Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hundai Aura, Maruti Dzire और Tata Tigor के CNG बेस वेरिएंट्स में कितना है अंतर, पढ़ें पूरी खबर

    Updated: Wed, 04 Sep 2024 11:59 AM (GMT+05:30)

    हुंडई की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट सेडान Hyundai Aura के बेस वेरिएंट को CNG के साथ लॉन्‍च कर दिया है। जिसके बाद इस सेगमेंट में Aura का सीधा मुकाबला Maruti Dzi ...और पढ़ें

    डिजायर, ऑरा और टिगोर में किसके सीएनजी बेस वेरिएंट को खरीदना है बेहतर, जानें डिटेल।
    डिजायर, ऑरा और टिगोर में किसके सीएनजी बेस वेरिएंट को खरीदना है बेहतर, जानें डिटेल।

    HighLights

    1. कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में आती हैं Aura, Dzire और Tigor
    2. तीनों कारों में कंपनी फिटेड सीएनजी को दिया जा रहा है

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। साउथ कोरियाई वाहन निर्माता हुंंडई की ओर से तीन सितंबर को कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार Hyundai Aura के बेस वेरिएंट E में सीएनजी को ऑफर किया गया है। जिसके बाद इसके बेस वेरिएंट का सीधा मुकाबला Maruti Dzire और Tata Tigor CNG के बेस वेरिएंट्स के साथ होगा। इनमें से किस गाड़ी के CNG बेस वेरिएंट को खरीदना बेहतर रहेगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    कॉम्‍पैक्‍ट सेडान में सीएनजी के हैं ये विकल्‍प

    मारुति, हुंडई और टाटा की ओर से फैक्‍ट्री फिटेड सीएनजी के साथ कॉम्‍पैक्‍ट सेडान सेगमेंट में Maruti Dzire, Hyundai Aura और Tata Tigor को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। वहीं इस सेगमेंट की एक और कार Honda Amaze में भी सीएनजी को दिया जाता है लेकिन उसे फैक्‍ट्री फिटेड सीएनजी के साथ नहीं लाया जाता।

    यह भी पढ़ें- Hyundai Aura Hy-CNG का E वेरिएंट 7.48 लाख रुपये की कीमत में हुआ लॉन्च, मिलेगा 28 किमी से ज्यादा का माइलेज

    किसका इंजन ज्‍यादा ताकतवर

    मारुति की ओर से Dzire CNG में 1.2 लीटर की क्षमता का इंजन दिया जाता है जिससे इसे 77.4 पीएस की पावर और 98.5 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इससे डिजायर को 31.12 किलोमीटर तक एक किलोग्राम सीएनजी में चलाया जा सकता है। वहीं Hyundai Aura के बेस सीएनजी वेरिएंट E में 1.2 लीटर इंंजन से 69 पीएस की पावर और 95.2 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिससे इसे एक किलोग्राम सीएनजी में 28.4 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। Tata Tigor सीएनजी के साथ 73.4 पीएस की पावर और 95 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

    कैसे हैं फीचर्स

    मारुति Dzire CNG के VXI वेरिएंट में ड्यूल टोन इंटीरियर, चार स्‍पीकर के साथ म्‍यूजिक सिस्‍टम, रियर एसी वेंट, रिमोट की-लैस एंट्री, मैनुअल एसी, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, पावर विंडो, ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, स्‍पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। Hyundai Aura CNG के E वेरिएंट में 3.5 इंच का स्‍पीडोमीटर, जेड शेप एलईडी हैडलैंप, फ्रंट पावर विंडो, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्‍टमेंट, एडजस्‍टेबल रियर सीट हेडरेस्‍ट, जेड शेप एलईडी हैडलैंप, छह एयरबैग, थ्री पाइंट सीटबेल्‍ट, सीटबेल्‍ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। Tata Tigor CNG के बेस वेरिएंट XM में थ्री डाइमेंशनल हैडलैंप, एलईडी टेललैंप, 6.35 सेमी फुली डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, मैनुअल एसी, सेंट्रल लॉक, पावर विंडो, स्‍टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्‍स, 8.89 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम के साथ चार स्‍पीकर, फ्रंट ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।

    खबरें और भी

    CNG बेस वेरिएंट की कितनी कीमत

    मारुति की ओर से Dzire VXI वेरिएंट को सीएनजी के साथ सबसे कम कीमत पर उपलब्‍ध करवाया जाता है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 8.44 लाख रुपये है। वहीं Hyundai की ओर से Aura के E वेरिएंट को सबसे कम कीमत पर सीएनजी के साथ लाया गया है, जिसकी एक्‍स शोरूम कीमत 7.49 लाख रुपये है। टाटा की ओर से Tigor के XM वेरिएंट को सीएनजी के साथ सबसे कम कीमत पर उपलब्‍ध करवाया जाता है। जिसकी एक्‍स शोरूम कीमत 7.75 लाख रुपये है।

    यह भी पढ़ें- New Gen Maruti Dzire: टेस्टिंग के दौरान फिर स्‍पॉट हुई नई जेनरेशन मारुति डिजायर, जल्‍द हो सकती है लॉन्‍च