विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandra Gochar 2024: 1 सितंबर से इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Updated: Sun, 01 Sep 2024 04:41 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) मन के कारक होते हैं। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक हमेशा प्रसन्नचित्त रहता है। साथ ही ...और पढ़ें

Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?
Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?

HighLights

  1. देवगुरु बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी हैं।
  2. वर्तमान समय में शुक्र देव कन्या राशि में विराजमान हैं।
  3. सुखों के कारक सितंबर महीने में राशि परिवर्तन करेंगे।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Gochar 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मन के कारक चंद्र देव 1 सितंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में चंद्र देव कर्क राशि में विराजमान हैं। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 2 राशि के जातक सर्वाधिक लाभान्वित होंगे। चंद्र देव की कृपा से 2 राशि के जातकों को सभी शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी।आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

यह भी पढ़ें: Monthly Horoscope September 2024: मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना ? पढ़ें राशिफल

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव 01 सितंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव 1 सितंबर को देर रात 09 बजकर 48 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव सवा दो दिनों तक सिंह राशि में रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इसके साथ ही मानसिक तनाव से भी निजात मिलेगी।

कर्क राशि

देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उच्च के होते हैं। इस राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसती रहती है। वर्तमान वर्ष में देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि के एकादश भाव में विराजमान हैं। वहीं, कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। चंद्र देव की दृष्टि कर्क राशि के अर्थ भाव पर रहेगी। अतः कर्क राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। मानसिक शांति प्राप्त होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इस दौरान दान करना परम फलदायी साबित होगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। शुभ कार्यो में सफलता मिलेगी। रोजाना स्नान-ध्यान के बाद कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

तुला राशि

न्याय के देवता तुला राशि में उच्च के होते हैं। अतः इस राशि के जातकों पर हमेशा शनिदेव की कृपा बरसती रहती है। चंद्रमा के सिंह राशि में गोचर करने से तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। यात्रा के भी योग बनेंगे। ऑफिस में सम्मानित हो सकते हैं। विशेष उपलब्धि की प्राप्ति होगी। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो लघु समय के लिए निवेश कर सकते हैं। इससे आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

खबरें और भी

यह भी पढ़ें: Monthly Love Horoscope September 2024: इन राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, रिश्ते की भी होगी बात, पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।