Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Car Care Tips: नई कार खरीदने के बाद रखें चार बातों का ध्‍यान, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

    Updated: Wed, 30 Oct 2024 08:00 PM (IST)

    New Car Care Tips फेस्टिव सीजन के दौरान बड़ी संख्‍या में लोग नई कार खरीदते हैं। लेकिन कुछ समय बाद लापरवाही करना शुरू कर देते हैं जिससे गाड़ी को लंबे स ...और पढ़ें

    कार खरीदने के बाद किन बातों का ध्‍यान रखना जा सकता है। आइए जानते हैं।
    कार खरीदने के बाद किन बातों का ध्‍यान रखना जा सकता है। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. कार की मैनुअल को पढ़ना काफी जरूरी होता है
    2. नई कार की सर्विस हमेशा समय पर करवानी चाहिए

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में हर महीने बड़ी संख्‍या में लोग अपनी पसंद की कार को खरीदकर घर लाते हैं। लेकिन कई बार नई कार के साथ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे बाद में बड़ा नुकसान हो जाता है। अगर आप भी नई कार खरीदकर घर लाएं हैं तो किन गलतियों को करने से बचकर लंबे समय तक बिना परेशानी गाड़ी को आसानी से चलाया (New Car Care Tips) जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    मैनुअल बुक पढ़ना है जरूरी

    वाहन निर्माताओं की ओर से अपनी कारों के साथ मैनुअल बुक की फिजिकल कॉपी या फिर ई-कॉपी दी जाती है। अधिकतर लोग इसे सिर्फ एक बुक समझते हैं और इसमें लिखी जानकारी को पढ़ते नहीं हैं। इसकी जगह अगर थोड़ा समय निकालकर इसे पढ़ा जाए तो फिर आप अपनी नई कार को कम समय में आसानी से समझ सकते हैं। मैनुअल में कार की पूरी जानकारी दी जाती है। इसमें बताया जाता है कि कार में किस क्‍वालिटी का इंजन ऑयल का उपयोग करना चाहिए। इसे कब बदलना बेहतर रहेगा। इसके अलावा भी कई महत्‍वपूर्ण जानकारी इसमें दी जाती हैं। इसलिए इसे पढ़ने पर कार की पूरी जानकारी मिल जाती है।

    यह भी पढ़ें- Cost Cutting: नई कार के लिए लाखों रुपये देकर भी ग्राहकों को होता है नुकसान, इस तरह पैसा बचाती हैं कंपनियां

    समय पर सर्विस है जरूरी

    कई बार लोग अपनी गाड़ी की सर्विस में देरी कर देते हैं। ऐसा अगर लगातार किया जाता है तो इससे गाड़ी को लंबे समय में नुकसान होता है। कंपनी की ओर से भी बताया जाता है कि कार की सर्विस कितने समय या किलोमीटर के बाद करवानी चाहिए। सर्विस के दौरान इंजन की सेटिंग के अलावा भी समस्‍या को ठीक किया जा सकता है।

    सर्विस सेंटर से ही करवाएं सर्विस

    कुछ लोग थोड़े पैसे बचाने के लिए नई कार की सर्विस भी किसी भी जगह करवाते हैं। ऐसा करने के कारण गाड़ी को नुकसान का खतरा भी होता है क्‍योंकि कई बार मेकैनिक ट्रेंड नहीं होता और गलती होने पर नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा कंपनी के सर्विस सेंटर पर जाकर ही कार की सर्विस करवाएं।

    खबरें और भी

    स्‍पीड का रखें ध्‍यान

    कभी भी नई कार खरीदने के बाद उसे तेज स्‍पीड में नहीं चलाना चाहिए। ऐसा करने पर गाड़ी अचानक से पिक-अप ले लेती है, जिससे स्‍पीड तो बढ़ जाती है। लेकिन इससे दुघर्टना होने के साथ ही इंजन पर बुरा असर होता है। वहीं ज्‍यादा स्‍पीड के कारण इंजन को भी तेजी से काम करना पड़ता है, जिससे ईंधन की खपत भी बढ़ जाती है। इसके अलावा यातायात के नियम के उल्‍लंघन के कारण पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- 10 लाख रुपये से कम कीमत पर CNG के साथ आती हैं ये चार SUV, Maruti से लेकर Tata तक हैं शामिल