Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Car Tyre Tips: टायर की लंबी उम्र और बिना परेशानी कार चलाने के लिए करवाना चाहिए Wheel Alignment

    Updated: Thu, 19 Sep 2024 08:29 AM (IST)

    अगर आप अपनी कार को बिना परेशानी लंबे समय तक चलाना चाहते हैं साथ ही टायर्स की उम्र को भी बढ़ाना चाहते हैं तो Wheel Alignment करवाना जरूरी होता है। व्‍ह ...और पढ़ें

    Wheel Alignment से किस तरह फायदा मिलता है। आइए जानते हैं।
    Wheel Alignment से किस तरह फायदा मिलता है। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. Wheel Alignment करवाने से मिलते हैं फायदे
    2. गाड़ी और टायर की उम्र में होती है बढ़ोतरी

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अक्‍सर लोग कार खरीदने के कुछ समय बाद लापरवाही बरतने लगते हैं। जिसका बुरा असर गाड़ी पर होता है। गाड़ी के कई पार्ट्स जल्‍दी खराब होने लगते हैं। गाड़ी के साथ लंबे समय तक लापरवाही बरतने के कारण कार के टायर पर भी खराब असर होता है। लेकिन कार के समय पर Wheel Alignment करवाई जाए तो कई तरह के फायदे मिलते हैं। व्‍हील अलाइनमेंट करवाना क्‍यों जरूरी होता है, इससे किस तरह के फायदे (Car Tyre Tips) मिलते हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    जरूरी है Wheel Alignment

    जब कार को चलाया जाता है, तो कार का पूरा वजन टायर पर होता है। टायर ही कार और सड़क के बीच संपर्क बनाने का काम करते हैं। ऐसे में अगर टायर में खराबी आ जाए तो फिर कई तरह की परेशानियां आने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए कार के लिए Wheel Alignment करवाना काफी जरूरी हो जाता है।

    यह भी पढ़ें- नई कार के लिए ले रहे हैं इंश्योरेंस पॉलिसी तो रखें किन बातों का ध्‍यान, नहीं तो जरुरत के समय होगी परेशानी

    होता है फायदा

    समय समय पर कार का ध्‍यान रखते हुए Wheel Alignment करवाया जाता है, तो इससे टायर की उम्र बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही राइड क्‍वालिटी को भी बेहतर करने में मदद मिलती है। कार चलाते हुए अगर वह एक दिशा में ही जाती है और चलाते हुए स्‍टेयरिंग में कंपन भी होता है तो भी व्‍हील अलाइनमेंट करवाने से समस्‍या को हल किया जा सकता है।

    रखें इन बातों का ध्‍यान

    व्‍हील अलाइनमेंट करवाने से पहले कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि नियमित अंतराल पर व्‍हील अलाइनमेंट करवाना चाहिए। जानकारों के मुताबिक तीन से चार हजार किलोमीटर के बाद व्‍हील अलाइनमेंट करवाना बेहतर होता है। अपने घर के पास किसी अच्‍छी जगह से व्‍हील अलाइनमेंट करवाना चाहिए, जिससे अगर कभी अलाइनमेंट बिगड़ जाए तो फिर ठीक करवाने में आसानी होती है। सेंटर पर ऑटामैटिक सेट-अप हो तो और बेहतर तरीके से अलाइनमेंट होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- क्‍या होता है Zero Depreciation Add on, कार इंश्‍योरेंस में कैसे मिलता है फायदा