विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सितारों का इशारा: कुछ राशियों के लिए गोल्डन टाइम, तो कुछ के लिए संभलकर कदम रखने की बारी

By Maa Prem RitambharaEdited By: Vaishnavi Dwivedi
Updated: Sun, 03 May 2026 11:17 AM (IST)

3 से 9 मई 2026 (3 To 9 May 2026 Tarot Prediction 2026) तक का यह हफ्ता मेष से मीन राशि के लोगों के लिए कैसा रहने वाला? आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जा ...और पढ़ें

Weekly Tarot Horoscope: मेष से मीन का टैरो राशिफल। (Ai Generated Image)

Weekly Tarot Horoscope: मेष से मीन का टैरो राशिफल। (Ai Generated Image)

मां प्रेम ऋतंभरा। 3 To 9 May 2026 Tarot Prediction 2026: ओशो कहते हैं कि जीवन किसी भी सीमाओं में नहीं बंध सकता। जीवन को अपने सोच और विश्वास के सांचे में ढालना असंभव है। प्रकृति के नियम के अनुसार जीवन को शब्दों या सिद्धांतों में कैद करना असंभव है। सारे बंधनों को त्याग कर धारा के साथ बहना ही जीवन है।

मेष

कार्यक्षेत्र में अत्यंत अनुशासित और सूक्ष्म विवरणों पर ध्यान देकर विशेषज्ञता हासिल करेंगे। जीवन में युवा ऊर्जा और नई चुनौतियों का संचार होगा। जीवन में स्त्रियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। कोई युवा स्त्री या पुत्री अपने जीवन का कोई स्वतंत्र निर्णय लेने के लिए तैयार है। प्रकृति के बीच समय बिताना बेहतर होगा। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। सप्ताह के अंत में एक सुखद आश्चर्य प्राप्त होगा।

शुभ अंक: 13 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन

वृष

जीवन में प्रेम का आगमन होगा। नए संकल्पों में अत्यंत प्रभावशाली और दृढ़ रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी अनुकूलन क्षमता और अटूट ऊर्जा का प्रदर्शन करेंगे। रचनात्मक और करिश्माई लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे, जिससे आपका सामाजिक जीवन समृद्ध बनेगा। किसी जिद्दी बुजुर्ग महिला से सचेत रहें, वह बिना कारण क्रोधित होकर आपके मार्ग में बाधा डाल सकती है। अपनी ऊर्जा और संसाधनों का अपव्यय न करें।

शुभ अंक: 15 शुभ रंग: स्कारलेट

मिथुन

जीवन में नए व्यक्तियों का आगमन होगा, जो आपकी निर्णय शक्ति और जीवन की दिशा को प्रभावित करेंगे। एक नया रचनात्मक अवसर आपके द्वार पर दस्तक देगा; इसे अनदेखा न करें। अप्रत्याशित घटनाएं घटित होंगी। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवर्तन को स्वीकार कर अंतर्मन की सुनें। ध्यान करना लाभकारी होगा।

खबरें और भी

शुभ अंक: 7 शुभ रंग: रेड एंड ब्लैक

कर्क

जीवन में आध्यात्मिक संतुलन और सकारात्मक परिवर्तन होगा।आपसी रिश्ते अटूट बंधन में परिवर्तित होंगे। व्यावसायिक साझेदारियां न केवल आर्थिक लाभ देंगी, बल्कि आपको मानसिक सहयोग भी प्रदान करेंगी। आपकी योजनाएं प्रगति और सफलता के नए द्वार खोलेंगी। मन में थोड़ी व्याकुलता रह सकती है। संदेह होने पर अपने अंतर्मन की सुनें।

शुभ अंक: 2 शुभ रंग: चेरी रेड

सिंह

भावनाओं के उतार-चढ़ाव पर विजय प्राप्त करेंगे। लंबे समय के संघर्ष के बाद जल्द ही सम्मानजनक समझौते पर पहुंचेंगे। वैचारिक मतभेदों के बावजूद, आपके और आपके साथी के बीच का प्रेम और स्वीकार भाव कलह को शांति में बदल देगा। किसी रचनात्मक या उत्पादक कार्य में संलग्न होंगे।
सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पुरानी कठिनाइयों से तपकर और अधिक शक्तिशाली और बुद्धिमान बनकर
उभरेंगे।

शुभ अंक: 2 शुभ रंग: टरक्वाइज

कन्या

कठिन प्रयासों और रणनीतियों के बाद महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। भविष्य में बड़े आर्थिक निवेश और खर्चों के योग हैं। कठिन परिस्थितियों और जटिल व्यक्तियों का डटकर सामना करेंगे। लंबे समय से अटके हुए विवादों का समाधान होगा। धनु राशि का कोई व्यक्ति हर परिस्थिति में आपका संबल बनेगा। परिवार और कार्यक्षेत्र में सलाहकार और मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे। विदेश से उत्साहजनक समाचार प्राप्त होंगे।

