Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti, TATA या MG? कौन हैं देश की 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, कीमत सिर्फ 4.99 लाख से शुरू

    Updated: Wed, 13 May 2026 05:30 PM (IST)

    Indias Affordable EVs: भारत में इलेक्ट्रिक कारें अब और भी सस्ती हो गई हैं। MG और TATA जैसी कंपनियों ने कम कीमत और दमदार रेंज वाली कारें उतारकर आम आदमी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से बढ़ा है। शुरुआत में इलेक्ट्रिक गाड़ियां पेट्रोल-डीजल वाली कारों से महंगी थीं जिसकी मुख्य वजह इनकी बैटरी की ऊंची कीमत थी। लेकिन 2023 में MG Comet EV के आने के बाद बाजार की तस्वीर पूरी तरह बदल गई। MG ने Comet को 7.98 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर उतारा था। इसके एक साल बाद कंपनी ने Baas मॉडल पेश किया जिससे इसकी कीमत और कम हो गई।

    Maruti Suzuki E Vitara

    यह इस लिस्ट में शामिल होने वाली सबसे नई कार है। इसके BaaS मॉडल की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी की यह पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक SUV है। यह कार दो बैटरी पैक के साथ आती है। पहला है 42kWh जो फुल चार्जिंग में 440 किमी तक चलने का दावा करती है। दूसरी ही 61kWh, जो एक बार चार्ज करने पर 543 किमी तक चलने का दावा करती है।

    MG Windsor EV

    यह भारत की चौथी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। यह कार भी BaaS मॉडल में उपलब्ध है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए है। यह गाड़ी दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है। पहली है 38kWh बैटरी और फुल चार्जिंग में 332 किमी की रेंज का दावा करती है। दूसरी है 52.9kWh जो एक बार चार्ज करने पर 449 किमी तक चलने का दावा करती है।

    TATA Tiago EV

    टाटा टियागो ईवी भारत की तीसरी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। इसकी शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। यह कार भी दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ आती है। पहली है 19.2kWh बैटरी एक बार फुल चार्ज करन पर 250 किमी तक चलने का दावा करती है। दूसरी है 24kWh की बैटरी जो सिंगल चार्ज में 315 किमी तक चलने का दावा करती है।

    खबरें और भी

    TATA Punch EV

    लॉन्च के बाद TATA Punch EV 2026 भारत की दूसरी सबसे इलेक्ट्रिक कार बन गई है। BaaS मॉडल के साथ इसकी कीमत 6.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसमें 30kWh की मीडियम रेंज बैटरी और 40kWh की लॉंग रेंज बैटरी पैक मिलता है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह कर 468 किमी (ARAI) तक चलने का दावा करती है।

    MG Comet EV

    2023 में अपनी शुरुआत के बाद से MG Comet EV भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है। इसके BaaS मॉडल की शुरुआती कीमत सिर्फ 4.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। MG Comet में 17.3kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर 250 किमी तक का सफर कर सकती है।

    यह भी पढ़ें- TATA Nexon, Mahindra या Kia; कौन है पैनोरमिक सनरूफ वाली सबसे सस्ती कार, कीमत 9 लाख से शुरू