Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cheapest Cars With Adas: ये हैं ADAS के साथ आने वाली पांच सबसे सस्‍ती कारें, Honda से लेकर Kia तक हैं शामिल

    Updated: Wed, 08 May 2024 08:00 AM (IST)

    वाहन निर्माताओं की ओर से अपनी कारों में लगातार सुधार किए जा रहे हैं। नए और बेहतरीन फीचर्स के साथ ही कंपनियों की ओर से कारों में सेफ्टी के लिए भी नए फी ...और पढ़ें

    ADAS सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये पांच सबसे सस्‍ती कारें।
    ADAS सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये पांच सबसे सस्‍ती कारें।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में कार खरीदते समय ग्राहक अब फीचर्स और कीमत के साथ ही सेफ्टी पर भी ध्‍यान देने लगे हैं। जिस कारण कंपनियों की ओर से भी लगातार नए सेफ्टी फीचर्स को कारों में ऑफर किया जा रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कम कीमत वाली किन कारों और एसयूवी में कंपनियों की ओर से सेफ्टी फीचर के तौर पर ADAS को दिया जाता है।

    Kia Sonet

    साउथ कोरियाई वाहन निर्माता की ओर से भारत में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर Sonet को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी में Level-1 ADAS को ऑफर किया जाता है। इसके GTX+ और X-Line वेरिएंट्स में इस फीचर को दिया जाता है। Level-1 ADAS के साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए 10 ऑटोनॉमस फीचर्स भी मिलते हैं। इस फीचर के साथ एसयूवी को 14.55 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत से खरीदा जा सकता है।

    Hyundai Venue

    हुंडई की ओर से वेन्‍यू को भी ADAS जैसे बेहतरीन सेफ्टी फीचर के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी में Level-1 ADAS को दिया जाता है। एसयूवी के सिर्फ SX (O) वेरिएंट में ही इस फीचर को ऑफर किया जा रहा है। जिसे 12.44 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Turbo Cars under 10 Lakhs: 10 लाख रुपये से कम कीमत पर टर्बोचार्ज इंजन के साथ आती हैं ये छह कारें

    Honda Elevate

    होंडा भी अपनी मिड साइज एसयूवी एलीवेट को ADAS के साथ ऑफर करती है। कंपनी की इस फीचर को होंडा सेंसिंग नाम से देती है। एलीवेट के ZX वेरिएंट में ही इसे दिया जा रहा है। होंडा एलीवेट के जेडएक्‍स वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 15.41 लाख रुपये है।

    खबरें और भी

    Honda City

    होंडा की एलीवेट के अलावा मिड साइज सेडान कार सिटी में भी इस सेफ्टी फीचर को दिया जाता है। कंपनी की ओर से ADAS जैसे सेफ्टी फीचर के साथ कई और फीचर्स को भी दिया जाता है। इस कार के तीन वेरिएंट्स में ADAS को दिया जाता है, जिसमें V, VX और ZX शामिल हैं। ADAS के साथ होंडा सिटी को 12.85 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    Mahindra XUV 3XO

    महिंद्रा की ओर से हाल में ही कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी XUV 3XO को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया है। कंपनी की इस एसयूवी में भी ADAS को दिया जा रहा है । एसयूवी में कंपनी Level-2 ADAS को दे रही है। इसके AX5 L और AX7 L में इस फीचर को दिया जा रहा है। जिसकी एक्‍स शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू होती है।

    यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO Vs Tata Nexon: कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में लंबाई-चौड़ाई, इंजन और फीचर्स के मामले में कौन है बेहतर, जानें डिटेल