Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2024: इस साल Bharat NCAP में कितनी कारों की हुई Crash Testing, क्‍या रहे नतीजे

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 10:00 AM (GMT+05:30)

    Bharat NCAP 2024 इस साल भारतीय बाजार में कई गाड़ियां लॉन्च हुई है। जिनकी लिस्ट काफी बड़ी है। इसके साथ ही इन गाड़ियों में से कई का भारत NCAP में क्रैश ...और पढ़ें

    साल 2024 में Bharat NCAP में 10 गाड़ियों का क्रैश टेस्ट हुआ।
    साल 2024 में Bharat NCAP में 10 गाड़ियों का क्रैश टेस्ट हुआ।

    HighLights

    1. Thar Roxx को मिले 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग।
    2. Citroen Basalt को 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में गाड़ियों में मिलने वाले सेफ्टी फीचर को लेकर जागरूक हो रहे हैं। अब लोग ज्यादा सेफ गाड़ियां खरीदने पर जोर दे रहे हैं। जिसकी वजह से अब कई ऑटोमेकर अपनी गाड़ियों में कई सेफ्टी फीचर्स दे रही है। इन गाड़ियों की सेफ्टी को ग्लोबल NCAP और भारत NCAP में क्रैश टेस्ट के जरिए किया जाता है। साल 2024 में Bharat NCAP ने 10 गाड़ियों की क्रैश टेस्ट किया है। आइए जानते हैं कि ये गाड़ियां कौन सी है और इनको कितनी सेफ्टी रेटिंग मिली है।

    Mahindra Thar Roxx

    Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में महिंद्रा थार रॉक्स ने अडल्ट और चिल्ड्रन दोनों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की है। यह भारत भारत NCAP क्रैश टेस्ट में पहली बॉडी-ऑन-फ्रेम SUV है, जिसने यह रेटिंग हासिल की है। भारत NCAP क्रैश टेस्ट में थार रॉक्स के दो वेरिएंट AX5L और MX3 का इस्तेमाल किया गया था।

    Mahindra XUV 3XO

    भारत NCAP के जरिए Mahindra Thar Roxx के साथ XUV 3XO का भी क्रैश टेस्ट किया गया था। इस एसयूवी ने भी अडल्ट और चिल्ड्रन दोनों की सुरक्षा के लिए 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की है। इसने अडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 29.36 पॉइंट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 43 अंक हासिल किए है।

    Mahindra XUV400 EV

    Mahindra Thar Roxx के साथ XUV 3XO के साथ XUV400 EV का भी भारत NCAP क्रैश टेस्ट किया गया। यह महिंद्रा की ऑल-इलेक्ट्रिक कार है। इसने थार रॉक्स और XUV 3XO की तरह ही अडल्ट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन दोनों के लिए 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की है। इसने अडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.38 अंक और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 43 अंक हासिल किए है।

    खबरें और भी

    Hyundai Tucson

    हाल ही में हुंडई टक्सन का भारत NCAP में क्रैश टेस्ट किया गया है। इसे अडल्ट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन दोनों के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। Hyundai Tucson को अडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 32 में से  30.84 पॉइंट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 41 पॉइंट मिले है।

    Citroen Basalt

    सिट्रोन बेसाल्ट को अगस्त 2024 में भारत में लॉन्च किया गया था। इसकी Bharat NCAP में क्रैश टेस्ट अक्टूबर 2024 में किया गया, जिसमें 4-स्टार क्रैश-सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसे अडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 26.19 पॉइंट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 35.90 पॉइंट मिले है।

    Tata Curvv और Tata Curvv EV

    1. टाटा कर्व हो हाल में लॉन्च किया गया है। इसे Bharat NCAP में क्रैश टेस्ट में अडल्ट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन दोनों के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसे भारत NCAP के अडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 29.50 पॉइंट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 43.66 पॉइंट मिले हैं।
    2. वहीं, टाटा कर्व ईवी ने भी Bharat NCAP में क्रैश टेस्ट में अडल्ट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन दोनों के लिए 5-स्टार सेफ्टी हासिल की है। इसने अडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.81 पॉइंट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 44.83 पॉइंट हासिल किए हैं।

    Tata Nexon

    1. टाटा कर्व की तरह ही टाटा नेक्सन के पेट्रोल-डीलव वेरिएंट के साथ ही इलेक्ट्रिक वर्जन का Bharat NCAP में क्रैश टेस्ट किया गया है। इसके ICE वर्जन ने अडल्ट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन दोनों के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल किए हैं। टाटा नेक्सन को अडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 29.41 पॉइंट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 43.83 पॉइंट मिले है।
    2. टाटा नेक्शन ईवी को क्रैश टेस्ट में अडल्ट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन दोनों के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसने अडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 29.86 पॉइंट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 44.95 पॉइंट हासिल किए हैं।

    Tata Punch EV

    Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में शामिल होने वाली टाटा पंच ईवी एकमात्र माइक्रो-एसयूवी है, जिसने अडल्ट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन दोनों के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसने अडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.46 पॉइंट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 45 पॉइंट हासिल किए हैं।

    यह भी पढ़ें- Mahindra Thar Roxx को Bharat NCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग, जानिए किन एडवांस सेफ्टी फीचर्स से है लैस