शुभ अंक: 14 शुभ रंग: सी ग्रीन

करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।

तुला

जीवन में प्रेम और उत्साह का एक नया संचार होगा। वाणी की शक्ति से कठिन परिस्थितियों और जटिल व्यक्तियों को भी सहजता से संतुलित कर पाएंगे। नए लोगों से जुड़ाव और महत्वपूर्ण व्यावसायिक चर्चाओं में आपको अभूतपूर्व सफलता प्राप्त होगी।आर्थिक लेन-देन और कार्यक्षेत्र की परियोजनाएं बिना किसी बाधा के लाभ और सद्भावना के साथ आगे बढ़ेंगी।कार्यक्षेत्र का दायरा बढ़ेगा। यात्रा का योग है।

शुभ अंक: 1 शुभ रंग: रायल ब्लू

वृश्चिक

आने वाले दिनों में विदेश से कोई सुखद समाचार या अतिथियों का आगमन आपके मन को हर्षित करेगा।खेलकूद और कलात्मक गतिविधियों में समय बिताना बेहतर होगा। परिवार और निजी संबंध हर परिस्थिति में आपके आधार स्तंभ बने रहेंगे। जीवन के प्रति एक हल्का और शांत दृष्टिकोण अपनाएं। विदेश से कोई सुखद समाचार या अतिथियों का आगमन होगा। नकारात्मक ऊर्जा वाले लोगों से स्वयं को अप्रभावित रखें।

शुभ अंक: 20 शुभ रंग: रायल ब्लू

धनु

विवाह, व्यवसाय या किसी भी प्रकार का साझा गठबंधन आपसी समझ और अटूट प्रतिबद्धता के कारण और भी सुदृढ़ होगा। सप्ताह का अंत आपके महत्वपूर्ण रिश्तों में नई ऊर्जा, प्रेम और रोमांस का संचार करेगा। एक साथ दो परियोजनाओं को सफलतापूर्वक संभालने में सक्षम होंगे। धैर्य और अंतर्ज्ञान के साथ आगे बढ़ें। विचारों, योजनाओं और वित्त में निरंतर बदलाव देखने को मिल सकता है।

शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।

शुभ अंक: 2 शुभ रंग: स्काई ब्लू

मकर

कार्यक्षेत्र की उथल-पुथल को अपनी आंतरिक शांति से व्यवस्थित करेंगे। रुके हुए कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। प्रेम और रिश्तों में समर्पण का फल मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी बाधाएं दूर होंगी और आप स्वयं को पुनः ऊर्जावान महसूस करेंगे। अधीरता से बचें और महत्वपूर्ण निर्णय धैर्यपूर्वक लें।

शुभ अंक: 4 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन

कुंभ

परिवार और मित्रों को परखने के लिए दिल की आवाज का सहारा लेंगे। नकारात्मक विचारों और व्यर्थ के भय से खुद को मुक्त करेंगे। सारा बोझ अकेले उठाने के बजाय दूसरों के साथ साझा करना बेहतर होगा। मिथुन राशि का कोई व्यक्ति कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालेगा। कला, संगीत, रंगमंच या मीडिया के प्रति रुचि बढ़ेगी। वर्तमान स्थितियों को उच्च आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखेंगे।

शुभ अंक: 9 शुभ रंग: पीकाक ब्लू

मीन

व्यक्तिगत और व्यावसायिक क्षेत्रों में विजय प्राप्त होगी। अपनी आंतरिक शक्ति के बल पर प्रतिद्वंद्वियों और विरोधियों से विचलित नहीं होंगे। परिवार में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा। किसी भी प्रकार की अति-निर्भरता से बचें। शारीरिक समस्याओं के प्रति सचेत रहें। विलासिता की वस्तुओं पर व्यय बजट को प्रभावित कर सकता है। यह समय कई स्तरों पर बड़े परिवर्तनों का साक्षी बनेगा।

शुभ अंक: 4 शुभ रंग: चेरी रेड

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक अंक ज्योतिष राशिफल: धीमी पर पक्की तरक्की का सप्ताह, इन मूलांक वालों को मिलेगा मेहनत का मीठा फल

यह भी पढ़ें: मकर साप्ताहिक राशिफल: आपकी राशि के लिए यह सप्ताह लाएगा लगातार फायदे, 'धैर्य' से मिलेगा बंपर मुनाफा