Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    TVS Jupiter 110 के चार वेरिएंट ने भारत में मारी एंट्री, इनमें क्या है अंतर?

    Updated: Sun, 25 Aug 2024 06:15 PM (IST)

    TVS Jupiter 110 को साल 2013 में लॉन्च के बाद अब बड़ा अपडेट मिला है। इसे चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो ड्रम ड्रम अलॉय ड्रम स्मार्ट कनेक्ट और डिस ...और पढ़ें

    TVS Jupiter 110 के सभी वेरिएंट की डिटेल्स।
    TVS Jupiter 110 के सभी वेरिएंट की डिटेल्स।

    HighLights

    1. ड्रम वेरिएंट की कीमत 73,700 रुपये है।
    2. ड्रम अलॉय की कीमत 79,200 रुपये है।
    3. डिस्क स्मार्टएक्सोनेक्ट की कीमत 87,250 रुपये है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TVS Jupiter 110 को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। दरअसल, 2013 में लॉन्च होने के बाद से यह जुपिटर का पहला बड़ा अपडेट है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 73,700 रुपये से शुरू होती है, जिसमें नया डिजाइन से लेकर ज्यादा फीचर्स और इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर वाला नया इंजन दिया गया है। इसे चार वेरिएंट और छह कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसके सभी वेरिएंट के बारे में।

    TVS Jupiter 110: ड्रम वेरिएंट

    1. इसके बेस को वेरिएंट ड्रम वेरिएंट कहा जा रहा है।
    2. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 73,700 रुपये है।
    3. इसे ड्रम ब्रेक और स्टील व्हील से पहचान सकते हैं।
    4. इसमें 113.5cc सिंगल-सिलेंडर मोटर दिया गया है।
    5. TVS जुपिटर 110 में आगे की तरफ LED लाइट बार दिया गया है।
    6. इसमें आगे की तरफ टर्न इंडिकेटर और एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए गए हैं।
    7. यह लूनर व्हाइट ग्लॉस, टाइटेनियम ग्रे मैट और मेट्योर रेड ग्लॉस कलर में आती है।
    8. दूसरे वेरिएंट में iGo असिस्ट तकनीक दी गई है, लेकिन ड्रम वेरिएंट में नहीं दी गई है।

    TVS Jupiter 110

    TVS Jupiter 110: ड्रम अलॉय

    1. TVS Jupiter 110 का ड्रम अलॉय वेरिएंट बेस वेरिएंट से व्हील डिजाइन के कारण अलग है।
    2. ड्रम वेरिएंट में स्टीव व्हील दिए गए हैं और वहीं, ड्रम अलॉय में 12-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।
    3. यह स्टारलाइट ब्लू ग्लॉस, लूनर व्हाइट ग्लॉस, टाइटेनियम ग्रे मैट और मेट्योर रेड ग्लास कलर में है।
    4. ड्रम अलॉय वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 79,200 है, जो बेस वेरिएंट से 5,500 रुपये ज्यादा है।

    TVS Jupiter 110

    TVS Jupiter 110: ड्रम स्मार्ट कनेक्ट

    1. ड्रम स्मार्ट कनेक्ट (SXC) वेरिएंट में ड्रम अलॉय वेरिएंट के अलावा कई नए फीचर्स दिए गए हैं।
    2. इसमें फुल-विड्थ लाइट बार, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
    3. ड्रम स्मार्टएक्सोनेक्ट (SXC) वेरिएंट में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, फाइंड मी फीचर्स दिए गए हैं।
    4. साथ ही फॉलो मी हेडलैंप, एडवांस्ड ट्रिप समरी, कार्बन सेविंग्स इंफॉर्मेशन, मोबाइल चार्जर है।
    5. इसमें iGo असिस्ट तकनीक दी गई है जो 9.8Nm का ज़्यादा टॉर्क देने का वादा किया गया है।
    6. इसे डॉन ब्लू मैट, गैलेक्टिक कॉपर मैट और स्टारलाइट ब्लू ग्लॉस कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
    7. TVS Jupiter 110 ड्रम स्मार्ट कनेक्ट (SXC) वेरिएंट की एक्स-शोरूम की कीमत 83,250 है।

    TVS Jupiter 110

    खबरें और भी

    TVS Jupiter 110: डिस्क स्मार्टएक्सोनेक्ट

    1. डिस्क स्मार्टएक्सोनेक्ट वेरिएंट के फ्रंट डिस्क ब्रेक में एक अतिरिक्त फीचर जोड़ा गया है।
    2. डिस्क स्मार्टएक्सोनेक्ट वेरिएंट का ब्रेकिंग परफॉर्मेंस  बाकी सभी वेरिएंट से बेहतर है।
    3. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 87,250 रुपये है, जो बेस ड्रम ट्रिम से 14,000 ज्यादा है।

    TVS Jupiter 110

    यह भी पढ़ें- TVS Jupiter 2024 First Ride Review: कैसा है नया जुपिटर, खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर