Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Car Care Tips: सर्दियों से पहले अपने कार के टायर को करें विंटर रेडी, ये आसान टिप्स करेंगे मदद

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Wed, 05 Oct 2022 08:13 AM (IST)

    Car Care Tips कार के बॉडी पार्ट्स के अलावा इसके टायरों की देखभाल भी जरूरी है। नियमित रूप से इसकी देखभाल करने से यह आपको दुर्घटना से तो बचाते ही हैं सा ...और पढ़ें

    Car Care Tips to make your Car Tyre winter ready
    Car Care Tips to make your Car Tyre winter ready

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Car Care Tips: सर्दियों का मौसम आने वाला है और हमारी त्वचा की तरह हमारी गाड़ी के टायरों की देखभाल करनी भी जरूरी है। सर्दियों में ठंड की वजह से टायर में जल्द दरारें आ जाती हैं, जिसकी वजह से आपकी ये जल्द खराब हो सकते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप सर्दियों में गाड़ी के टायर को लंबे समय तक चला सकते हैं।

    टायर की कंडीशन चेक करें

    ठंड शुरू होने से पहले ही गाड़ी के टायरों को चेक कर लें कि वें पूरी सर्दियों तक चल सकेंगे या उन्हे बदलने की जरूरत है। इसकी जांच गाड़ी के टायर की मोटाई से की जा सकती है। हमेंशा टायर में 3 mm के थ्रेड्स का होना जरूरी है। अगर टायर का प्रेशर सही नहीं है तो आपकी गाड़ी सर्दियों के दौरान फिसल सकती है। इसे चेक करने के लिए 'वन रूपी टायर चेक' प्रक्रिया को अपना सकते हैं।

    सबसे पहले एक सिक्का लें और इसे टायर की ग्रिप में डालें, सिक्का जितना अधिक ग्रिप के अंदर जाएगा, टायर उतना ज्यादा समय तक चल सकता है। एक अच्छी कंडीशन के टायर में सिक्का लगभग एक चौथाई हिस्सा तक डूबा रहता है।

    Car Care Tips: एक रुपये का सिक्का बताएगा आपके कार के टायर का हाल, जानें कैसे

    नियमित सफाई है जरूरी

    अगर आपके कार टायरों के ग्रिप में कचड़ा फसा होता हैं तो सर्दी आने से पहले आपको इसे साफ कर लेना चहिए। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि ग्रिप सही नहीं रहने की वजह से गाड़ी सड़कों पर ज्यादा फिसलती है और उन्हे कंट्रोल करना मुश्किल को जाता है। इसलिए टायरों को अच्छी तरह से धो लें। कोशिश करें कि महीने में दो बार इसे धोया जाए।

    खबरें और भी

    सही टायर प्रेशर बनाए रखें

    कार का टायर कम फुला रहता है तो कार को कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है और यह सड़कों पर ज्यादा घर्षण पैदा करता है। वहीं, मात्रा से ज्यादा हवा भरने पर आपकी कार ट्रैक्शन खो सकती है। इसलिए टायर के दबाव को सही बनाए रखें। अगर आप ये ध्यान नहीं देगें तो आपके कार का टायर बहुत जल्दी खराब हो सकते हैं ।

    ये भी पढ़ें-

    Upcoming Electric Cars Oct 2022: अक्टूबर में ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां मचाएंगी धमाल, जानें कीमत और लॉन्च डेट