यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
10 हजार रुपये की Down payment के बाद शोरूम से घर ले आएं Hero Splendor Plus, देनी होगी सिर्फ इतनी EMI
Hero Splendor Plus बाइक को दो पहिया वाहन निर्माता Hero की ओर से एंट्री लेवल बाइक सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस बाइक के Base Var ...और पढ़ें

HighLights
- Hero Splendor Plus को 75441 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर किया जाता है ऑफर
- 10 हजार रुपये की Down Payment के बाद हर महीने देनी होगी 2573 रुपये की EMI
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में Hero Splendor Plus बाइक की सबसे ज्यादा बिक्री होती है। अगर आप भी इस बाइक के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और 10 हजार रुपये की Down Payment करने के बाद इसे घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

कितनी है कीमत
Hero की ओर से Splendor Plus बाइक को 75441 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। इस बाइक को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 6404 रुपये आरटीओ और करीब 5128 रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। इसके साथ ही स्मार्ट कार्ड, रोड साइड असिसटेंस, इनसिडेंटल चार्ज के साथ ही अन्य चार्ज मिलाकर Hero Splendor Plus on road price करीब 89169 रुपये हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- 10,000 डाउनपेमेंट कर Bajaj Freedom 125 CNG लाएं घर, जानें हर महीने कितनी देनी होगी EMI
10 हजार की Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर इस बाइक के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में 10 हजार रुपये की Down Payment करने के बाद आपको करीब 79169 रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 10.5 फीसदी ब्याज के साथ तीन साल के लिए 79169 रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 2573 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले तीन साल के लिए देनी होगी।
कितना महंगी पड़ेगी बाइक
अगर आप 10.5 फीसदी की ब्याज दर के साथ तीन साल के लिए 79169 लाख रुपये का बैंक से Two Wheeler Loan लेते हैं, तो आपको तीन साल तक 2573 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में तीन साल में आप Hero Splendor Plus के बेस वेरिएंट के लिए करीब 13466 रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी बाइक की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 102635 रुपये हो जाएगी।