Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata Nexon के बेस वेरिएंट Smart को ले आएं घर, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी इतनी EMI

    Updated: Sat, 01 Feb 2025 08:29 AM (IST)

    Car Finance Plan भारतीय बाजार में Tata Motors की ओर से Compact SUV के तौर पर Tata Nexon को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस गाड़ी के बेस वेरिएंट Smart क ...और पढ़ें

    Tata Nexon एसयूवी के लिए कितनी देनी होगी EMI, पढ़ें खबर।
    Tata Nexon एसयूवी के लिए कितनी देनी होगी EMI, पढ़ें खबर।

    HighLights

    1. Tata की Nexon एसयूवी के बेस वेरिएंट के तौर पर Smart को किया जाता है ऑफर
    2. Tata Nexon के बेस वेरिएंट Smart की एक्‍स शोरूम कीमत आठ लाख रुपये है
    3. दो लाख रुपये की Down Payment के बाद हर महीने देने होंगे 11262 रुपये

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में हैचबैक से लेकर एसयूवी सेगमेंट में कई वाहनों को Tata Motors की ओर से ऑफर किया जाता है। अगर आप भी कंपनी की Sub For Meter Compact SUV के तौर पर ऑफर की जाने वाली Tata Nexon के बेस वेरिएंट Smart को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी (Tata Nexon Down Payment and EMI) होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    Tata Nexon Smart Variant Price

    Tata की ओर से Nexon के बेस वेरिएंट के तौर पर Smart को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम (Tata Nexon Smart Price) कीमत आठ लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 63429 रुपये आरटीओ और करीब 36 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Tata Nexon Smart on road price करीब नौ लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

    दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

    अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट Smart को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब नै लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 9 फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए नौ लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 11262 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी। 

    कितनी महंगी पड़ेगी कार

    अगर आप 9 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए नौ लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 11262 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप एसयूवी Tata Nexon के लिए करीब 2.46 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 11.46 लाख रुपये हो जाएगी।

    खबरें और भी

    किनसे होता है मुकाबला

    Tata की ओर से Nexon को कंपनी Sub Four Meter Compact SUV के तौर पर ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Skoda Kylaq, Kia Syros, Kia Sonet, Maruti Breeza, Hyundai Venue जैसी एसयूवी के साथ होता है।