Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Electric Vehicle को चार्ज करने की नहीं होगी कोई टेंशन, इन आसान तरीकों से घर पर इंस्टॉल करें चार्जर

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Thu, 18 May 2023 07:57 PM (IST)

    आपको इलेक्ट्रिक चार्जर लगवाने के लिए सबसे पहले एक सर्टिफाइड इलेक्ट्रीशियन हायर करने की जरूरत पड़ेगी। साथ ही इस चीज की जांच और पुष्टि करें कि क्या आपके ...और पढ़ें

    how to install an electric charger at home
    how to install an electric charger at home

    नई दिल्ली ऑटो डेस्क। अगर आप एक इलेक्ट्रिक कार, बाइक या स्कूटर के मालिक हैं तो अपने वाहन की चार्जिंग सुविधा को अच्छा रखने के लिए आपको घर पर ईवी चार्जर लगवाना अच्छा विचार हो सकता है। अमूमन लोग कार, बाइक या स्कूटर के साथ आने वाले चार्जर का उपयोग करते हैं, या फिर अपने वाहन को चार्जिंग स्टेशन पर ले जाते हैं।

    अगर आप अपने इलेक्ट्रिक वाहन को सुविधाजनक रूप से जल्दी चार्ज करना चाहते हैं तो आप गैरेज या अपनी पार्किंग में लेवल 2 चार्जर लगा सकते हैं। हम अपने इस लेख में आपको यही बताने जा रहे हैं कि कैसे इलेक्ट्रिक चार्जर को घर पर इंस्टॉल किया जा सकता है। आइए इसे, क्रमवार जान लेते हैं।

    सर्टिफाइड इलेक्ट्रिशियन को हायर करें

    आपको इलेक्ट्रिक चार्जर लगवाने के लिए सबसे पहले एक सर्टिफाइड इलेक्ट्रीशियन हायर करने की जरूरत पड़ेगी। काम ठीक से और सुरक्षित रूप से करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन के बुनियादी ढांचे के बारे में ज्ञान रखने वाले एक सर्टिफाइड इलेक्ट्रिशियन को काम पर रखना उचित है। यह आपके घर और इलेक्ट्रिक वाहन के लिए भी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

    EV चार्जर लगाने के लिए परमिट लें

    अपने घर, पार्किंग या फिर गैरेज में EV चार्जर लगवाने के लिए आपके सबसे अनुमति लेनी पड़ेगी। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने घर की पात्रता की जांच करवानी होगी। यह जरूर जांचा जाना चाहिए कि घर का इलेक्ट्रिक सिस्टम ईवी चार्जर लगाने के योग्य है या फिर नहीं। यदि इसे अपग्रेड करने की आवश्यकता है तो आपको अतिरिक्त बिजली खपत के लिए स्थानीय बिजली विभाग से परमिट प्राप्त करना होगा। आपने जिस इलेक्ट्रीशियन को हायर किया है वो इस प्रक्रिया में आपकी मदद कर सकता है।

    खबरें और भी

    इलेक्ट्रिकल पैनल में स्पेस देखें

    इस चीज की जांच और पुष्टि करें कि क्या आपके घर के इलेक्ट्रिकल पैनल में घरेलू ईवी चार्जर के लिए सर्किट ब्रेकर को फिट करने के लिए पर्याप्त जगह है या फिर नहीं। आपने जिस इलेक्ट्रिशियन को हायर किया है वो इस चीज को सुनिश्चित करेगा और आपको बताएगा।

    Level 2 charger खरीदें

    इन कामों के बाद Level 2 charger को सही से चुनना और खरीदना महत्वपूर्ण है। हमेशा सुनिश्चित करें कि आप इसे किसी अच्छे ब्रांड से ही खरीद रहे हैं। मार्केट में कई ईवी कंपनियां घरेलू ईवी चार्जर पेश कर रही हैं जिन्हें आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है। ऐसे मामलों में, ओईएम आपको जानकारी देने में मदद कर सकता है।

    चार्जर इंस्टॉल करें

    पूरी प्रक्रिया विधिवत हो जाने के बाद Level 2 charger को इंस्टॉल करना सुनिश्चित करें। इसके स्थापित होने के बाद ये भी चेक करें कि चीजें ठीक से चल रही हैं या फिर नहीं। इसके लिए आप अपने इलेक्ट्रिशियन से मदद ले सकते हैं।