Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cruise Control: क्रूज कंट्रोल फीचर से लैस ये कारें, अब आराम से करें लॉग रूट का सफर.. कीमत 7 लाख से शुरू

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 10:26 AM (IST)

    इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ड्राइवर बिना किसी परेशानी के एक ही स्पीड पर लंबी दूरी तय कर सकता है। इसे बार -बार स्पीड को बढ़ाने की और घटाने की ज ...और पढ़ें

    Cruise Control: क्रूज कंट्रोल फीचर से लैस ये कारें
    Cruise Control: क्रूज कंट्रोल फीचर से लैस ये कारें

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। कार में क्रूज कंट्रोल सिस्टम के चलते आप एक तय स्पीड पर अपनी कार को चला सकते हैं। आपको उदाहरण के तौर पर बताए तो अगर आप हाईवे पर कार से जा रहे हैं और स्पीड को 60 किलोमीटर प्रति घंटे पर सेट कर देंगे तो आपको एक्सेलरेटर पर पैर बनाए रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके इस्तेमाल से आप आराम से लॉग रूट के लिए जा सकते हैं।

    इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ड्राइवर बिना किसी परेशानी के एक ही स्पीड पर लंबी दूरी तय कर सकता है। इसे बार -बार स्पीड को बढ़ाने की और घटाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। अगर आप क्रूज कंट्रोल से लैस कार खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए किफायती कारों की लिस्ट लेकर आए हैं।

    Hyundai Grand i10 NIOS

    ये एक फीचर पैक कार है। इसके Sportz वेरिएंट में क्रूज कंट्रोल फीचर मिलता है। इस कार की कीमत 7.21 लाख रुपये है। इसके साथ ही इसमें आपको कई और भी फीचर्स मिलते हैं। 

    Tata Punch

    हमारी लिस्ट में टाटा पंच भी मौजूद है। जो सबसे सस्ती एसयूवी है। आपको बता दें, कि बेस मॉडल में क्रूज कंट्रोल फीचर नहीं मिलता है। इस वेरिएंट की कीमत 7.70 लाख रुपये है।

    Tata Altroz

    टाटा भारतीय बाजार में सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। आपको बता दें, ये सबसे सस्ती प्रीमियम हैचबैक कार है। इस कार में भी कंपनी क्रूज कंट्रोल फीचर देती है। जो एक्सटी वेरिएंट में मिलता है। इस कार की कीमत 8 लाख रुपये है।

    Hyundai i20

    इंडियन मार्केट में ये कार कई शानदार फीचर्स से लैस है। ये एक प्रीमियम हैचबैक कार है। इसके Sportz वेरिएंट में क्रूज कंट्रोल फीचर मिलता है। इसकी कीमत 8.07 लाख रुपये से शुरू होती है।

    यह भी पढ़ें-

    160cc में आती है ये हाई परफार्मेंस वाली मोटरसाइकिलें, 1 लाख 10 हजार से शुरू होती है कीमत

    360 Degree Camera से लैस ये कारें, ट्रैफिक और पार्किंग में काफी मददगार, कीमत 9 लाख से शुरू

    खबरें और भी