यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Auto News:गर्मियों में कार और बाइक में फुल टैंक पेट्रोल भरवाना होता है सुरक्षित, या बढ़ जाएगा खतरा, जानें पूरी डिटेल
भारत के सभी राज्यों में तेज गर्मी पड़ रही है। जिस कारण वाहन चलाना काफी चुनौती भरा हो जाता है। कुछ लोगों को इस बात का डर भी रहता है कि ज्यादा गर्मी म ...और पढ़ें

HighLights
- गर्मी के मौसम में पेट्रोल टैंक फुल करवाने से होता है खतरा?
- सोशल मीडिया पर मिल रही आधा पेट्रोल टैंक भरवाने की सलाह
- इंडियन ऑयल ने पेट्रोल के टैंक को फुल करवाने बताई सच्चाई
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों के दौरान अक्सर लोगों को इस बात का डर होता है कि बाइक, स्कूटर या कार में कभी भी पेट्रोल टैंक फुल नहीं करवाना चाहिए। ऐसा करने से क्या सच में हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है या फिर ऐसा करने से किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
होता है डर
तेज गर्मियों के समय पर अक्सर लोग इस बात से डरते हैं कि वाहन में पेट्रोल टैंक को फुल नहीं करवाना चाहिए। इसलिए ज्यादातर लोग काफी कम मात्रा में या फिर पेट्रोल का आधा टैंक ही भरवाते हैं। इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि ऐसा करने से हादसा होने का खतरा कम हो जाता है।
सोशल मीडिया पर भी अफवाहें
सोशल मीडिया पर भी तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही इस बात की अफवाहें भी बढ़ने लगती है कि तेज गर्मी के समय वाहन में पेट्रोल टैंक फुल नहीं करवाएं। ऐसा करने से फ्यूल टैंक में धमाका भी हो सकता है। इससे बचने के लिए टैंक को आधा ही भरवाएं और आधा टैंक हवा के लिए छोड़ दें।
यह भी पढ़ें- Tata Altroz Racer कब होगी लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स और कितनी हो सकती है कीमत
इंडियन ऑयल ने बताई सच्चाई
देश की प्रमुख तेल कंपनी इंडियन ऑयल की ओर से इस बारे में सच बताया गया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है। कंपनी ने बताया है कि वाहन निर्माता अपने वाहनों को बनाते समय सभी तरह की बातों का ध्यान रखते हैं। वाहन बनाते समय कंपनियों की ओर से सुरक्षा, तापमान और प्रदर्शन का भी ध्यान रखा जाता है। इंडियन ऑयल के मुताबिक वाहन में पेट्रोल टैंक को फुल करवाना पूरी तरह से सुरक्षित है क्योंकि वाहन निर्माता हर तरह के मौसम में अपने वाहन को टेस्ट करते हैं। ज्यादातर कंपनियों की ओर से अपने वाहन में पेट्रोल टैंक फुल करवाने के लिए हर मौसम के मुताबिक लिमिट को सेट भी किया जाता है। जिसके मुताबिक पेट्रोल भरवाने पर हादसा होने का खतरा नहीं होता।