विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mars Transit in June: पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे मंगल, जानिए किस राशि को होगा लाभ

Published: Thu, 12 Jun 2025 11:12 PM (IST)

Mars Transit in June 30 जून को मंगल ग्रह शुक्र के स्वामित्व वाले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस ...और पढ़ें

Mars Transit in June 2025: आराम पसंद जीवन जीते हुए सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।
Mars Transit in June 2025: आराम पसंद जीवन जीते हुए सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।

HighLights

  1. कुंभ राशि वालों को संपत्ति में निवेश का लाभ मिलेगा।
  2. मीन राशि वालों को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है।
  3. शुक्र के नक्षत्र में इस गोचर से मनोरंजन के मौके मिलेंगे।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष में 27 नक्षत्रों में से एक पूर्वा फाल्गुनी 11वां नक्षत्र है। शुक्र के स्वामित्व वाला यह नक्षत्र सिंह राशि में आता है। इस नक्षत्र के जातक बुद्धि और आत्मविश्वास से भरे हुए होते हैं। शुक्र की प्रधानता होने से इस नक्षत्र में जन्मे लोग भाग्यशाली और सम्मानित होते हैं। विलासिता से भरा जीवन जीते हैं। मंगल इस नक्षत्र में 30 जून 2025 को गोचर करेंगे। 

यह नक्षत्र रचनात्मक और कलात्मक है, जिसमें मंगल की ऊर्जा मिलने से राजसी सुख मिलने का योग बनेगा। विवादों को सुलझाने और मध्यस्थता करने में मदद मिलेगी। आराम पसंद जीवन जीते हुए सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा और नए लोगों से दोस्ती भी होगी। 

मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल मजबूत होता, उन लोगों को साहस, आत्मविश्वास और चुनौतियों से लड़ने की क्षमता देता है। आइए जानते हैं शुक्र ने नक्षत्र में मंगल के इस गोचर से किन राशि वाले लोगों को मिलेगा लाभ…

मेष राशि 

इस राशि के जातकों के लिए मंगल का या गोचर बहुत लाभकारी होने वाला है क्योंकि यह मेष राशि के पांचवे घर में होने वाला है। पांचवें घर को संतान, प्रेम, बुद्धि और मनोरंजन के लिए देखा जाता है। इन क्षेत्रों में मंगल के आने से संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के मामले में सफलता मिल सकती है। कार्य स्थल पर सहकर्मी और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। 

सिंह राशि 

इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर उसके प्रथम भाव में होने वाला है। लिहाजा बड़े अधिकारियों से लाभ मिलेगा। ऊर्जा से भरे हुए महसूस करेंगे और आपके रुके हुए सारे काम पूरे होने लगेंगे। इसके साथ में ही शुक्र की नक्षत्र में मंगल के आने से ललित कलाओं, मनोरंजन, प्रेम प्रसंग के लिए समय निकाल पाएंगे। 

वृश्चिक राशि 

इस राशि के जातकों पर मंगल की चौथी दृष्टि पढ़ने से बदलाव या ट्रांसफॉर्मेशन के योग बनेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई निवेश न करने में भलाई है। इंश्योरेंस, अकाउंटेंसी और मेडिकल सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए यह समय अच्छा बीतेगा। 

कुंभ राशि 

इस राशि के जातकों पर मंगल की सप्तम दृष्टि पढ़ने से सोशल सर्कल बढ़ेगा। धन लाभ होने के भी योग बनेंगे क्योंकि मंगल संपत्ति का कारक है और शुक्र धन का कारक है। लिहाजा, आप किसी संपत्ति को खरीदने के लिए निवेश कर सकते हैं। दोस्तों के साथ में समय बताएंगे। रोमांचक गतिविधियों में भी शामिल होने का मौका मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें- Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्र में मां के विभिन्न रूपों को चढ़ाते हैं लौंग, जानिए इससे क्या होता है

https://www.zoo-starazagora.com/spiritual/religion-gupt-navratri-june-2025-the-significance-of-offering-cloves-to-goddess-durga-23962374.html

मीन राशि 

इस राशि के जातकों पर मंगल के अष्टम दृष्टि पढ़ने से लाभ होगा। हालांकि, खर्च कुछ हद तक बढ़ सकते हैं। इस दौरान आपको बाहर यात्रा करने का मौका मिल सकता है। यदि आप विदेश जाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो यह गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- Ashadha Shiv Pujan: दो ऋतुओं का संधिकाल है आषाढ़, भोलेनाथ की पूजा से मिलेगी आध्यात्मिक उन्नति और सुख

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।