Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दो लाख रुपये की Down Payment कर ले आएं Maruti Wagon R का बेस वेरिएंट, EMI भी जान लें

    Updated: Wed, 31 Jul 2024 08:00 AM (IST)

    भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से लंबे समय से भारतीय बाजार में Wagon R को ऑफर किया जाता है। इस हैचबैक के बेस वेरिएंट LXI को अगर आ ...और पढ़ें

    दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद देनी होगी कितनी EMI, जानें डिटेल।
    दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद देनी होगी कितनी EMI, जानें डिटेल।

    HighLights

    1. Maruti Wagon R के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये है
    2. दो लाख रुपये की Down Payment के बाद हर महीने देनी होगी 6829 रुपये की EMI

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में पांच लाख रुपये से थोड़ी ज्‍यादा कीमत पर उपलब्‍ध कारों की लिस्‍ट में Maruti Wagon R भी शामिल है। अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट LXI को खरीदकर घर लाने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद इसे घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    5.54 लाख रुपये है कीमत

    Maruti की ओर से Wagon R के बेस वेरिएंट LXI को 5.54 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इस हैचबैक को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 45 हजार रुपये आरटीओ और करीब 24 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के साथ ही Fastag के 600 रुपये देने होंगे। जिसके बाद Maruti Wagon R LXI on road price करीब 6.24 लाख रुपये के आस-पास हो जाएगा।

    दो लाख Down Payment के बाद 6829 रुपये की EMI

    अगर इस हैचबैक के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद आपको करीब 4.24 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 4.24 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 6829 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

    यह भी पढ़ें- Maruti Wagon R ने हासिल किया नया माइलस्टोन, सिर्फ 5.5 साल में बिकी 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स

    1.49 लाख रुपये महंगी पड़ेगी कार

    अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 4.24 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 6829 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Wagon R LXI के लिए करीब 1.49 हजार रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 7.73 लाख रुपये हो जाएगी।

    खबरें और भी