Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान या अमेरिका नहीं, इस देश में मिलता है सबसे महंगा पेट्रोल, कीमत पूरे 384 रुपए

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 08:30 PM (IST)

    Highest Petrol Price: दुनिया भर में पेट्रोल की कीमतें टैक्स और बाकी वजहों से बदलती रहती हैं। जहां भारत में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के आसपास है तो वही ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला फ्यूल है। दुनिया भर की तमाम गाड़ियां और ट्रांसपोर्ट इसी के सहार चलते हैं। इसकी कई वजहें हैं जैसे टैक्स, रिफाइनरी और तेल क कुओं तक पहुंच, पैसों का एक्सचेंज रेट और सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी है। भारत में इस समय पेट्रोल की कीमत 100 रुपए से ज्यादा है और अपनी जरूरत का 90% दूसरे देशों से खरीदता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे महंगा पेट्र्रोल कहां मिलता है?

    कहां है सबसे महंगा पेट्रोल?

    बहुत से लोगों को लगता होगा कि सबसे महंगा पेट्रोल अमेरिका, पाकिस्तान या भारत में मिलता होगा लेकिन ऐसा नहीं है। बता दें कि, दुनिया का सबसे महंगा पेट्रोल हांगकांग में बिकता है। हांगकांग में इस समय पेट्रोल की कीमत 31.94 हांगकांग डॉलर है जो भारतीय रुपए में 384.57 रुपए प्रति लीटर है।

    हांगकांग में क्यों है महंगा?

    जैसा कि पहले ही बताया गया है कि हर देश में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। इसके पीछे सब्सिडी, टैक्स, पैसों का एक्सचेंज रेट और रिफाइनरी व तेल के कुओं तक पहुंच जैसी वजहें शामिल होती हैं। हांगकांग पेट्रोल के लिए पूरी तरह से ही दूसरे देशों पर निर्भर है और रिपोर्टों के मुताबिक यह अपनी जरूरत का 75 प्रतिशत से ज्यादा फ्यूल इंपोर्ट करता है।

    पेट्रोल महंगा होने की वजह

    इसके अलावा, वहां की सरकार बाहर से आने वाले फ्यूल पर भारी टैक्स लगाती है और वहां पेट्रोल पंप खोलने के लिए जमीन की कीमत भी बहुत ज्यादा है। ये सभी वजहें मिलकर हांगकांग में पेट्रोल को दुनिया भर में सबसे महंगा बना देते हैं। सरकार इतने भारी टैक्स इसलिए लगाती है जिससे आम लोग निजी गाड़ियों के बजाय सरकारी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित हो।

    खबरें और भी

    भारत vs हांगकांग

    जैसा कि पहले बताया गया है कि भारत अपनी जरूरत का 90% से ज्यादा फ्यूल दूसरे देशों से खरीदता है। भारत में अलग-अलग राज्यों के हिसाब से पेट्रोल की कीमतें बदलती रहती हैं क्योंकि राज्य सरकारें अलग-अलग दर से वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) लगाती हैं। भारत में पेट्रोल की कीमत 102 रुपए प्रति लीटर से लेकर 114 रुपए प्रति लीटर के बीच है।

    हांगकांग में पेट्रोल की कीमत 384.57 रुपए प्रति लीटर है। यह कीमत भारत में मिलने वाले पेट्रोल के दामों से लगभग 256% ज्यादा है।

    यह भी पढ़ें- Pulsar, Suzuki या Extreme: जानें आपके लिए कौन सी 250cc बाइक है बेस्ट, देखें कीमत का अंतर