विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jupiter Rise in Gemini: 9 जुलाई को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, धनलक्ष्मी राजयोग से इन राशियों को होगा लाभ

Published: Wed, 11 Jun 2025 09:00 AM (IST)

Jupiter Rise in Gemini देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में अस्त हैं जो 9 जुलाई 2025 को उदित होकर बुध के ...और पढ़ें

गुरु के अस्त होने के बाद कोई शुभ काम नहीं किए जाएंगे।
गुरु के अस्त होने के बाद कोई शुभ काम नहीं किए जाएंगे।

HighLights

  1. इस दौरान गुरुजनों और बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
  2. धार्मिक यात्रा होगी और धर्म के काम में खर्च होगा।
  3. यह समय कुछ राशियों के लिए शुभ समाचार लाएगा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ग्रहों में सबसे शुभ ग्रह माने जाने वाले देवगुरु बृहस्पति 9 जून को मिथुन राशि में अस्त हो चुके हैं। अब वह 9 जुलाई 2025 को मिथुन राशि में जब उदित होंगे, तब वह बुध के साथ युति करके धन-लक्ष्मी नाम का राजयोग बनाएंगे। 

प्रतिष्ठा, संतान, शिक्षा, प्रेम और विवाह के कारक देवगुरु बृहस्पति इस दौरान कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार लाने वाले हैं। आइए जानते हैं गुरु के उदित होने से किन राशियों को मिलेगा लाभ। 

वृषभ राशि 

इस राशि से दूसरे भाव में बुध और गुरु के मिलने से धनलक्ष्मी योग बनेगा, जिससे वृष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। बुध और गुरु के साथ आने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लोगों को सफलता मिलेगी। इसके अलावा नौकरी और व्यापार में लगे लोगों की आय बढ़ सकती है। 

मिथुन राशि 

इस राशि के जातकों के लिए गुरु और बुध का मिलन बहुत शुभ साबित होने वाला है। आप कोई नया काम, नया प्रोजेक्ट या नया बिजनेस शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। धन के कारक बुध जब गुरु के साथ मिलेंगे, तो धन आने की संभावनाएं और बढ़ेंगी। यह समय मिथुन राशि की जातकों के लिए विशेष रूप से फलदाई साबित होगा। 

धनु राशि 

इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। धार्मिक स्थान पर यात्राओं की योग बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। ज्ञान और वाणी के कारक ग्रहों के साथ आने से सभी काम बनते चले जाएंगे। 

यह भी पढ़ें- Shami Tree Upay: शमी के पेड़ के नीचे जलाएं तिल के तेल का दीपक, शनि की पीड़ा और निगेटिविटी होगी दूर

कुंभ राशि 

गुरु की नवमी दृष्टि कुंभ राशि में होने से कुंभ राशि के जातकों को की सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। लंबे समय से यदि कोई काम कर रहे थे, जिसमें धन लाभ नहीं हो रहा था, तो अब वह मिल जाएगा। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। बौद्धिक लोगों के साथ सोशल सर्कल बढ़ने से आपका ज्ञान और समझ भी बढ़ेगी। 

यह भी पढ़ें- Gomed gemstone Benefits: राहु का रत्न है गोमेद, सूट करे तो छप्पर फाड़कर देता है पैसा और सुख

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।