यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weekly Horoscope 05 May To 11 May 2025: मकर राशि के जातकों को लेना होगा संयम से काम, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते अंदरूनी बदलाव यात्रा और प्रोफेशनल जिम्मेदारियां मकर राशि के लिए महत्वपूर्ण रहेंगी। वहीं मंगल सप्तम भाव में नीचस्थ होकर रिश्तों में खींचतान ला ...और पढ़ें

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों के जीवन में भीतर से बदलाव के संकेत हैं। कुछ नया सीखने और करियर की व्यस्तता बढ़ने की संभावना है। चंद्रदेव आठवें से दसवें भाव तक गोचर करेंगे , जिससे वित्तीय मसले, विचारधाराएं और सामाजिक प्रतिष्ठा पर ध्यान रहेगा। बुध चौथे भाव में आकर घरेलू संवाद को तेज कर सकते हैं। वहीं मंगल सप्तम भाव में नीचस्थ होकर रिश्तों में खींचतान ला सकते हैं । बृहस्पति पंचम भाव से रचनात्मकता में सहयोग देंगे इस सप्ताह (Weekly Horoscope 05 May To 11 May 2025) मकर राशि के जातक भावनात्मक रूप से गहराई अनुभव कर सकते हैं। साथ ही सार्वजनिक रूप से आपकी मौजूदगी भी बढ़ेगी। आप अपनी मान्यताओं, घरेलू मामलों और रिश्तों को नए नजरिए से देखने लग सकते हैं। हालांकि, भागीदारी के क्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं।
करियर में प्रगति की संभावना है, लेकिन निजी जरूरतों और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के बीच संतुलन जरूरी रहेगा। आइए, ऐस्ट्रॉलजर ''आनंद सागर पाठक (astropatri.com)'' मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल जानते हैं।
.jpg)
जल्दबाजी में निर्णय न लें
5 मई को चंद्रमा सिंह राशि में, आपके अष्टम भाव में प्रवेश करेंगें। इससे साझा वित्त, भावनात्मक गहराई और जीवन में रूपांतरण जैसे विषयों पर फोकस आएगा। साथ ही चंद्रमा की दृष्टि द्वितीय भाव पर होने से वाणी, आय और पारिवारिक मामलों में भी असर रहेगा। जल्दबाजी में कोई आर्थिक निर्णय न लें।
8 मई को चंद्रमा कन्या राशि में, आपके नवम भाव में आयेंगें। इससे आपकी रुचि दर्शन, शिक्षा या यात्रा में बढ़ सकती है। साथ ही तृतीय भाव पर दृष्टि होने से संवाद में स्पष्टता आएगी। छोटे-छोटे सफर भी संभव हैं।
प्रोफेशनल जीवन में रखें संतुलन
10 मई को चंद्रमा तुला राशि में, दशम भाव में गोचर करेंगें। यह आपकी सामाजिक छवि और प्रोफेशनल प्रयासों को उभार सकता है। चतुर्थ भाव पर दृष्टि के चलते घरेलू और प्रोफेशनल जीवन में संतुलन की जरूरत बनेगी।
खबरें और भी
7 मई को बुध का मेष राशि में, आपके चतुर्थ भाव में प्रवेश घरेलू मामलों में बातचीत को तेज़ और कभी-कभी तीखा बना सकते है। पारिवारिक संवाद में संयम रखें और शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 05 May To 11 May 2025: मेष राशि के जातकों को कारोबार में मिलेगी सफलता, पढ़ें राशिफल
बहस से बचें
मंगल, जो कि कर्क राशि में नीचस्थ होकर आपके सप्तम भाव में है, यह साझेदारी और रिश्तों में टकराव ला सकते है। जीवनसाथी या व्यापारिक साझेदारों के साथ बहस से बचें। संयम से काम लें। बृहस्पति अभी भी पंचम भाव में है, जो आपकी रचनात्मकता, प्रेम संबंधों और संतान से जुड़े मामलों में सहयोग देंगें। आप अपनी कलात्मक सोच और शिक्षा से आगे बढ़ सकते हैं।
शनि और राहु तृतीय भाव में हैं, जिससे संवाद और नेटवर्किंग में निरंतर प्रयास की मांग रहेगी। हालांकि, अपने विचारों को ज्यादा जोर से थोपने से बचें। केतु नवम भाव में आपको पारंपरिक मान्यताओं से थोड़ा दूर कर सकते है। किसी भी प्रकार के आध्यात्मिक भ्रम से बचें और जमीन से जुड़े रहें।
निष्कर्ष
यह सप्ताह गहरी भावनाओं, प्रोफेशनल उन्नति और बौद्धिक खोजों से भरपूर रहेगा। आपको अपनी रफ्तार बनाए रखनी है, लेकिन रिश्तों में विवाद से बचना चाहिए। घरेलू संवाद में शांति रखें और रचनात्मकता व आध्यात्मिक सोच में भरोसा बनाए रखें।
Note - यह राशिफल Astropatri.com के सौजन्य से प्रस्तुत है। सुझाव व प्रतिक्रियाओं के लिए hello@astropatri.com पर ईमेल करें।