Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुनसान सड़क पर बाइक का तेल खत्म हो जाए तो फौरन करें ये काम, पहुंच जाएंगे पेट्रोल पंप!

    By Atul YadavEdited By:
    Updated: Tue, 20 Dec 2022 12:55 PM (IST)

    अगर उस समय बाइक स्टॉर्ट हो गया तो आप टॉप गियर का इस्तेमाल करके नॉन स्टॉप अपनी गाड़ी को कुछ किलोमीटर तक ले जा सकते हैं। इससे आपको सुनसान जगह से पास के ...और पढ़ें

    पेट्रोल खत्म हो जाने के बाद भी 2-3 किलोमीटर तक जा पाएंगे
    पेट्रोल खत्म हो जाने के बाद भी 2-3 किलोमीटर तक जा पाएंगे

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म होना आम बात है, लेकिन अगर यही किसी सुनसान जगह पर हो जाता है तो एक बड़ी परेशानी का कारण बन जाता है। ऐसे में उस समय घबराने के बजाए नीचे दिए गए टिप्स को फॉलो करें ताकि, आप उस सुनसान जगह पर भटकने के बजाय कुछ किलोमीटर तक आगे जा सकें।

    पेट्रोल खत्म होने पर क्या करें?

    अगर आपके मोटरसाइकिल का पेट्रोल अचानक खत्म हो जाता है और पेट्रोल पंप महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर है तो आपको एक बार चोक का सहारा लेकर बाइक स्टॉर्ट करनी चाहिए। अगर उस समय बाइक स्टॉर्ट हो गया तो आप टॉप गियर का इस्तेमाल करके नॉन स्टॉप अपनी गाड़ी को कुछ किलोमीटर तक ले जा सकते हैं। इससे आपको सुनसान जगह से पास के पेट्रोल पंप या फिर आबादी वाले जगह तक पहुंचने में मदद मिलेगी, जहां कोई न कोई सहयोग कर सकता है।

    इसके अलावा, आप अपने मोटरसाइकिल को नीचे की साइड पूरी तरह से झुका सकते हैं। कई बार यह ट्रिक काम में आती है। इससे पेट्रोल एक जगह इकट्ठा होकर गाड़ी को स्टॉर्ट होने में मदद करता है।

    काम आएगा ये नायाब तरीका

    अगर आपके गाड़ी का पेट्रोल बीच रास्ते में अचानक खत्म हो जाता है तो आपको मोटरसाइकिल से उतरने की जरूरत नहीं है। आपको गाड़ी की चाभी से पेट्रोल टंकी के ढक्कन को खोलना है फिर चाभी को वापस उसे पॉजिशन पर लगा देना है। इसके बाद खुली हुई पेट्रोल टंकी में आपको एक प्रेशर बनाकर तेजी से फूंकना है। 2-3 बार ऐसा करके आपको फौरन टंकी का ढक्कन बंद करके सेल्फ से बाइक को स्टॉर्ट करना है। इससे मोटरसाइकिल स्टॉर्ट हो जाती है। हालांकि, ये ट्रिक अधिकतर 100 सीसी और 125 सीसी वाली बाइक्स में अधिक काम करता है।

    यह भी पढ़ें

    बस इस स्पीड में हमेशा चलाएं बाइक, माइलेज मिलेगी इतनी कि दिल हो जाएगा खुश

    KTM 1290 Super Adventure S Bike से उठ गया पर्दा, जानें किन फीचर्स लैस है ये स्पोर्टी बाइक

    खबरें और भी