विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

In Pics: कैसी है वोल्‍वो की XC 60 एसयूवी, कितना दमदार इंजन और कैसे हैं फीचर्स

Published: Sun, 07 Jun 2026 10:07 AM (IST)

In Pics: वोल्‍वो की ओर से XC60 को भारतीय बाजार में प्रीमियम एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में सामान्‍य कारों और एसयूवी के साथ ही प्रीमियम सेगमेंट में भी कई वाहनों की बिक्री की जाती है। वाहन निर्माता वोल्‍वो की ओर से भी कई सेगमेंट में एसयूवी की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से लग्‍जरी एसयूवी के तौर पर Volvo XC 60 को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को दिया जाता है। कितना दमदार इंजन मिलता है। हम आपको इस खबर (In Pics) में बता रहे हैं।

Volvo-XC-60-020408-1762077726502

कैसी है Volvo XC 60

वोल्‍वो की ओर से Volvo XC60 को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। यह गाड़ी लग्‍जरी एसयूवी सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्‍ध है। जिसका 2025 में ही फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्‍च किया गया था।

Volvo-XC-60-020405-1762077672020

कैसे हैं फीचर्स

वोल्‍वो की ओर से एक्‍ससी 60 में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें फ्रीस्टैंडिंग 11.2-इंच टचस्क्रीन, 15 स्पीकर वाला का बोवर्स और विल्किंस ऑडियो सिस्टम, 12.3 इंच इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, मसाज फ्रंट सीट, नप्पा लेदर अपहोल्स्ट्री, क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट विद ऑटोब्रेक, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और लेन व पायलट असिस्ट, मल्टीपल एयरबैग और EBD के साथ ABS जैसी सुविधाएं मिलती है।
2025 Volvo XC60 facelift (2)

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में दो लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इस इंजन से एसयूवी को 250 हॉर्स पावर 360 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 48V की माइल्ड हाइब्रिड बैटरी भी मिलती है।
volvo xc 60 jagran 20973

कितनी है कीमत

वोल्‍वो की ओर से XC 60 की भारत में एक्‍स शोरूम कीमत 68.90 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
volvo xc 60 jagran 20971

किनसे है मुकाबला

वोल्‍वो की ओर से ऑफर की जाने वाली XC 60 का भारत में सीधा मुकाबला  Mercedes GLC, BMW X3 और Audi Q5 जैसी एसयूवी के साथ होता है।