Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कार से सफर करने की है तैयारी, इन चीजों का रखें ध्‍यान कभी नहीं आएगी परेशानी

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 07:00 PM (IST)

    भारत में कई लोग कार से सफर करते हैं, लेकिन अक्सर यात्रा से पहले लापरवाही करते हैं। सफर शुरू करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जिससे सफर क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में बड़ी संख्‍या में लोग अपनी कार से सफर करते हैं। लेकिन अधिकतर लोग कार से सफर शुरू करने से पहले बड़ी लापरवाही कर देते हैंं, जिससे बीच सफर के दौरान परेशानी आ जाती है। कार से सफर शुरू करने से पहले किन बातों का ध्‍यान रखना काफी जरूरी होता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    इंजन ऑयल करें चेक

    कार से सफर शुरू करने से पहले इंजन ऑयल को चेक करना जरूरी होता है। इस तरह से चेकिंग करने के कारण सफर के बीच होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है। ऑयल को चेक करने के लिए डिपस्टिक को बाहर निकालकर चेक किया जा सकता है।

    टायर करें चेक

    सड़क और कार के बीच संपर्क बनाने का काम टायर करते हैं। इसलिए सफर को शुरू करने से पहले टायर को चेक करना चाहिए। अगर हवा कम हो तो समय पर टायर में हवा भरवाने से ज्‍यादा माइलेज लेने के साथ ही कई अन्‍य तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है।

    लाइट्स को करें चेक

    अक्‍सर लोग दिन के समय ही सफर को करते हैं, लेकिन कई बार सफर के दौरान रात भी हो जाती है। ऐसे में लाइट्स खराब हों तो फिर सफर करना काफी मुश्किल भी हो सकता है। इसलिए सफर को शुरू करने से पहले लाइट्स को भी चेक करें, अगर कोई लाइट खराब है तो उसे बदलवाना चाहिए।

    खबरें और भी

    इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर को देखें

    कार स्‍टार्ट करने से पहले इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर पर कई तरह की लाइट्स जलती हैं। अगर स्‍टार्ट करते ही यह लाइट्स बंद हो जाती हैं तो कोई परेशानी नहीं होती। लेकिन अगर कोई भी लाइट बंद न हों तो उस लाइट से जुड़ी परेशानी को जरूर चेक करना चाहिए।

    इनका भी रखें ध्‍यान

    कार से सफर शुरू करने से पहले कूलेंट की मात्रा, बैटरी और ब्रेक ऑयल को भी चेक करना चाहिए। कार को सही तरह से चलाने के लिए इनका भी अहम योगदान होता है। अगर इनमें से किसी भी चीज में परेशानी आ जाती है तो कार बीच सफर में ही खराब हो सकती है और ऐसी स्थिति में आपको भी बड़ी परेशानी हो सकती है।