Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hyundai Creta के बेस वेरिएंट E को घर है लाना, 2 लाख Down Payment के बाद देनी होगी इतनी EMI

    Updated: Tue, 31 Dec 2024 08:29 AM (IST)

    Car Finance Plan Hyundai की ओर से Mid Size SUV सेगमेंट में Hyundai Creta को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं ...और पढ़ें

    Hyundai Creta के बेस वेरिएंट के लिए कितनी देनी होगी EMI
    Hyundai Creta के बेस वेरिएंट के लिए कितनी देनी होगी EMI

    HighLights

    1. Hyundai की ओर से Creta SUV को भारत में किया जाता है ऑफर
    2. एसयूवी के बेस वेरिएंट के तौर पर भारतीय बाजार में मिलता है E वेरिएंट
    3. दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद देने होंगे 17274 रुपये

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai की ओर से भारतीय बाजार में एसयूवी के तौर पर Hyundai Creta को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। Hyundai Creta के बेस वेरिएंट E को अगर आप भी घर लाने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Hyundai Creta E Price

    Hyundai की ओर से Creta SUV के बेस वेरिएंट के तौर पर E को ऑफर किया जाता है। कंपनी इस मिड साइज एसयूवी के बेस वेरिएंट को 11 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवा रही है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 11 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स और आरटीओ की कीमत भी देनी होगी। इस गाड़ी को खरीदने के लिए 116863 रुपये आरटीओ, 45300 रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। टीसीएस चार्ज के तौर पर 10999 रुपये, Fastag के 600 रुपये देने होंगे। इसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 1273662 रुपये हो जाती है।

    यह भी पढ़ें- Skoda Octavia RS को भारत में ला सकती है कंपनी, Bharat Mobility 2025 में कर सकती है पेश, जानें क्‍या हैं खासियत

    2 लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

    अगर Hyundai Creta SUV के बेस वेरिएंट E को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 1073662 रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 1073662 रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 17274 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

    कितनी महंगी पड़ेगी Car

    अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 1073662 रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 17274 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Hyundai Creta के E वेरिएंट के लिए करीब 3.77 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 16.51 लाख रुपये हो जाएगी।

    खबरें और भी

    किनसे होता है मुकाबला

    Hyundai की ओर से Creta को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Honda Elevate, Kia Seltos, Tata Harrier, Maruti Grand Vitara, Toyota Uban Cruiser Hyryder जैसी SUVs के साथ होता है।

    यह भी पढ़ें- 31 December की रात New Year का जश्‍न मनाते हुए न करें ये चार गलतियां, Traffic Police कर सकती है कड़ी कार्रवाई