Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maruti Suzuki Fronx के ऑटोमैटिक वेरिएंट को ले आएं घर, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

    Updated: Mon, 19 May 2025 10:00 AM (IST)

    Car Finance Plan Maruti Suzuki की ओर से Compact SUV के तौर पर Maruti Fronx को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भी ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस गाड़ी के ऑट ...और पढ़ें

    Maruti Suzuki Fronx के ऑटोमैटिक वर्जन के लिए कितनी देनी होगी EMI, जानें पूरी डिटेल।
    Maruti Suzuki Fronx के ऑटोमैटिक वर्जन के लिए कितनी देनी होगी EMI, जानें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. मारुति सुजुकी की ओर से किया जाता है फ्रॉन्‍क्‍स एसयूवी को ऑफर
    2. मारुति फ्रॉन्‍क्‍स में मैनुअल के साथ मिलता है ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
    3. दो लाख Down Payment के बाद हर महीने देने होंगे 12973 रुपये

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Fronx को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस एसयूवी के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Maruti Fronx Automatic Price

    मारुति की ओर से फ्रॉन्‍क्‍स के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट को 8.90 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसे दिल्‍ली में खरीदने पर ऑन रोड कीमत करीब 10.06 लाख रुपये हो जाती है। इस कीमत में 8.9 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के अलावा करीब 71 हजार रुपये आरटीओ और इंश्‍योरेंस के करीब 44 हजार रुपये देने होंगे।

    दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट कितनी ईएमआई

    अगर इस गाड़ी के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 8.06 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 8.06 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 12973 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

    कितनी महंगी पड़ेगी कार

    अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 8.06 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 12973 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Fronx ऑटामैटिक ट्रांसमिशन के लिए करीब 2.83 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 12.89 लाख रुपये देंगे।

    खबरें और भी

    किनसे होगा मुकाबला

    मारुति सुजुकी ओर से Fronx को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी के साथ होता है। इसके अलावा इसे कीमत के मामले में कुछ हैचबैक कारों से भी चुनौती मिलती है।