Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Car Tips: कार चलाने पर हो रहा है ज्‍यादा Pollution, करें ये 4 काम, परेशानी होगी खत्‍म, इंजन की बढ़ जाएगी उम्र

    Updated: Sun, 27 Oct 2024 03:00 PM (GMT+05:30)

    Car Care Tips लापरवाही के कारण कार चलाते हुए ज्‍यादा Pollution करने लगती है। जिससे न सिर्फ आस-पास चल रहे लोगों को परेशानी होती है बल्कि ज्‍यादा प्रदूष ...और पढ़ें

    कार से होने वाले प्रदूषण को कम कैसे किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
    कार से होने वाले प्रदूषण को कम कैसे किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. लापरवाही से कार चलाने के कारण होता है बड़ा नुकसान
    2. अच्‍छे मेकैनिक के पास ले जाकर कार को चेक करवाना चाहिए

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अक्‍सर लोग अपनी कार को चलाते हैं लेकिन गाड़ी का ध्‍यान रखने में लापरवाही करते हैं। जिस कारण गाड़ी को लंबे समय में नुकसान होता है। अगर आपकी कार भी चलते हुए ज्‍यादा Pollution करती है तो फिर किस तरह से इस समस्‍या को खत्‍म किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Pollution है बड़ी समस्‍या

    Diwali 2024 से पहले ही दिल्‍ली एनसीआर में Pollution के कारण समस्‍या हो रही है। ऐसे में अगर आपकी गाड़ी भी चलते हुए सामान्‍य से ज्‍यादा धुआं छोड़ती है तो वातावरण को तो नुकसान होता ही है साथ ही नियमों का उल्‍लंघन होने के कारण ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करते हुए चालान भी कर सकती है।

    ट्यूनिंग खराब होना

    कई बार गाड़ी की ट्यूनिंग खराब हो जाती है। जिस कारण इंजन तक पहुंचने वाले ईंधन की मात्रा और ईंधन की खपत की प्रक्रिया गड़बड़ा जाती है। ऐसा होने के कारण ईंधन पूरी तरह से जल नहीं पाता और गाड़ी ज्‍यादा Pollution करने लगती है। ऐसे में मेकैनिक से ट्यूनिंग को ठीक करवाया जा सकता है। 

    इंजन में खराबी आना

    ट्यूनिंग के अलावा अगर इंजन के किसी पार्ट में खराबी आ जाती है तो भी गाड़ी सामान्‍य से ज्‍यादा प्रदूषण करने लगती है। अगर ऐसी स्थिति में भी लापरवाही बरती जाती है तो इंजन सीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके लिए भी सर्विस सेंटर पर जाकर गाड़ी को चेक करवाना चाहिए।

    खबरें और भी

    मिलावटी ईंधन से रहें दूर

    अक्‍सर पेट्रोल पंप डलवाने के बाद लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि उनको पूरा तेल नहीं मिला। इसके अलावा कई जगहों पर ईंधन में मिलावट भी की जाती है। अगर ऐसे पंप से आप मिलावटी ईंधन अपनी गाड़ी में भरवाते हैं तो इससे न सिर्फ इंजन को नुकसान होता है बल्कि गाड़ी चलाते हुए ज्‍यादा धुआं देने लगती है। इस तरह की परेशानी से बचने का सबसे आसान उपाय यह होता है कि आपके नजदीक में जिस भी पेट्रोल पंप से अच्‍छी क्‍वालिटी का ईंधन मिले हमेशा वहीं से ईंधन भरवाने की कोशिश करें।

    कैटेलिक कनवर्टर में परेशानी आना

    प्रदूषण को कम करने के लिए वाहन निर्माताओं की ओर से सभी वाहनों में कैटेलिक कनवर्टर लगाया जाता है। समय के साथ और लापरवाही करने पर भी यह पार्ट खराब होने लगता है। अगर इसमें परेशानी आ जाती है तो भी गाड़ी चलाते समय सामान्‍य से ज्‍यादा प्रदूषण करने लगती है। मेकैनिक के पास जाकर कैटेलिक कनवर्टर को साफ करवाया जा सकता है या फिर उसे बदलकर भी प्रदूषण को कम किया जा सकता है।