Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी में भट्टी जैसी तपती कार भी मिनटों में होगी ठंडी, बस अपना लें ये 5 आसान से टिप्स

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 09:00 PM (IST)

    Car Cooling Tips: जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जाती है वैसे-वैसे ही हमारी कार के टायर, इंजन और इंटीरियर के लिए खतरा बढ़ता जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम सिर्फ हमारे लिए नहीं बल्कि हमारी कारों के लिए भी काफी चुनौती भरा समय होता है। गर्मियों के मौसम में देश के कई हिस्सों में तो तापमान 50 तक पहुंच जाता है। जब पारा इतना ज्यादा हो तो धूप में खड़ी कार एक भट्टी जैसी बन जाती है। यहां बताए गए 5 तरीकों को अपना कर आप अपनी कार को ठंडा रख सकते है।

    AC चलाने का सही तरीका

    तपती धूप में खड़ी कार के अंदर बैठते ही तुरंत AC चलाने की गलती न करें। सबसे पहले कार के दरवाजा या खिडकियां खोल दें जिससे अंदर की गर्मी बाहर निकल सके। लगभग 1 मिनट के बाद जब कबिन का तापमान नॉर्मल हो जाए कब खिड़कियों को बंद करके AC शुरू कर दें। पहले इसे लो या मीडियम पर चलाएं और फिर धीरे-धीरे कूलिंग बढ़ाएं।

    बोनट की देखभाल

    भीषण गर्मी में कार के इंजन को ठंडा रखना बहुत बड़ी चुनौती होती है। सबसे पहले कूलेंट के लेवल पर नजर रखें और इसे समय-समय पर टॉप-अप करते रहें जिससे इंजन ओवरहीट न हो। इंजन ऑयल की स्थिति भी जांच लें और अगर सर्विसिंग का समय नजदीर है तो इसे नजरअंदाज न करें क्योंकि फ्रेश ऑयल गर्मी को कम करता है।

    कार का इंटीरियर

    सीधी धूप से न केवल कार का पेंट बल्कि डैशबोर्ट और प्लास्टिर पार्ट्स पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके लिए विंडशील्ड का इस्तेमाल करें, यह केबिन का तापमान कम रखने में मदद करता है। डैशबोर्ड की सेफ्टी के लिए सनशेड लगाने से डैशबोर्ड और प्लास्टिक के हिस्से वक्त से पहले पुराने नहीं दिखते।

    खबरें और भी

    अगर आपकी कार में लेदर सीट्स हैं तो वे धूप में जल्दी तप जाती हैं। ऐसे में फैब्रिक सीट कवर्स लगाना एक समझदारी भरा फैसला है।

    सही पार्किंग सबसे बड़ी सुरक्षा

    हमेशा ही कोशिश करें कि आप अपनी गाड़ी किसी छायादार जगह पर खड़ी करें। अगर आप किसी पेड़ की छांव मिल जाए तो वह सीधी धूप में गाड़ी खड़ी करने से कहीं बेहतर है। अगर कहीं छाया न मिले तो कार कवर को इस्तेाल करें। यह न केवल कार का पेंट को फीका होने से बचाता है बल्कि केबिन को भी ठंडा रखने में मदद रखता है।

    टायरों की देखभाल

    सड़क की गर्मी से टायरों के अंदर की हवा फैलने लगती है जिससे प्रेशर बढ़ सकता है। इसलिए हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर चेक कराएं। हवा के दबाव को हमेशा कंपनी के बताए गए सही लेवल पर रखें। अगर टायर पुराने हैं या घिस चुके हैं तो तेज गर्मी में उनके फटने का खतरा काफी बढ़ जाता है, इसलिए इसे चेक करते रहें।

    इसका सबसे बड़ा फायदा है कि सही मेंटेनेंस से न सिर्फ यात्रियों को सुरक्षा मिलती है बल्कि कार का माइलेज भी अच्छा रहता है।

    यह भी पढ़ें- इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को EV खरीदने पर 20% की छूट, 4 लाख रुपए तक की बचत का मौका