Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Car Tips:गाड़ी में Clutch का होता है महत्‍वपूर्ण काम, ये पांच संकेत मिले तो तुरंत करवाएं रिपेयर

    By Jagran News Edited By: Jagran News Network
    Updated: Mon, 04 Mar 2024 08:00 PM (IST)

    किसी भी कार को चलाने के लिए सभी तरह के पार्ट्स का सही से काम करना काफी जरूरी होता है। ऐसे ही कार को चलाने में क्‍लच की भी महत्‍वपूर्ण भूमिका होती है। ...और पढ़ें

    कार के क्‍लच को कब रिपेयर करवाना चाहिए, इसकी जानकारी खुद कार की ओर से दी जाती है।
    कार के क्‍लच को कब रिपेयर करवाना चाहिए, इसकी जानकारी खुद कार की ओर से दी जाती है।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अक्‍सर लोगों की लापरवाही के कारण कार में कई तरह की परेशानियां आ जाती हैं। लेकिन कई बार कार भी खराब होने से पहले कुछ खास तरह के संकेत देती है। ऐसे ही कार में अगर कुछ खास संकेत मिलते हैं तो क्‍लच को ठीक करवाना काफी जरूरी हो जाता है। यह संकेत किस तरह के होते हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    क्‍या होता है काम

    वैसे तो कार में हर पार्ट का सही तरह से काम करना काफी जरूरी होता है। लेकिन कार में क्‍लच जैसे महत्‍वपूर्ण पार्ट में खराबी आ जाए तो फिर कार चलाना मुश्किल हो जाता है। क्‍लच का काम इंजन से मिलने वाली पावर को कट करना होता है। इसका उपयोग कार को सुरक्षित तरह से रोकने और गियर बदलने के दौरान किया जाता है। अगर यह खराब हो जाता है तो फिर कार को चलाना, रोकना और गियर बदलने में परेशानी होती है। अगर समय पर इसे रिपेयर करवाया जाए तो फिर बड़े नुकसान से भी बचा जा सकता है।

    गाड़ी आगे बढ़ाने में परेशानी

    कार चलाते समय अगर गाड़ी को आगे बढ़ाने में परेशानी हो तो भी क्‍लच प्‍लेट खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। कई बार समस्‍या इतनी ज्‍यादा हो जाती है कि कार को अपनी जगह से हिलाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कार को टो किया जाता है।

    यह भी पढ़ें - CNG Car Mileage: सीएनजी कार से मिलेगा तगड़ा माइलेज, बस इन बातों का रखना है ध्यान

    ऊंचे गियर में भी परेशानी

    अगर कार चलाते हुए कम स्‍पीड पर भी गाड़ी आगे बढ़ाने में परेशानी आती है, तो क्‍लच में खराबी होने का खतरा होता है। आमतौर पर अगर क्‍लच प्‍लेट में खराबी आ जाती है तो कम स्‍पीड के साथ कार में ऊंचा गियर लगाकर बढ़ाने में समस्‍या आने लगती है।

    खबरें और भी

    ऊंचाई पर परेशानी

    अगर कार से पहाड़ी इलाकों पर सफर किया जाता है। तब भी कार को चलाने में परेशानी होती है, तो भी क्‍लच प्‍लेट को चेक करवाना चाहिए।

    गियर बदलने में समस्‍या

    कार को चलाते हुए अगर गियर बदलने के दौरान भी समस्‍या आने लगती है, तो यह भी क्‍लच प्‍लेट खराब होने का संकेत होता है।

    बदबू आने पर सावधान

    जब भी कार में क्‍लच प्‍लेट में खराब आती है तो कई बार केबिन के अंदर बदबू आने लगती है। ऐसा तब होता है जब क्‍लच प्‍लेट ओवरहीट हो जाती है और इस कारण यह खराब भी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें - कार और बाइक के Pollution Certificate को ऑनलाइन करें डाउनलोड, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस