यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या Electric Car को करना है Charge करने पर हो सकता है खतरा या होता है सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर
Car Care Tips पेट्रोल-डीजल की कारों के मुकाबले Electric Car and SUV चलन देश में बढ़ रहा है। कई निर्माता लगातार नई नई कारों को Electric अवतार में लॉन् ...और पढ़ें

HighLights
- Electric Car को चार्ज करने में नहीं आती परेशानी
- कंपनियों की ओर से EV में दी जाती है बेहतरीन सुरक्षा
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी पेट्रोल डीजल की कारों को चलाने की जगह नई तकनीक और बेहतरीन फीचर्स के साथ आने वाली Electric Car and SUV को खरीदने का मन बना रहे हैं। लेकिन इस बात को लेकर चिंतित हैं कि क्या ऐसी कार (Car Care Tips) को उपयोग करना सही रहेगा। क्या इनको चार्ज करने में खतरा होता है या फिर इनका उपयोग करना पूरी तरह से सुरक्षित (EV Charging Tips) रहेगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
नई है तकनीक
दुनियाभर में कुछ समय पहले तक सिर्फ पेट्रोल और डीजल कारों का उपयोग होता था। इसके बाद सीएनजी तकनीक वालों कारों का चलन काफी तेजी से बढ़ा लेकिन काफी कम समय में तेजी से Electric Car and SUV को भी लोग पसंद करने लगे हैं। जहां पेट्रोल और डीजल वाली कारों में ईंधन को भरवाना काफी आसान होता है वहीं इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने में शुरू में मुश्किल होती है।
यह भी पढ़ें- Winter Driving: ठंड के साथ धुंध भी देने लगी दस्तक, कोहरे में गाड़ी चलाने के लिए फॉलो करें 5 टिप्स
कितनी होती हैं सुरक्षित
किसी भी कंपनी की ओर से जब इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया जाता है तो उसके पहले कई तरह से टेस्टिंग की जाती है। अगर वह कार टेस्टिंग के अलग अलग चरणों में बिना परेशानी पास हो जाती है उसके बाद ही बाजार में कार को लॉन्च किया जाता है। वाहन निर्माताओं की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जर और कनेक्टर को हर तरह के मौसम में बिना किसी परेशानी के काम करने के लिए बनाया जाता है। इसके साथ ही इनकी क्वालिटी को भी काफी बेहतर रखा जाता है। ईवी चार्जर और कनेक्टर पूरी तरह से वाटर प्रूफ होते हैं और इसके साथ ही इन्हें धूल, मिट्टी, या अन्य किसी भी तरह के पार्टिकल से बचाने के लिए बनाते हुए खास तरह की तकनीक का उपयोग किया जाता है।

होती है दोगुनी सुरक्षा
इलेक्ट्रिक कारों में चार्जर को वाटर प्रूफ बनाने के साथ ही ऑन बोर्ड सेंसर के जरिए दोगुनी सुरक्षा को बढ़ाया जाता है। अगर किसी कारण से चार्जर में परेशानी आ जाए और फिर भी वह कट-ऑफ ना हो तो कार में लगे ऑन बोर्ड सेंसर पावर सप्लाई को तुरंत काट देते हैं, जिससे वाहन को सुरक्षित रखा जा सकता है।
खबरें और भी
रखें किन बातों का ध्यान
अगर आप अपनी कार को चार्ज करने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि कार को चलाने के तुरंत बाद ही चार्जिंग पर न लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि वाहन चलाने के कारण बैटरी का तापमान बढ़ जाता है और चार्जिंग पर लगाने के कारण उसका तापमान और बढ़ सकता है। इसके साथ ही अगर बारिश का मौसम हो तो कोशिश करें कि ऐसी जगह पर कार को खड़ी कर चार्ज करें जहां पर पानी की सीधी बूंदें चार्जर पर न पढ़ें। इसके लिए कार को किसी कवर्ड पार्किंग में पाक करने के बाद चार्ज किया जा सकता है। इस तरह चार्ज करने पर हादसा होने की थोड़ी भी संभावना को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है।