Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Citroen Basalt Vs Maruti Brezza: फीचर्स और कीमत के मामले में किसे खरीदना होगा बेहतर, पढ़ें पूरी खबर

    Updated: Sat, 31 Aug 2024 08:29 AM (IST)

    फ्रांस की वाहन निर्माता सिट्रॉएन (Citroen) की ओर से अगस्‍त में ही बेसाल्‍ट (Basalt) कूप एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया है। बाजार में इसका ...और पढ़ें

    Citroen Basalt Vs Maruti Brezza के बीच किस एसयूवी को खरीदना होगा बेहतर। जानें डिटेल।
    Citroen Basalt Vs Maruti Brezza के बीच किस एसयूवी को खरीदना होगा बेहतर। जानें डिटेल।

    HighLights

    1. Citroen Basalt Vs Maruti Brezza के बीच होता है मुकाबला
    2. दोनों एसयूवी के बेस वेरिएंट की कीमत में 35 हजार रुपये का है अंतर

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Citroen की ओर से हाल में ही Basalt कूप एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया है। कंपनी की ओर से लाई गई नई कूप एसयूवी का मुकाबला Maruti Brezza से होगा। दोनों एसयूवी में से किसे खरीदना आपके लिए बेहतर (Citroen Basalt Vs Maruti Brezza) हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    फीचर्स

    Citroen Basalt में कंपनी की ओर से कुछ बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, सात इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, लैदरेट अपहोल्‍स्‍ट्री, 470 लीटर की क्षमता का बूट स्‍पेस, एलईडी विजन प्रोजेक्‍टर हैडलैंप, ऑटो क्‍लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं मारुति की ओर से ब्रेजा में इलेक्ट्रिक सनरूफ, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, 360 डिग्री कैमरा, नौ इंच स्‍मार्ट प्‍ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, की-लैस एंट्री, रियर एसी वेंट, प्रोजेक्‍टर हैडलैंप, शॉर्क फिन एंटीना, गियर शिफ्ट इंडीकेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें- Citroen Basalt के सभी वेरिएंट का खुलासा, टॉप वेरिएंट की कीमत महज 13.62 लाख रुपये

    इंजन

    बेसाल्‍ट में 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर इंजन दिया गया है। जिससे इसके मैनुअल वर्जन में 82 पीएस पावर और 115 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें पांच स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। और कंपनी के मुताबिक इसे एक लीटर में 18 से 18.7 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वर्जन में 1.2 लीटर इंजन से 110 पीएस पावर और 205 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। वहीं ब्रेजा में 1.5 लीटर की क्षमता का के15सी स्‍मार्ट हाइब्रिड इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 103.1 पीएस की पावर और 136.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 48 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ इस एसयूवी को एक लीटर में 19.89 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ यह एसयूवी 19.80 किलोमीटर की माइलेज देती है।

    सेफ्टी

    सिट्रॉएन बेसाल्‍ट में कंपनी की ओर से छह एयरबैग दिए गए हैं। इसके अलावा रियर पार्क असिस्‍ट, हिल होल्‍ड कंट्रोल, ईएसपी, एबीएस, ईबीडी, टीपीएमएस, इंजन स्‍टॉर्ट/स्‍टॉप बटन, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, सीट बेल्‍ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर जैसे कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। वहीं मारुति ब्रेजा में ईएसपी, हिल होल्‍ड असिस्‍ट, ड्राइवर और कोड्राइवर एयरबैग, रियर व्‍यू कैमरा, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हाई स्‍पीड अलर्ट, रियर वाइपर और वॉशर, रियर डिफॉगर, एंटी थेफ्ट सिक्‍योरिटी, इंजन इमोबिलाइजर, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।

    खबरें और भी

    कीमत

    Citroen Basalt कूप एसयूवी को भारत में 7.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट को 13.82 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं मारुति ब्रेजा की एक्‍स शोरूम कीमत 8.34 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 13.98 लाख रुपये है।

    यह भी पढ़ें- मारुति और टोयोटा की सात सीटर एसयूवी अगले साल हो सकती हैं लॉन्‍च, Alcazar, Scorpio N को मिलेगी चुनौती