Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bajaj Pulsar N250 Vs Suzuki Gixxer 250: 250 सीसी की इन दोनों बाइक्‍स में से कौन है बेहतर, जानें डिटेल

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 06:29 PM (GMT+05:30)

    भारतीय बाजार में 250 सीसी सेगमेंट में कई बाइक्‍स को ऑफर किया जाता है। लेकिन इनमें से Bajaj Pulsar N250 और Suzuki Gixxer 250 जैसी बाइक्‍स को सबसे ज्‍ ...और पढ़ें

    Bajaj Pulsar N250 Vs Suzuki Gixxer 250 के बीच कौन सी बाइक है बेहतर। जानें डिटेल।
    Bajaj Pulsar N250 Vs Suzuki Gixxer 250 के बीच कौन सी बाइक है बेहतर। जानें डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में 250 सीसी सेगमेंट की कई बाइक्‍स को ऑफर किया जाता है। इनमें Bajaj Pulsar N250 और Suzuki Gixxer 250 जैसी बाइक्‍स शामिल हैं। हम इस खबर में आपको इन दोनों बाइक्‍स में किस तरह के फीचर्स को दिया जाता है। कितना दमदार इंजन मिलता है और इनको किस कीमत पर खरीदा जा सकता है, इसकी जानकारी दे रहे हैं।

    कितना दमदार इंजन

    भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता Bajaj पल्‍सर सीरीज में N250 को ऑफर करती है। कंपनी की ओर से इस बाइक में 249.7 सीसी का ऑयल कूल्‍ड इंजन दिया जाता है। जिससे बाइक को 18 किलोवाट की पावर और 21.5 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में पांच स्‍पीड ट्रांसमिशन को ऑफर किया जाता है। वहीं Suzuki Gixxer 250 बाइक में कंपनी की ओर से 249 सीसी का ऑयल कूल्‍ड एसओएचसी इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 26.5 पीएस और 22.2 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में छह स्‍पीड ट्रांसमिशन मिलता है।

    यह भी पढ़ें- Bike Care Tips: बीच सफर में बाइक न हो जाए बंद, रखें किन तीन बातों का ध्‍यान, जानें डिटेल

    कैसे हैं फीचर्स

    बजाज पल्‍सर एन250 बाइक में 165 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है। इसके अलावा इसमें यूएसडी फॉर्क, रियर में मोनोशॉक सस्‍पेंशन, एलईडी प्रोजेक्‍टर हेडलैंप, डिजिटल स्‍पीडोमीटर के साथ नेविगेशन डिस्‍प्‍ले, ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी, गियर इंडीकेटर, डिस्‍टेंस टू एंपटी, एलईडी डीआरएल जैसे फीचर्स दिए जाते हैं। सुजुकी Gixxer 250 में 165 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस के साथ डिजिटल स्‍पीडोमीटर, ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी, ड्यूल चैनल एबीएस और एलईडी लाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    कितनी है कीमत

    Bajaj Pulsar N250 को कंपनी की ओर से 1.50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। वहीं Suzuki Gixxer 250 को कंपनी की ओर से 1.81 लाख रुपये की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके राइड कनेक्‍ट एडिशन की एक्‍स शोरूम कीमत 1.98 लाख रुपये है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bike Engine Oil: बाइक का इंजन ऑयल कब बदलना चाहिए, किन बातों से लगाएं पता, जानें डिटेल