Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Modern Cars में मिलने वाला इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम कैसे करता है काम? भारत में ESP से लैस हैं कारें

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 10:00 PM (GMT+05:30)

    अपने इस लेख में हम ऐसे ही महत्वपूर्ण फीचर इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) के बारे में बात करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) एक ...और पढ़ें

    आइए जान लेते हैं कि कार में ESP कैसे काम करता है।
    आइए जान लेते हैं कि कार में ESP कैसे काम करता है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। समय के साथ लगातार कारें भी मॉडर्न हो रही हैं और इनमें नए फीचर्स जुड़ते जा रहे हैं। इन फीचर्स की बदौलत कार ड्राइव करते समय बेहतरीन सुविधा और सुरक्षा मिलती है। अपने इस लेख में हम ऐसे ही महत्वपूर्ण फीचर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) के बारे में बात करेंगे। हम जानें कि ये सेफ्टी फीचर किस तरह से काम करता है और भारत में इस फीचर से लैस कौन सी पॉपुलर गाड़ियां बिकती हैं।

    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) क्या है?

    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) एक कम्प्यूटरीकृत सुरक्षा तकनीक है, जो मौजूदा समय की मॉडर्न कारों में सेफ्टी फीचर के तौर पर दी जाती है। इसे ट्रैक्शन के नुकसान का पता लगाकर और उसे कम करके वाहन की स्थिरता में सुधार करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी मदद से टायरों को अनियंत्रित रूप से फिसलने से रोका जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Royal Enfield Himalayan 450 vs Yezdi Adventure: कीमत, इंजन और स्पेसिफिकशन के बारे में कौन बेहतर, खरीदने से पहले जानें

    कैसे काम करता है ESP?

    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) लगभग सभी महत्वपूर्ण ड्राइविंग स्थितियों में ड्राइवर को सपोर्ट करता है। इसमें एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम(TCS) का तालमेल होता है। ये सिस्टम वाहन के फिसलने की गतिविधियों का पता लगाता है और सक्रिय रूप से ऐसी घटनाओं से वाहन को बचाने का कार्य करता है।

    ESP से लैस पॉपुलर कारें

    भारतीय कार बाजार में कई पॉपुलर कार निर्माता कंपनियां अपने अफोर्डेबल कार मॉडलों को इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) के साथ पेश करती हैं। इनमें Renault Kwid, Nissan Magnite, Tata Tiago और Maruti Swift जैसी अफोर्डेबल कारों के नाम शामिल हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बड़े खर्च से बचने के लिए Key Replacement Cover है जरूरी, फ्री में बदलेगी खराब और खोई हुई चाबी

    यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक कार का सर्दियों में ऐसे रखें ख्याल, परफॉर्मेंस से लेकर बैटरी बैकअप के लिए नहीं होंगे परेशान