Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या आपकी गाड़ी भी रिवर्स करते समय देती है झटके, नुकसान से बचना है तो आज ही कर लें ये काम

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Sat, 17 Dec 2022 08:08 AM (GMT+05:30)

    Car Tips बहुत बार ऐसा देखा गया है कि जैसे ही हम अपने गाड़ी को रिवर्स में करते हैं यह झटके देती है। कई बार यह सामान्य प्रक्रिया है लेकिन कई बार इसके पीछ ...और पढ़ें

    Car Jerks When Put In Reverse, Know The Reason Behind It
    Car Jerks When Put In Reverse, Know The Reason Behind It

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। गाड़ी चलाते समय ऐसा अक्सर देखा गया है कि जैसे ही गाड़ी को रिवर्स मोड में लाया जाता है यह झटके (जर्क) देने शुरू कर देती है। मॉडल और इंजन के हिसाब से ये झटके ज्यादा या कम हो सकता हैं, लेकिन सवाल उठता है कि ऐसा गाड़ियों के साथ क्यों होता है? क्या यह सामान्य है? इससे इंजन पर कोई असर पड़ता है?

    तो आपको बता दें कि इसके पीछे बहुत-से कारण हो सकते हैं। कुछ स्थिति में इससे गाड़ी को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन कुछ स्थितियों में इससे इंजन पर बहुत ज्यादा दबाव बनता है। तो चलिए इन कारणों को जानते हैं।

    क्या सामान्य है रिवर्स करने पर झटके?

    जब आप गियर बदलते हैं तो ड्राइवलाइन के आंतरिक तंत्र में स्लोप बनता है। स्पीड और लोडिंग के साथ जब कार को रिवर्स में शिफ्ट किया जाता है तो स्लोप शिफ्ट हो जाता है और कार को थोड़ा झटका लगता है। इसी तरह कार के तेज होने पर जब जर्क लगता है, तो यह प्रतिक्रिया सामान्य होती है। लेकिन जब इस झटके के साथ थोड़ा खिंचाव या किसी तरह की आवाज भी आती है तो तब यह सामान्य नहीं है।

    इन वजहों से होता है जर्क

    रिवर्स में आते ही सबसे गाड़ी में जर्क होने के पीछे ये कारण हो सकते हैं-

    • ट्रांसमिशन में खराबी
    • गियरबॉक्स का सही से काम न करना
    • सस्पेंशन में खराबी
    • कार में एलाइनमेंट का सही नहीं रहना

    इन कारणों की वजह से कार को फिक्स कराने की लागत कुछ सौ से लेकर कुछ हजार रुपये तक हो सकती हैं।

    खबरें और भी

    क्या इंजन में इसका कोई प्रभाव पड़ता है?

    अगर आपकी कार रिवर्स में डालने पर तेजी से झटके देती है, तो यह एक गंभीर समस्या है और मैकेनिक को देखने की जरूरत है। अगर फिर भी ऐसा लगातार हो रहा है तो राष्ट्रीय राजमार्ग और राजमार्ग सुरक्षा बीमा संस्थान के ऑनलाइन डेटाबेस में अपनी कार के मॉडल को दर्ज कराके यह पता लगा सकते हैं कि रिवर्स में डालने पर कारों के झटके से संबंधित कोई रिकॉल या नोटिस हैं या नहीं।

    ये भी पढ़ें-

    Traffic Rules: चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस निकाल सकती है आपकी गाड़ी से चाबी? जानिए क्या कहते हैं नियम

    Car Care Tips: क्या आपकी कार के एग्जॉस्ट पाइप से निकलता है पानी? इंजन की सेहत के लिए अच्छा या बुरा