रा से मन खुश रहेगा।
नकारात्मक पक्ष: अपनी दिनचर्या और सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। पैसों के मामले में कोई भी जल्दबाजी न करें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: बच्चों या लव लाइफ से जुड़े मामलों में साफ और व्यावहारिक बातचीत रखें। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
आर्थिक स्थिति: पैसों को लेकर कोई हड़बड़ी न दिखाएं। अपने खर्चों और कमाई के बीच सोच-समझकर संतुलन बनाएं।
स्वास्थ्य: सेहत और फुर्ती में सुधार होगा, फिर भी किसी तकलीफ को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।
करियर और कारोबार: सीनियर्स से अच्छी सलाह मिलेगी। नतीजे थोड़े देर से मिल सकते हैं, इसलिए बड़े फैसले सोच-समझकर लें।
उपाय: सुबह किसी पीपल या बरगद के पेड़ पर जल चढ़ाएं और काले तिल का दान करें।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: रिश्तों में काफी हल्कापन और सुकून महसूस होगा। आने वाले समय के लिए अच्छे योग बन रहे हैं।
नकारात्मक पक्ष: जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। बातचीत में थोड़ी नरमी रखें और किसी भी बहसबाजी से बचें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: रिश्तों में प्यार और नजदीकी बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ बात करते समय बेवजह की बहस से बचें।
आर्थिक स्थिति: पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। क्रिएटिव कामों से फायदा हो सकता है, हालांकि फायदा मिलने में थोड़ा समय संभव है।
स्वास्थ्य: रूटीन को फॉलो करें। आज सेहत में राहत महसूस होगी, इसलिए नकारात्मक सोच से दूर रहें।
करियर और कारोबार: क्रिएटिविटी से जुड़े कामों में अच्छा फायदा मिलेगा। अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए नए विचारों का सहारा लें। करियर के संकेत? अभी देखें फ्री कुंडली।
उपाय: आज गायत्री मंत्र का जाप करें या जरूरतमंदों को हरी सब्जियां दान करें।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 7
यह राशिफल आनंद सागर पाठक, Astropatri.com ने तैयार किया है। आप उन्हें अपना फीडबैक देने के लिए hello@astropatri.com पर लिखें।