यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Car Care Tips: कार पर लगे पुराने स्टीकर को है हटाना, तो इन तरीकों का करें इस्तेमाल, नहीं होगा नुकसान
अक्सर लोग अपनी कार को अन्य कारों से अलग दिखाने के लिए स्टीकर्स का उपयोग करते हैं। इन स्टीकर्स को गाड़ी के बंपर विंडशील्ड बोनट या टेलगेट पर लगाया ...और पढ़ें

HighLights
- कार पर लगे नए स्टीकर काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन पुराने होने के बाद काफी खराब लगते हैं
- बिना सर्विस सेंटर जाए स्टीकर को घर पर भी आसानी से हटाया जा सकता है
- हेयर ड्रायर, बर्फ, ब्लेड गू गोन का उपयोग कर स्टीकर को आसानी से हटाने में मिलती है मदद
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। कुछ लोग अपनी कार को अलग दिखाने की चाह रखते हैं और इसके लिए स्टीकर का उपयोग करते हैं। नए स्टीकर तो काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन जब यह पुराने हो जाते हैं तो काफी खराब लगते हैं। ऐसे में बिना पेंट खराब किए स्टीकर्स को किस तरह हटाया (Car Sticker Removal) जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
हेयर ड्रायर का करें उपयोग
अगर आपको कार के किसी भी हिस्से पर लगे स्टीकर को आसानी से हटाना हो तो सबसे आसान उपायों में से एक यह है कि आप हेयर ड्रायर का उपयोग करें। ड्रायर से निकलने वाली गर्म हवा स्टीकर पर लगे चिपकने वाले पदार्थ को पिघला देती है। जिससे स्टीकर को आसानी से हटाया जा सकता है।
बर्फ का करें उपयोग
अगर आप हेयर ड्रायर का उपयोग करके स्टीकर को नहीं हटाना चाहते हैं तो फिर बर्फ का उपयोग करके भी ऐसा किया जा सकता है। लेकिन इस तरीके का उपयोग सिर्फ शीशे पर ही किया जा सकता है। अन्य पार्ट्स पर इसके उपयोग से स्क्रैच भी पड़ सकते हैं। बर्फ के टुकड़े को शीशे पर लगे स्टीकर पर लगाएं। इसके बाद एक ब्लेड की मदद से स्टीकर को बिना किसी परेशानी निकाला जा सकता है।
यह भी पढ़ें- खास तरीके का उपयोग कर दिल्ली एनसीआर को प्रदूषण और गर्मी से राहत दिलाएगी NHAI, जानें पूरी डिटेल
गू गोन से हटाएं स्टीकर
बाजार में आसानी से गू गोन को खरीदकर लाया जा सकता है। इसके जरिए भी स्टीकर को हटाने में मदद मिलती है। इसे स्टीकर के उपर लगा दें और कुछ देर तक लगा रहने दें। इसके बाद स्टीकर को छीलकर आसानी से हटाया जा सकता है। हल्की सी रबिंग करके स्टीकर पर लगे चिपकने वाले पदार्थ को हटाना आसान हो जाता है।