Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Teflon Coating Vs Ceramic Coating में क्या अंतर?

    Updated: Fri, 09 Aug 2024 07:53 PM (IST)

    Teflon and Ceramic Coating is it Worthy? कार में मुख्यता Teflon और Ceramic दो तरह की कोटिंग कराई जाती हैं। यह एक सिंथेटिक सीलेंट होते हैं जो कार की प ...और पढ़ें

    Teflon and Ceramic Car Coating what are the key differences
    Teflon and Ceramic Car Coating what are the key differences

    नई दिल्ली ऑटो डेस्क। कार से प्यार करने वाले लोग हमेशा उसे चमकता हुआ देखना चाहते हैं। लोग इसके लिए कई सारे जतन करते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कार की कोटिंग करवाना। हम अपने इस लेख में इसी बारे में बात करने जा रहे हैं।

    कोटिंग मुख्यता दो तरह की होती है। एक होती है Teflon Coating और दूसरी का Ceramic Coating है। आइए इन दोनों के बारे में जान लेते हैं। साथ ही ये भी जानेंगे कि आपकी कार के लिए इन दोनों में कौन ज्यादा फायदेमंद हो सकती है।

    क्या होती Coating

    यह एक सिंथेटिक सीलेंट होते हैं जो कार की पेंट पर एक परत या कोट बनाकर उसकी रक्षा करते हैं। यह परत पेंट को खरोंच, बारिश, धूल, गर्मी और ठंड जैसे प्राकृतिक तत्वों के प्रभाव से बचाती है। कार की पेंट को चमकदार बनाए रखने के लिए लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। आइए अब Teflon Coating और Ceramic Coating के बारे में जान लेते हैं।

    Teflon Coating

    Teflon Coating एक सिंथेटिक फ्लोरोपॉलीमर सामग्री है जो आपकी कार के पेंट से चिपक जाती है। पेंट पर चिपकने के बाद ये उस पर एक परत बना देती है। यह परत आपकी कार पर पड़ने वाली खरोंच से सुरक्षा प्रदान करती है । इसकी मदद से कार की चमक को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद मिलती है।

    खबरें और भी

    Ceramic Coating

    सिरेमिक कोटिंग सिलिका या क्वार्ट्ज सिलेन से बना एक सिंथेटिक सीलेंट होता है। कार पर होने वाली Ceramic Coating कैंडी की तरह सख्त, पारदर्शी और चमकदार होती है। Ceramic Coating आपकी कार की सुरक्षा करते हुए इसके लुक को भी बढ़ाती है। , इसका उपयोग भी टेफ्लॉन कोटिंग की तरह ही होता है। समान होता है। अंतर इतना है कि Ceramic Coating को लगाने में Teflon Coating की अपेक्षा ज्यादा समय लगता है।

    Teflon Coating और Ceramic Coating में अंतर

    दोनों का काम वाहन को स्क्रैच से बचाना और उसे चमकदार रखना होता है। Teflon Coating के मुकाबले Ceramic Coating एक बड़ी प्रक्रिया है और ये महंगी भी है। वहीं अगर दोनों की ड्यूरेशन के बारे में जाना जाए तो Teflon Coating की उम्र लगभग 6 महीने से 1 साल तक होती है। आप अपनी कार में Ceramic Coating कराकर इसे 5 साल तक चला सकते हैं। अगर समय के हिसाब से देखा जाए तो Ceramic Coating आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।