Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2-3 लाख रुपये के बजट में आती हैं ये 5 बेहतरीन टूरिंग बाइक, देखिए पूरी लिस्ट

    Updated: Fri, 28 Jun 2024 02:03 PM (IST)

    Royal Enfield ने दूसरी पीढ़ी की Himalayan 450 लॉन्च की है। आप इसे 2.85 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं।V-Strom 250 SX पहली नजर म ...और पढ़ें

    ये टूरिंग बाइक 2-3 लाख रुपये की रेंज में आती हैं।
    ये टूरिंग बाइक 2-3 लाख रुपये की रेंज में आती हैं।

    HighLights

    1. Himalayan 450 में 452cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है
    2. Harley Davidson ने Hero MotoCorp के साथ मिलकर X440 लॉन्च की है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। डेली कम्यूटिंग, टूरिंग, ऑफ-रोडिंग और ट्रैक पर जाने के लिए लोग बाइक्स का सहारा लेते हैं और ये अच्छा साधन भी हैं। अपने इस लेख में हम आपको 2-3 लाख रुपये के बजट में ऐसी 5 मोटरसाइकिलें बता रहे हैं, जो अलग-अलग सेगमेंट की हैं। आइए, इनके बारे में जान लेते हैं।

    Royal Enfield Himalayan

    Royal Enfield ने दूसरी पीढ़ी की Himalayan 450 लॉन्च की है, जिसमें 452cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है जिसे ‘शेरपा’ कहा जाता है। यह पावरट्रेन 8000rpm पर 40PS और 5500rpm पर 40Nm का उत्पादन करता है। ADV में 17 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी है। आप इसे 2.85 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- 2025 Kia Carnival जल्द मारने वाली है एंट्री! हाईटेक फीचर्स के साथ मिलेगा फ्यूल एफिशियंट इंजन

    Harley Davidson X440

    Harley Davidson पहले उन लोगों के लिए थी, जो बहुत ज्यादा पैसे खर्च करके बाइक खरीदना चाहते थे। कंपनी ने हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प से मिलकर X440 लॉन्च की है। इसमें 440cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो 27.4PS और 38Nm बनाता है। आप इसे 2.39 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं।

    Triumph Scrambler 400 X

    ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400 एक्स में 398cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन है और ये काफी स्मूद है। चौड़ा हैंडलबार और सीधा राइडिंग पोस्चर आरामदायक राइडिंग अनुभव देता है, जिसे प्लायंट सस्पेंशन सेटअप द्वारा अच्छी तरह से कॉम्प्लीमेंट किया जाता है। आप इसे 2.64 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं।

    खबरें और भी

    Suzuki V-Strom 250 SX

    V-Strom 250 SX पहली नजर में 250 सीसी बाइक की तरह नहीं दिखती है। लार्ज बीक और फेयरिंग इसे बड़ी क्षमता वाली एडीवी की तरह दिखाती है और इसकी बिल्ड क्वालिटी भी बेहतरीन है। इसमें 249 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो 27 बीएचपी और 23 एनएम उत्पन्न करता है। आप इसे 2.11 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं।

    TVS Apache RR 310

    टीवीएस अपाचे आरआर 310 एक ऐसी बाइक है, जो रोजमर्रा की उपयोगिता, परफॉरमेंस और हैंडलिंग का अच्छा संतुलन प्रदान करती है। इसमें 312cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड मोटर 34bhp और 27Nm का दमदार उत्पादन करता है। आप इसे 2.72 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Upcoming CNG Cars: भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होंगी ये सीएनजी कारें, Nexon CNG से Swift CNG तक लिस्ट में शामिल