Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फेस्टिव सीजन पर गाड़ी लेने की है प्लानिंग? कम से कम कितनी सैलरी पर मिलेगा कार लोन

    Updated: Sat, 21 Sep 2024 08:30 AM (IST)

    Buying Car on Low Income जिन लोगों का वेतन कम है उन लोगों को कार खरीदना थोड़ा मुश्किल लगता है। हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि अगर आपकी सैलरी कम भी हैं ...और पढ़ें

    कम सैलेरी में कैसे ले सकते हैं कार लोन?
    कम सैलेरी में कैसे ले सकते हैं कार लोन?

    HighLights

    1. कार लोन के लिए उम्र 18 से 65 वर्ष होनी चाहिए।
    2. इसके लिए दो साल का इनकम टैक्स रिटर्न होना चाहिए।
    3. मारुति सुजुकी ऑल्टो, मारुति एस-प्रेसो, जैसी गाड़िया चुन सकते हैं।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वर्तमान के समय में कार लोगों के लिए विलासिता नहीं, बल्कि जरूरत की चीज बन गई है। इसके साथ ही यह लोगों के लिए एक स्टेटस सिंबल भी बनती जा रही है। वहीं, तकरीबन हर किसी का सपना होता है कि उनकी अपनी एक कार हो, वो चाहे ज्यादा सैलरी वाले हो या फिर कम वाले। जिनकी सैलरी ज्यादा होती है, वह तो आसानी से कार खरीद लेते हैं, लेकिन कम सैलरी वालों के लिए यह चिंता का विषय रहता है कि जितनी उनकी सैलरी है उनको बैंक कार के लिए लोन देगा या फिर नहीं। हम यहां पर आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं।

    कार लोन के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी?

    कार लोन के लिए जरूरी नहीं कि आपकी सैलरी लाखों में हो। अगर आपकी सैलरी 18,000 रुपये है तो भी आप कार लोन ले सकते हैं। कार लोन के लिए न्यूनतम ब्याज दर 9% होता है, इसमें बैंक के अनुसार अंतर देखने के लिए मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें- आसानी से मिल जाएगा कार लोन, बस याद रखें 5 टिप्स

    क्या है कार लोन लेने की एलिजिबिलिटी?

    कार लोन लेने के लिए आपकी उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कार लोन की राशि गाड़ी की कीमत और आपकी सैलरी के ऊपर डिपेंड करता है। लोन लेने के लिए आपके पास कम से कम 2 साल का इनकम टैक्स रिटर्न होना चाहिए। इसके साथ ही आपके ऊपर किसी भी तरह का क्रिमिनल केस भी नहीं होना चाहिए।

    कम सैलरी में कितनी कीमत वाली कारें बेस्ट?

    अगर आपकी सैलरी काफी कम है, मान लेते हैं 30 हजार रुपये प्रति महीने है। इतना वेतन वाले लोगों को ऐसी कारों का चुनाव करना चाहिए, जिसे लेने पर उसके लोन का टर्म कम हो और मासिक किस्त यानी EMI भी ज्यादा नहीं देना पड़े। आपको 4 लाख रुपये से लेकर 5.5 लाख रुपये तक की कारों का चुनाव करें। इस कीमत में आने वाली कारों के लिए आपको ज्यादा EMI और डाउन पेमेंट नहीं देना पड़ेगा। इतनी कीमत में मारुति सुजुकी ऑल्टो, मारुति एस-प्रेसो, मारुति सेलेरियो जैसी कारें आती हैं।

    खबरें और भी

    कितनी आएगी EMI?

    मान लेते हैं आपकी सैलरी 30 हजार रुपये है आपने मारुति Alto K10 STD खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3,99,000 रुपये है और ऑन-रोड कीमत 4,55,254 रुपये है। इस कार को खरीदने के लिए 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं तो आपको 3,55,254 रुपये का लोन लेना पड़ेगा। यह लोन आपको 9% पर मिलता है वो भी 7 साल के लिए, तो आपकी मासिक किस्त यानी EMI 5,716 रुपये प्रति महीने आएगी।

    यह भी पढ़ें- कार इंश्योरेंस में हाइपोथिकेशन क्या है, इसे हटाने का क्या है पूरा प्रोसेस