Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Citroen C3 Dark edition को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 08:29 AM (IST)

    Car Finance Plan Citroen की ओर से एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में C3 की बिक्री की जाती है। हाल में लॉन्‍च हुए सिट्रॉएन के Dark Edition को खरीदकर घर लान ...और पढ़ें

    Citroen C3 Dark Edition के लिए देनी होगी कितने रुपये की EMI, जानें पूरी डिटेल।
    Citroen C3 Dark Edition के लिए देनी होगी कितने रुपये की EMI, जानें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. Citroen की ओर से Dark Edition को अप्रैल 2025 में किया गया लॉन्‍च
    2. डार्क एडिशन वाली C3 की एक्‍स शोरूम कीमत 8.38 लाख रुपये है
    3. दो लाख की Down Payment के बाद हर महीने देने होंगे 12050 रुपये

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में सिट्रॉएन की ओर से हैचबैक सेगमेंट में C3 की बिक्री की जाती है। हाल में ही इसके Dark Edition को लाॅन्‍च किया गया है। इस गाड़ी के नए एडिशन को घर लाना हो तो दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI जाएगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Citroen C3 Dark Edition Price

    सिट्रॉएन की ओर से C3 के डार्क एडिशन को 10 अप्रैल 2025 को ही भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया है। नए एडिशन की एक्‍स शोरूम कीमत 8.38 लाख रुपये है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 63 हजार रुपये के रजिस्‍ट्रेशन के साथ करीब 45 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा एचपी, फास्‍टैग और अतिरिक्‍त चार्ज के तौर पर 2500 रुपये भी देने होंगे। जिसके बाद हैचबैक कार की ऑन रोड कीमत 9.48 लाख रुपये हो जाएगी।

    दो लाख रुपये के बाद जाएगी कितनी EMI

    अगर Citroen की C3 के Dark Edition को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 7.48 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 7.48 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 12050 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

    कितनी महंगी पड़ेगी Car

    अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 7.48 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 12050 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Citroen C3 के डार्क एडिशन के लिए करीब 2.63 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 12.12 लाख रुपये हो जाएगी।

    खबरें और भी

    किनसे होता है मुकाबला

    Citroen की ओर से C3 को हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai i10, Maruti Wagon R, Celerio, Renault Kwid, Tata Tiago जैसी कारों के साथ होता है। साथ ही इसे Nissan Magnite, Renault Kiger जैसी एसयूवी से भी कीमत के मामले में कड़ी चुनौती मिलती है।