विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिगंल चार्ज में 153 से 320km दौड़ने की गारंटी...34 लीटर की स्टोरेज और गूगल नेविगेशन भी, कीमत 1.20 लाख से कम

Published: Fri, 06 Nov 2026 12:55 PM (IST)

Electric Scooters: अगर आप एक बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं जो लंबी और कंफर्टेबल राइड से सके तो यह 4 आपके काम आ सकते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में कम्यूटिंग के लिए कई विकल्प मिलते हैं जहां कंपनियां बैटरी, पावर, रेंज, परफॉर्मेंस और फीचर्स के आधार पर एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं। यहां हम आपको Bajaj Chetak, Tvs iQube, Ather Rizta और Ola S1 X के बीच तुलना करेंगे और बताएंगे कि इन चारों में कौन सा ऑप्शन आपके डेली कम्यूटिंग के लिए बेस्ट हो सकता है।

रेंज के मामले में कौन आगे?

  • Bajaj Chetak: अपडेटेड Chetak C-Series, जैसे C3501 और C3502 में 3.5kwH की बैटरी मिलती है जो फुल चार्ज में 153 किमी तक की IDC रेंज देती है। वहीं, इसकी टॉप-स्पीड 80kmph है जिसमें मेटल बॉडी के साथ अच्छी स्टोरेज भी मिलती है।
  • TVS iQube: दूसरा विकल्प है TVS का इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube जो 3.5KwH बैटरी ऑफ्शन के साथ 145 किमी रेंज और बड़े बैटरी पैक जैसे ST वेरिएंट के साथ 175 किमी तक की IDC रेंज देता है।
  • Ather Rizta: यह एक फैमिली-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसक क्लेम्ड IDC रेंज 123 से 161 किमी तक है। इसके अलावा इसमें 34 लीटर का बूट स्पेस और गूगल मैप्स नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • Ola S1 X: लंबी रेंज पसंद करने वालों और कभी-कभार लॉंग राइड पसंद करने वालों के लिए Ola के 4kWh और 5.2kWh वेरिएंट्स मौजूद हैं जो IDC के मुताबिक 242 किमी से 320 किमी तक की रेंज दे सकता है।

डिजाइन और बिल्ड का अंतर

Bajaj Chetak का फोकस क्लासिक मेटल बॉडी और प्रीमियम फील देना है तो वहीं TVS iQube एक बैलेंस्ड कम्यूटिंग ऑप्शन और रेंज देने वाला स्कूटर है। इसके अलावा Ather Rizta एक फैमिली ओरिएंटेड स्कूटर है जबकि Ola S1 X बजट के अंदर आने और लंबी रेंज वाली स्कूटर के लिए जाना जाता है।

BajaJ Chetak में ऑल-मेटल बॉडी और रेट्रो स्टाइलिंग दी गई है तो TVS iQube एक मजबूत ट्रेडिशनल स्कूटर बिल्ड के साथ आता है। Ather Rizta में न्यूट्रल बिल्ड और अपनी सेगमेंट की सबसे चौड़ी सीट्स मिलती हैं। इसके अलावा, Ola S1 X की बात करें तो इसमें मिनिमलिस्ट आधुनिक प्लास्टिक बॉडी का इस्तेमाल किया गया है।

अंडर सीट स्टोरेज

Bajaj Chetak में वेरिएंट के मुताबिक 35 लीटर का स्टोरेज मिलता है, TVS iQube में लगभग 32 लीटर, Ather Rizta में 34 लीटर की स्टोरेज के साथ ऑप्शनल तौर पर 22 लीटर का फ्रंक दिया गया है और Ola S1 X में लगभग 34 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज मिलती है।

फीचर्स के मामले में कौन कितना आगे?

Bajaj Chetak में ब्लूटूथ, ऐप कनेक्टिविटी और ऑटो-मोड स्विचिंग मिलती है। TVS iQube में ब्लूटूथ और ऐप के जरिए कॉल, SMS और सोशल नोटिफिकेशन की सुविधा है। Ather Rizta में गूगल मैप्स नेविगेशन, FallSafe और स्किड कंट्रोल दिए गए हैं। Ola S1 X में डिजिटल/टच डिस्प्ले विकल्प और मिनिमलिस्ट यूजर इंटरफेस UI मिलता है।

कितनी है कीमत?

Scooter Model Variant / Battery Capacity Ex-Showroom Price (Approx. ₹)
Bajaj Chetak Chetak C2501 (2.5 kWh) ₹91,504 – ₹99,802
Chetak C3001 (3.0 kWh) ₹99,990 – ₹1,25,021
Chetak C3501 / C3502 / C3503 (3.5 kWh) ₹1,35,137 – ₹1,57,140
TVS iQube iQube 2.2 / 2.3 kWh ₹94,434 – ₹1,14,219
iQube 3.1 / 3.5 kWh ₹1,08,993 – ₹1,35,218
iQube MillionR Special Edition ₹1,40,000
iQube ST (5.3 kWh) ₹1,78,877
Ather Rizta Rizta S (2.9 kWh / 3.7 kWh equivalents) ₹1,21,046 – ₹1,46,153
Rizta Z (2.9 kWh / 3.7 kWh equivalents) ₹1,37,637 – ₹1,60,275
Ola S1 X S1 X (2.0 kWh) ₹79,999 – ₹89,999
S1 X (3.0 kWh) ₹98,999 – ₹1,04,973
S1 X (4.0 kWh) ₹1,09,999 – ₹1,19,999
S1 X Plus (4.0 kWh / 5.2 kWh) ₹1,21,999 – ₹1,64,616

यह भी पढ़ें- TVS लाएगा नया e-Maxi स्कूटर 'M1-S', 120km की रेंज और Wi-Fi समेत कई फीचर्स से होगा लैस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।