Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Old Car Care Tips: इस तरह करें बदलाव, पुरानी कार भी बन जाएगी नई जैसी, जानें चार टिप्‍स

    Updated: Tue, 28 May 2024 09:29 AM (IST)

    अगर कार कुछ साल पुरानी हो जाए तो ज्‍यादातर लोग उसका उपयोग करने से बचते हैं। आमतौर पर ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि कुछ लोगों को पुरानी कार चलाने का मन नह ...और पढ़ें

    पुरानी कार को नहीं करता चलाने का मन, तो इन तरीकों से लाएं नयापन।
    पुरानी कार को नहीं करता चलाने का मन, तो इन तरीकों से लाएं नयापन।

    HighLights

    1. ज्‍यादातर लोग पुरानी कार का उपयोग करने से बचते हैं
    2. एक्‍सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव करके नया लुक पाया जा सकता है
    3. सीट कवर, मैट, एंबिएंट लाइट और अलॉय व्‍हील्‍स से पाएं नया लुक

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ज्‍यादातर लोगों की कार जब पांच साल या उससे ज्‍यादा पुरानी हो जाती है, तो वह अपनी कार को चलाने से बचते हैं। लेकिन अगर कुछ चीजों का ध्‍यान रखते हुए बदलाव किया जाए तो फिर पुरानी कार (Old Car Care Tips) को भी आसानी से नए जैसा फील दिया जा सकता है।

    सीट कवर बदलें

    पुरानी कार में अक्‍सर सीट कवर खराब हो जाते हैं या फिर वह काफी गंदे हो जाते हैं। ऐसे में कार में सीट कवर को बदला जाए तो इससे पुरानी कार भी नई जैसी दिखाई देने लगती है। बाजार में कई तरह की क्‍वालिटी के सीट कवर मिलते हैं, जिनको आप अपनी पसंद और बजट के मुताबिक चुन भी सकते हैं।

    मैट भी बदलें

    पुरानी कार को नया लुक देने के लिए सीट कवर बदलने के साथ ही अगर आप मैट को भी बदलते हैं, तो इससे कार को नया फील मिलता है। साथ ही पुराने हो चुके मैट भी खराब हो जाते हैं और सही तरह से धूल-मिट्टी को रोक नहीं पाते। ऐसे में नए मैट खरीदकर कार में लगाने से नया लुक तो मिलता ही है साथ ही ज्‍यादा बेहतर तरीके से कार को साफ भी रखा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Electric Cars के साथ किस तरह की लापरवाही करना पड़ता है भारी, खर्च हो जाएंगे लाखों रुपये, जानें डिटेल

    लगाएं एंबिएंट लाइट

    कार को नया लुक देने के लिए कुछ और छोटे बदलाव किए जा सकते हैं। पुरानी हो चुकी कार में एंबिएंट लाइट्स को भी लगाकर नया लुक देने में मदद की जा सकती है। कुछ साल पहले की कारों में कंपनियों की ओर से एंबिएंट लाइट का फीचर ऑफर नहीं किया जाता था। लेकिन अगर आप बाजार से अपनी कार में इस तरह की लाइट्स को लगवाते हैं, तो न सिर्फ इससे लुक बेहतर होगा बल्कि कार को लग्‍जजरी फील भी मिलेगा।

    खबरें और भी

    नए अलॉय व्‍हील्‍स भी लगवाएं

    इंटीरियर के साथ ही एक्‍सटीरियर में भी छोटे छोटे बदलाव करने से पुरानी कार को भी नया लुक दिया जा सकता है। इसके लिए पुराने हो चुके स्‍टील रिम की जगह कार में नए डिजाइन के अलॉय व्‍हील्‍स को लगवाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Car Tips: Central Lock के कारण कार में फंस जाएं, तो करें ये काम, सुरक्षित निकल आएंगे बाहर