Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किस तरह की लापरवाही से गाड़ी का माइलेज हो जाता है कम, इंजन को भी होता है नुकसान, जानें प्रमुख कारण

    Updated: Wed, 26 Mar 2025 10:00 AM (IST)

    भारत में बड़ी संख्‍या में लोग रोज कार का उपयोग करते हैं। लेकिन लापरवाही के कारण माइलेज में कमी आ जाती है और इंजन को भी लंबे समय में नुकसान होता है। अग ...और पढ़ें

    किस तरह की लापरवाही से गाड़ी का माइलेज हो जाता है कम, जानें पूरी डिटेल।
    किस तरह की लापरवाही से गाड़ी का माइलेज हो जाता है कम, जानें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. समय पर सर्विस न करवाने से होता है नुकसान
    2. अचानक स्‍पीड बढ़ाने से कम होती है माइलेज
    3. एयर फिल्‍टर खराब होने से बढ़ती है ईंधन की खपत

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में रोजाना लाखों कारों का उपयोग किया जाता है। लापरवाही करने के कारण जरूरत से ज्‍यादा ईंधन की खपत होती है, जिससे प्रदूषण बढ़ता है और लंबे समय में इंजन को भी नुकसान होता है। आप भी अपनी गाड़ी से ज्‍यादा माइलेज पाना चाहते हैं तो किन बातों का ध्‍यान रखकर ऐसा आसानी से किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    समय पर सर्विस है जरूरी

    किसी भी कार से ज्‍यादा माइलेज के लिए समय पर सर्विस का होना जरूरी होता है। अगर गाड़ी की समय पर सर्विस न करवाई जाए तो फिर खराब इंजन ऑयल, ऑयल फिल्‍टर के साथ गाड़ी की माइलेज काफी कम हो जाती है। लंबे समय तक ऐसी लापरवाही करने के कारण इंजन को बड़ा नुकसान भी हो जाता है।

    अचानक न बढ़ाएं स्‍पीड

    कार को चलाते हुए ज्‍यादा माइलेज चाहिए तो कभी भी अचानक स्‍पीड बढ़ाने जैसी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। इस तरह से कार चलाते हुए इंजन को अचानक ज्‍यादा पावर की जरूरत पड़ जाती है और इसके लिए क्षमता से ज्‍यादा तेज काम करना पड़ता है। जिसके लिए ज्‍यादा ईंधन की जरूरत होती है। ऐसे में माइलेज तो कम होती ही है साथ ही इंजन को भी नुकसान पहुंचता है।

    एयर फिल्‍टर रखें साफ

    गाड़ी से ज्‍यादा माइलेज के लिए जितना जरूरी पेट्रोल या डीजल होता है, उतना ही जरूरी साफ हवा का इंजन तक पहुंचना भी होता है। इंजन तक साफ हवा को एयर फिल्‍टर से पहुंचाया जाता है। अगर एयर फिल्‍टर खराब हो जाएगा तो फिर इंजन तक उचित मात्रा में साफ हवा नहीं पहुंचेगी और ईंधन की खपत बढ़ जाएगी। जिस कारण माइलेज में कमी हो जाएगी। एयर फिल्‍टर को खुद भी साफ किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर इसे बदला भी जा सकता है। अगर खराब एयर फिल्‍टर के साथ गाड़ी को लंबे समय तक चलाया जाता है तो फिर इसका नुकसान इंजन को भी होता है।

    खबरें और भी

    खराब स्‍पार्क प्‍लग से भी कम होगी माइलेज

    कार में स्‍पार्क प्‍लग का काम ईंधन को सही से जलाने के लिए स्‍पार्क देना होता है। लापरवाही के कारण कई बार यह खराब हो जाते हैं या इनमें कचरा जम जाता है। जिस कारण सही तरह से स्‍पार्क नहीं मिलता। इससे ईंधन की खपत बढ़ जाती है और माइलेज में कमी आ जाती है।