Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Compact Sedan Cars: बेहतरीन फीचर्स के साथ आती हैं चार कारें, Maruti, Tata Hyundai, Honda करती हैं ऑफर

    Updated: Sun, 03 Nov 2024 11:59 AM (IST)

    देश में कई तरह के सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। जिनमें एसयूवी से लेकर हैचबैक और सेडान कार शामिल हैं। Compact Sedan Cars सेगमेंट में भी प्रम ...और पढ़ें

    Compact Sedan Car के तौर पर किस कंपनी की ओर से किस गाड़ी को लाया जाता है। आइए जानते हैं।
    Compact Sedan Car के तौर पर किस कंपनी की ओर से किस गाड़ी को लाया जाता है। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. Maruti से लेकर Hyundai तक करती हैं ऑफर
    2. कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कारों की बाजार में रहती है मांग

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। लंबे सफर के दौरान ज्‍यादा आराम के लिए कंपनियों की ओर से Compact Sedan Cars को ऑफर किया जाता है। बजट से लेकर लग्‍जरी सेगमेंट में सेडान कारें उपलब्‍ध हैं। लेकिन हम इस खबर में आपको ऐसी चार कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कारों (Compact sedan cars in India) की जानकारी दे रहे हैं, जिनको 10 लाख रुपये से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    Maruti Dzire

    मारुति सुजुकी की ओर से डिजायर को कॉम्‍पैक्‍ट सेडान के तौर पर ऑफर किया जाता है। कंपनी की यह कार 6.56 लाख रुपये की कीमत से लेकर 9.34 लाख रुपये तक खरीदी जा सकती है। देश में इस सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा डिजायर की बिक्री होती है। इस सेडान कार में एलईडी प्रोजेक्‍टर, डीआरएल, अलॉय व्‍हील्‍स, ड्यूल टोन इंटीरियर, कलर्ड एमआईडी, एबीएस और ईबीडी, ईएसपी, हिल होल्‍ड असिस्‍ट, ड्यूल एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एंटी थेफ्ट सिक्‍योरिटी सिस्‍टम, स्‍पीड अलर्ट, स्‍मार्ट प्‍ले स्‍टूडियो सिस्‍टम, स्‍टेयरिंग माउंटिड ऑडियो और कॉलिंग कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, ऑटो क्‍लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जाते हैं। कंपनी इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ही सीएनजी का विकल्‍प भी देती है।

    यह भी पढ़ें- कार के साथ चाबी का भी कराएं इंश्योरेंस, गाड़ी चोरी होने पर नहीं उठाना पड़ेगा नुकसान

    Tata Tigor

    टाटा की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट सेडान के तौर पर टिगोर को ऑफर किया जाता है। इस कार की कीमत की शुरूआत 5.99 लाख रुपये से हो जाती है और इसके टॉप वेरिएंट को 9.40 लाख रुपये तक की कीमत पर कई विकल्‍पों के साथ खरीदा जा सकता है। टाटा इसमें शॉर्क फिन एंटीना, प्रोजेक्‍टर हैडलैंप, एलईडी डीआरएल, लैदरेट सीट, फुली ऑटो टेंपरेचर कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्‍टेबल ओआरवीएम, कूल्‍ड ग्‍लोव बॉक्‍स, रेन सेंसिंग वाइपर, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, एबीएस, ईबीडी, कॉर्नर स्‍टेबिलिटी कंट्रोल, ड्राइवर और को-ड्राइवर एयरबैग, इमोबिलाइजर, स्‍पीड अलर्ट, पंचर रिपेयर किट, रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा, टीपीएमएस, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, टचस्‍क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, ड्यूल टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल और सीएनजी इंजन दिया जाता है जिसके साथ मैनुअल के साथ एएमटी ट्रांसमिशन का विकल्‍प भी मिलता है।

    Hyundai Aura

    साउथ कोरियाई कार कंपनी हुंडई ऑरा की एक्‍स शोरूम कीमत की शुरूआत 6.48 लाख रुपये सेहोती है। इसके टॉप वेरिएंट को 9.05 लाख रुपये तक खरीदा जा सकता है। हुंडई ऑरा में भी 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ही सीएनजी का विकल्‍प भी मिलता है। फीचर्स के तौर पर इसमें प्रोजेक्‍टर हैडलैंप, डीआरएल, बॉडी कलर्ड बंपर, शॉर्क फिन एंटीना, आठ इंच का टचस्‍क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, वारयलैस फोन चार्जर, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, क्रूज कंट्रोल, की-लैस एंट्री, कूल्‍ड ग्‍लोव बॉक्‍स, छह एयरबैग, ईएससी, एचएसी, एबीएस और ईबीडी, टीपीएमएस, रियर कैमरा, स्‍पीड अलर्ट, ईएसएस जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।

    खबरें और भी

    Honda Amaze

    होंडा की ओर से अमेज को भी कॉम्‍पैक्‍ट सेडान के तौर पर भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। इसकी कीमत की शुरूआत 7.62 लाख रुपये से होती है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9.13 लाख रुपये तक है। होंडा की ओर से अमेज में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया जाता है। इसके अलावा इसमें भी 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। कंपनी इसे सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर करती है। इसमें एलईडी प्रोजेक्‍टर हैडलैंप के साथ एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, टू टोन अलॉय व्‍हील्‍स, पावर एडजस्‍टेबल और फोल्‍डेबल ओआरवीएम, शॉर्क फिन एंटीना, ऑटो क्‍लाइमेट कंट्रोल, मल्‍टी फंक्‍शन स्‍टेयरिंग व्‍हील, क्रूज कंट्रोल, पुश बटनस्‍टार्ट/स्‍टॉप, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, ड्यूल एयरबैग, रियर व्‍यू कैमरा, एबीएस और ईबीडी, पिंच गार्ड जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें- Car Care Tips: मिनटों में चमक जाएगी आपकी कार, बस फॉलो करें 5 स्टेप