Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Best Cruiser Bikes: लेनी है आरामदायक राइडिंग वाली क्रूजर बाइक? 3 लाख रुपये में मिल रहे हैं ये बेहतरीन मॉडल्स

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 03:54 PM (IST)

    Best Cruiser Bike की लिस्ट में रॉयल एनफील्ड से लेकर बजाज तक के मॉडल्स शामिल हैं। इन क्रूजर मोटरसाइकिलों को 3 लाख रुपये के रेंज में खरीदा जा सकता है। त ...और पढ़ें

    Best Cruiser Bike Under 3 Lakh Rupees, See Details
    Best Cruiser Bike Under 3 Lakh Rupees, See Details

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Best Cruiser Bikes Under 3 Lakh Rupees: क्रूजर बाइक्स अपने शानदार लुक्स, बेहतरीन माइलेज और आरामदायक राइडिंग के लिए जानी जाती है। इसके लोअर सीटींग पोजीशन, ऊंचे और लंबे हैंडल्स, और नेकेड बाइक की तरह का लुक दूर से ही पहचाना जा सकता है। इसलिए अगर आप इस दिवाली एक क्रूजर बाइक लेने की सोच रहे हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए। आज हम आपको 3 लाख रुपये के अंदर आने वाली कुछ बेहतरीन क्रूजर बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

    Royal Enfield Interceptor 650

    तीन लाख रुपये के अंदर मिलने वाली क्रूजर बाइकों में सबसे पहला नाम रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 का आता है। यह बाइक 1960 में आई ऑरोजीनल इंटरसेप्टर से प्रेरित है, जिसमें 649cc वाला एयर/ऑयल-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 47bhp की पावर और 52Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 को भारत में 2.88 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है।

    Benelli Imperiale 400

    क्रूजर बाइकों की लिस्ट में बेनेली इंपीरियल 400 बाइक को भी लिया जा सकता है। इस बाइक को 2.26 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं पावरट्रेन के रूप में इसमें 374cc का एयर कूल्ड इंजन मिलता है जो 20.7bhp की पावर और 29 Nm का पिक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटे की है।

    Jawa 42

    जावा 42 क्रूजर बाइक में 293cc का इंजन दिया गया है, जो 27.33PS की पावर और 27.02 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, इसकी शुरुआती कीमत 1.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) जो टॉप मॉडल के लिए 1.94 लाख रुपये की कीमत के साथ आता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    Bike Care Tips: ठंड में कहीं 'ठिठुर' न जाए आपकी बाइक, सर्दी आने से पहले करें ये तैयारी और हो जाए टेंशन फ्री

    एक बार तेल भराएं और निकल पड़े लंबी राइड पर, रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये सबसे ज्यादा माइलेज वाली मोटरसाइकिलें

    Royal Enfield Bullet 350

    क्रूजर बाइक्स की लिस्ट में रॉयल एनफील्ड की बुलेट 350 को भारत में काफी पसंद किया जाता है। इस बाइक में 346cc का इंजन मिलता है जो 19.36bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, इस बाइक की शुरूआती कीमत 1.47 लाख रुपये हैं।

    Bajaj Avenger Cruise 220

    शानदार लुक के साथ Bajaj Avenger क्रूजर बाइक को 220cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 19.03PS की पावर 17.55Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ ही इसकी कीमत 1.38 लाख रुपये एक्स-शोरूम पर हैं।