Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    EV Tips: बारिश के दौरान किन बातों का ध्‍यान रखकर करें इलेक्ट्रिक कार को चार्ज, पढ़ें पूरी खबर

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 09:00 AM (IST)

    भारत में इलेक्ट्रिक कारों का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन ज्‍यादातर लोगों को इस बात की कम जानकारी होती है कि बारिश के समय अगर इलेक्ट्रिक कार को ...और पढ़ें

    बारिश के दौरान इलेक्ट्रिक कार को किन बातों का ध्‍यान रखते हुए चार्ज करें। आइए जानते हैं।
    बारिश के दौरान इलेक्ट्रिक कार को किन बातों का ध्‍यान रखते हुए चार्ज करें। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. इलेक्ट्रिक कार को मानसून के दौरान चार्ज करने में परेशानी नहीं होती
    2. ओवरचार्ज करने के साथ ही सूखी जगह पर चार्ज करने की कोशिश करें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। दिल्‍ली सहित पूरे भारत में मानसून चल रहा है। ऐसे में कई जगहों पर लगातार बारिश हो रही है। अगर आप भी बारिश के समय इलेक्ट्रिक कार का उपयोग करते हैं, तो सबसे ज्‍यादा समस्‍या ईवी को चार्ज करने में हो सकती है। मानसून के दौरान इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने पर किन बातों का ध्‍यान रखना चाहिए। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    न करें लापरवाही

    कंपनियां अपनी ईवी को बनाने के दौरान भले ही कई तरह के चरण में सुरक्षा का ध्‍यान रखती हैं। लेकिन बारिश के समय आप ईवी चार्ज कर रहे हैं तो लापरवाही नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से गाड़ी के साथ आपको भी नुकसान हो सकता है।

    सूखी जगह करें चार्ज

    कोशिश करनी चाहिए कि गाड़ी को ऐसी जगह पर चार्ज करें जहां पर पानी न हो। बारिश के समय कई जगहों पर पानी भर जाता है और करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कार को भी बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि गाड़ी को सुरक्षित जगह पर चार्ज करें।

    यह भी पढ़ें- Electric कार नहीं दे रही सही रेंज, बढ़ाने के लिए अपनाएं आसान तरीके

    ज्‍यादा मौसम खराब हो तो चार्ज करने से बचें

    वैसे तो कंपनियां अपनी कारों को काफी सुरक्षित बनाती हैं, लेकिन फिर भी सावधानी बरतते हुए कोशिश करें कि कार को ऐसी स्थिति में चार्ज न करें जब मौसम काफी खराब हो और आपकी कार बाहर खुले में खड़ी हो। कई बार खराब मौसम में बिजली कड़कती है ऐसे में ईवी को खुले में चार्ज करना खतरा बढ़ा सकता है।

    खबरें और भी

    ओवरचार्ज न करें

    कभी भी कार को ओवरचार्ज नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बैटरी पर तो बुरा असर होता ही है साथ ही इससे खतरा भी बढ़ता है। इसके अलावा कार को चलाने के तुरंत बाद चार्ज करने से भी बचना चाहिए क्‍योंकि तब बैटरी का तापमान ज्‍यादा होता है और ओवरचार्जिंग के कारण आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है।

    यह भी पढ़ें- बारिश में स्‍कूटर चलाते हुए रखें पांच बातों का ध्‍यान, कभी नहीं होंगे परेशान