Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कैसे करें कार की लेदर सीट को मेंटेन, जानिए क्या बरतनी चाहिए सावधानियां

    Updated: Sat, 30 Nov 2024 10:00 AM (GMT+05:30)

    Winter Car Leather Seat Tips हाल की आने वाली तकरीबन सभी कारों में लेदर सीट देखने के लिए मिल रहे हैं। इन लेदर सीटों का ध्यान बाकी सीटों की तुलना ज्यादा ...और पढ़ें

    कार की लेदर सीट मेंटेन करने के तरीके।
    कार की लेदर सीट मेंटेन करने के तरीके।

    HighLights

    1. कार के लेदर सीट की नियमित सफाई करें।
    2. मेंटेन रखने के लिए लेदर कंडीशनर यूज करें।
    3. लेदर सीट क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। कार को मेंटेन रखना बहुत जरूरी होता है। कार को मेंटेन रखने से उसकी परफॉर्मेंस अच्छी बनी रहती है। इसके साथ ही उसके सभी पार्ट सही से काम करते हैं। बहुत से लोग सिर्फ कार की परफॉर्मेंस अच्छी बनाए रखने के लिए करते हैं तो कुछ लोग उसे बाहर से अच्छा दिखाने के लिए मेंटेन करके रखते हैं। इस चक्कर में वह कार में लगी हुई लेदर सीटों पर ध्यान नहीं देते हैं। जिसकी वजह वह जल्दी खराब हो जाते हैं और उन्हें बदलावा पड़ता है। जिसकी वजह से आपकी जेब का खर्च बढ़ जाता है। इस चीज को देखते हुए हम यहां पर आपको लेदर सीट मेंटेन रखने के फायदे के बारे में बता रहे हैं।

    ऐसे रखें लेटर सीट मेंटेन

    1. नियमित करें सफाई

    लेदर की सीटों को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए उनकी नियमित सफाई करना जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो वह जल्द ही खराब हो सकती हैं। नियमित देखभाल नहीं करने पर लेदर सीटों पर क्रैक भी पड़ सकते हैं।

    2. लेदर सीट क्लीनर का इस्तेमाल

    कार की लेदर सीटों को मेंटेन रखने के लिए आप लेदर सीट क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से आप की सीटों को नया जैसा बना सकते हैं। वहीं, यह कार की लेदर सीटों को बहुत ही अच्छे तरीके से क्लीन कर देता है।

    3. सीट के आसपास वैक्यूम करें

    कार की लेदर सीटों को साफ करने के लिए उसके आसपास की जगहों को सही से वैक्यूम करें। वैक्यूम करने से धूल और गंदगी को हटाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही अगर सीटों में दरार आ गई है तो वहां पर पड़े हुए धूल निकल जाते हैं। जिसकी वजह से सीट और अच्छे से साफ हो जाती है।

    खबरें और भी

    4. माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल

    कार की लेदर सीटों को क्लीन करने के लिए आप माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से आप कार की सीटों को तब तक साफ करें जब तक सही से वह क्लीन न हो जाएं। इससे सीट को साफ करने के बाद लेदर कंडीशनर का इस्तेमाल करें और उसे सूखने के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से सीट की दरारें आपस में जुड़ सी जाती है और वह नए जैसे लगने लगते हैं।

    सावधानियां

    1. अगर आपकी कार में लेदर सीटें लगी हुई है तो उसे सूरज की रोशनी में पार्क करने से बचें। दरअसल सूरज की रोशनी से कार की लेदर सीट पर बुरा असर पड़ता है।
    2. कार की लेदर की सीटों को मेंटेन रखने के लिए आप सीट का कवर ले सकते हैं। इससे वह सुरक्षित रहने के साथ ही उसपर जल्दी क्रैक भी नहीं आने देती है और गंदगी से भी बचाती है।

    यह भी पढ़ें- क्या आपके कार में भी है LED हेडलैम्प? सर्दियों में ड्राइविंग के दौरान हो सकती है 5 दिक्कतें