यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hero Glamour 2024 Vs Honda Shine: 125 सीसी की किस बाइक को लाएं घर, खरीदने से पहले जान लीजिए
125 सीसी सेगमेंट में कई बाइक्स को ऑफर किया जाता है। लेकिन Hero MotoCorp की ओर से हाल में ही Hero glamour 2024 को लॉन्च किया गया है। बाजार में इसका स ...और पढ़ें

HighLights
- दोनों बाइक्स की कीमत में तीन हजार रुपये से ज्यादा का है अंतर
- Hero Glamour में मिलते हैं एलईडी लाइट, हजार्ड लैंप जैसे फीचर
- Honda Shine 125 में मिलता है हैलोजन बल्ब और ट्यूबलैस टायर
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में 125 सीसी सेगमेंट की कई बाइक्स को ऑफर किया जाता है। इनमें Hero Glamour 125 और Honda Shine 125 जैसी बाइक्स शामिल हैं। हम इस खबर में आपको इन दोनों बाइक्स में किस तरह के फीचर्स को दिया जाता है। कितना दमदार इंजन मिलता है और इनको किस कीमत पर खरीदा जा सकता है, इसकी जानकारी दे रहे हैं।
कितना दमदार इंजन
भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता Hero Motocorp की Glamour 2024 वर्जन को हाल में ही लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इस बाइक में 124.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 10.72 बीएचपी की पावर और 10.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं Honda Shine 125 बाइक में कंपनी की ओर से 123.94 सीसी का इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 10.59 बीएचपी की पावर और 11 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में 10.5 लीटर का पेट्रोल टैंक मिलता है।
यह भी पढ़ें- ओपन या फुल फेस हेलमेट, कौन होता है सबसे सुरक्षित
कैसे हैं फीचर्स
हीरो ग्लैमर 125 के 2024 वर्जन में कंपनी की ओर से फ्रंट में टेलीस्कोपिक और रियर में ड्यूल शॉक सस्पेंशन दिए जाते हैं। इसके टॉप वेरिएंट में फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एलईडी हैडलैंप, हजार्ड लैंप, स्टॉप स्टार्ट स्विच, ब्लैक मैटेलिक सिल्वर के तौर पर नया रंग मिलता है। वहीं होंडा शाइन 125 में कंपनी की ओर से ईएसपी तकनीक, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, डीसी हेडलैंप, ईएसएस, सीबीएस, एनालॉग स्पीडोमीटर, साइलेंट स्टार्ट के साथ एसीजी, डिस्क ब्रेक और ड्रम ब्रेक जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
कितनी है कीमत
Hero Glamour 125 के 2024 वर्जन को कंपनी की ओर से 83598 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके बाद ऑफर किए जाने टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 87598 रुपये है। वहीं Honda Shine 125 को कंपनी की ओर से 80250 रुपये की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इस बाइक के टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 84250 रुपये है।